NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
अंतरराष्ट्रीय
कजाख्स्तान विमान हादसे में 15 लोगों की मौत, 66 अन्य घायल
उड़ान भरने के तुरंत बाद बेक एयर का विमान कंक्रीट के बाड़े और दो मंजिला भवन से टकरा गया।
एपी
27 Dec 2019
kazakhsta
फोटो : एपी के ट्विटर हैंडिल से साभार

अल्माती: कजाख्स्तान के अल्माती अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में कम से कम 15 लोग मारे गए हैं और कम से कम 66 अन्य घायल हुए हैं। इनमें से 50 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अल्माती के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। विमान में 98 लोग सवार थे।

उड़ान भरने के तुरंत बाद बेक एयर का विमान कंक्रीट के बाड़े और दो मंजिला भवन से टकरा गया था। हवाईअड्डे के अधिकारियों ने बताया कि सुबह 7 बजकर 22 मिनट पर विमान ने अपना संतुलन खो दिया।

अल्माती हवाईअड्डे ने अपने फेसबुक पन्ने पर एक बयान में कहा कि कोई आग नहीं लगी थी। हादसे के तुरंत बाद राहत कार्य शुरु हो गया। विमान नूर-सुल्तान जा रहा था।

बर्फ से ढके दुर्घटना स्थल पर करीब 1,000 लोग राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। अल्माती में फिलहाल मौसम साफ है और तापमान शून्य से कुछ ही नीचे है, जो इस मौसम के लिहाज से सामान्य है।

फुटेज में विमान का मुख्य हिस्सा (धड़) टूटकर एक मकान से टकराया हुआ जबकि पिछला हिस्सा (पूंछ) हवाईअड्डे के पास एक खेत में पड़ा हुआ दिख रहा है।

विमान की पहचान मध्यम आकार के दो टर्बोफैन वाले जेट एयरलाइनर फोक्कर-100 के रूप में हुई है। विमान का निर्माण करने वाली कंपनी 1996 में दिवालीया हो गई और उसके अगले ही साल फोक्कर-100 विमानों का निर्माण रुक गया।

देश के अधिकारियों ने बताया कि बेक एयर की सभी उड़ानों और कजाख्स्तान में फोक्कर-100 विमानों की उड़ान पर जांच पूरी होने तक रोक लगा दी गई है।

एएफपी की खबर के अनुसार कजाख्स्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्त तोकायेव ने पीड़ित परिवारों को अनुगह राशि देने की बात कही है।

उन्होंने ट्वीट किया कि हादसे के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को कानून के मुताबिक कड़ी सजा दी जाएगी।

तोकायेव ने कहा कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच करने के लिए एक सरकारी आयोग का गठन किया गया है।

kazakhstan
kazakhstan plane crash

Related Stories


बाकी खबरें

  • विकास भदौरिया
    एक्सप्लेनर: क्या है संविधान का अनुच्छेद 142, उसके दायरे और सीमाएं, जिसके तहत पेरारिवलन रिहा हुआ
    20 May 2022
    “प्राकृतिक न्याय सभी कानून से ऊपर है, और सर्वोच्च न्यायालय भी कानून से ऊपर रहना चाहिये ताकि उसे कोई भी आदेश पारित करने का पूरा अधिकार हो जिसे वह न्यायसंगत मानता है।”
  • रवि शंकर दुबे
    27 महीने बाद जेल से बाहर आए आज़म खान अब किसके साथ?
    20 May 2022
    सपा के वरिष्ठ नेता आज़म खान अंतरिम ज़मानत मिलने पर जेल से रिहा हो गए हैं। अब देखना होगा कि उनकी राजनीतिक पारी किस ओर बढ़ती है।
  • डी डब्ल्यू स्टाफ़
    क्या श्रीलंका जैसे आर्थिक संकट की तरफ़ बढ़ रहा है बांग्लादेश?
    20 May 2022
    श्रीलंका की तरह बांग्लादेश ने भी बेहद ख़र्चीली योजनाओं को पूरा करने के लिए बड़े स्तर पर विदेशी क़र्ज़ लिए हैं, जिनसे मुनाफ़ा ना के बराबर है। विशेषज्ञों का कहना है कि श्रीलंका में जारी आर्थिक उथल-पुथल…
  • आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: पर उपदेस कुसल बहुतेरे...
    20 May 2022
    आज देश के सामने सबसे बड़ी समस्याएं महंगाई और बेरोज़गारी है। और सत्तारूढ़ दल भाजपा और उसके पितृ संगठन आरएसएस पर सबसे ज़्यादा गैर ज़रूरी और सांप्रदायिक मुद्दों को हवा देने का आरोप है, लेकिन…
  • राज वाल्मीकि
    मुद्दा: आख़िर कब तक मरते रहेंगे सीवरों में हम सफ़ाई कर्मचारी?
    20 May 2022
    अभी 11 से 17 मई 2022 तक का सफ़ाई कर्मचारी आंदोलन का “हमें मारना बंद करो” #StopKillingUs का दिल्ली कैंपेन संपन्न हुआ। अब ये कैंपेन 18 मई से उत्तराखंड में शुरू हो गया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License