NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
क्यों केरल की कोविड-19 पर जीत को दूसरी जगहों पर दोहराना बहुत मुश्किल ?
सरकार में जनता का भरोसा और चुने हुए नेताओं का जिम्मेदारी भरा रवैया केरल में ऐसा ढाँचा बनाने में लगा रहता है जो कठिन से कठिन चुनौतियों का आसानी से सामना कर लेता है। भारत के दूसरे राज्यों की राजनीति ऐसे बुनियादी कामों में नहीं लगी रहती है। इसलिए केरल की कामयाबी को दूसरे राज्यों में दोहराना लगभग नामुमकिन है।  
एम. के. भद्रकुमार
21 Apr 2020
Translated by महेश कुमार
केरल
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन तिरुवनंतपुरम में 23 मार्च, 2020 को कोविड-19 पर एक प्रेस मीटिंग को संबोधित करते हुए।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने पिछले हफ्ते एक तीखी स्टोरी की थी, जिसका शीर्षक था- केरल ने रास्ता दिखाया।  सार्वजनिक स्वास्थ्य में दशकों का निवेश राज्य को कोविड-19 पर काबू पाने में मदद कर रहा है। शीर्षक अपने आप में स्व-व्याख्यात्मक है। इस कहानी में कोरोना वायरस के प्रकोप को नियंत्रित करने में केरल की सफलता की खूब प्रशंसा की गई है।

केरल की इस सफलता की कहानी के पीछे तीन कारक हैं - एक तो राज्य में उत्कृष्ट सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली का होना, दूसरा -ज़मीनी स्तर पर स्थानीय निकायों का कामकाज और तीसरा -जनसंख्या में साक्षरता स्तर ऊंचा होना। केरल के बारें में यह एक एकदम सटीक समझ है।

भारत के अधिकांश क्षेत्रों या राज्यों के विपरीत, इन दशकों के दौरान सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली केरल राज्य के विकास के एजेंडे में एक प्राथमिक और बुनियादी मुद्दा रहा है और यही दूरदर्शिता है जो आज उसे लाभ पहुंचा रही है। जाहिर है, किसी भी महामारी से लड़ने के लिए समुदाय तक बेहतर पहुँच का होना अनिवार्य है, जिसमें कोविड केसों के संपर्क में आने वालों की कठोर खोज करना, सामूहिक क्वारंटाइन आदि हिस्सा हैं। और तीसरा, निश्चित रूप से, अधिक साक्षर लोग बड़ी जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करते हैं, जो संक्रमण वक्र को समतल करने के सरकार के प्रयासों की प्रभावशीलता को बढ़ाता है।

अखबार यह कहकर अपनी बात समाप्त करता है कि "वर्तमान संकट के समाप्त होने के बाद, स्वास्थ्य देखभाल का केरल मॉडल निश्चित रूप से [भारत में] अन्य जगहों में दोहराने के लिए उसका अध्ययन किया जाना चाहिए।"

क्या यह उतना सरल है – इसे अन्य जगहों पर "दोहराना"? इसमें एक विरोधाभास है। "स्वास्थ्य सेवा का केरल मॉडल" एक पूरे के पूरे पैकेज का हिस्सा है और इसे केरल की सफलता की कहानी - अर्थात वाम राजनीति को शामिल किए बिना अलगाव में कॉपी पेस्ट नहीं किया जा सकता है।

हाल के सप्ताहों ने हमारे देश के विकास में वाम राजनीति की महान प्रासंगिकता को रेखांकित किया है। जब तक सच्चाई के इस मूल को ठीक से नहीं समझा जाता है, तब तक हम इसे "दोहराना" को केवल कट-एंड-पेस्ट का काम ही समझेंगे। यह कामयाब नहीं होगा।

विशेष रूप से विकास के सामाजिक क्षेत्रों में अगर आप देखें तो- शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, आवास, भूमि सुधार, पर इतना बड़ा ज़ोर - केरल में वाम राजनीति की विरासत रहा है। यह सब तैंतीस साल पहले शुरू हुआ था, जब अप्रैल 1957 में, राज्य में पहली कम्युनिस्ट सरकार चुनी गई थी।

वास्तव में, यह एक लंबी और चुनौतीपूर्ण यात्रा थी, अक्सर जोख़िम भरे रास्ते पर चलते हुए, वह भी ज्यादातर अकेले - कम से कम शुरुआती समय में, लेकिन जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ी, तो कम्युनिस्टों विरोधियों को भी यह आकर्षक लगने लगा, क्योंकि इसके भीतर दिशा थी और समझ थी और मानवतावाद के अस्तित्व के प्रति सम्मोहन था, जिसकी जड़ें आज़ादी से पहले के दशकों में हमारे देश के दक्षिणी क्षेत्र में महान सामाजिक सुधार आंदोलन में थीं। बाकी सब इतिहास है।

उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में ऐसी क्रांति की ज़रूरत है तो सोच का पूरा ढंग ही बदल दे। तभी जाकर केरल की कामयाबी दोहराई जा सकती है। बेहतर स्वास्थ्य प्रणाली, सार्वजनिक कार्यक्रमों में जमीनी स्तर पर भागीदारी और उच्च साक्षरता जैसे मुकाम तभी हासिल किए जा सकते हैं। और जब ये एक साथ पारस्परिक रूप से काम करते हैं तभी प्रभावी होते हैं।

अलग ढंग से कहें, अगर केरल मॉडल को केवल गंगा के प्रदेशों में लागू किया जाता है तो  इसके खिलाफ बहुत भारी रुकावटें है क्योंकि उत्तरी राज्यों में सार्वजनिक स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा कमजोर है या फिर गैर-मौजूद है। लोकतान्त्रिक भागीदारी न होना यहाँ की खास पहचान है। यहाँ के लिए यह एक विलक्षण विचार बना हुआ है। आबादी का बड़ा हिस्सा अनपढ़ है। अज्ञानता में डूबा हुआ है।

जब कोविड-19 जैसा संकट पैदा होता है तो तिरुवनंतपुरम में बैठी एक उत्तरदायी सरकार आत्मविश्वास से ज़मीनी स्तर की भागीदारी की उम्मीद कर सकती है, जो निश्चित रूप से आधिकारिक अभियान के समग्र प्रभाव पर एक सबसे बड़ा गुणक है और स्थिति को बदलने में सहायक साबित हो सकता है।

जाहिर है, यह एक ऐसा विकल्प है, जिसे उत्तर भारतीय राज्यों में राजनीतिक कुलीनों को तय करना होगा। उन्हें तय करना होगा कि क्या वे मध्ययुगीन सरदारों और सामंती स्वामियों की तरह शासन करना चाहते हैं या लोकतांत्रिक रूप से चुने गए नेताओं की तरह जो लोगों के प्रति जवाबदेह हों, विशेष रूप से आम और कमजोर तबके के लिए।

फिर, साक्षर आबादी के होने के भी दो पक्ष हैं। केरल का अनुभव बताता है कि जब महामारी फैलती है तो उसके प्रति व्यापक जागरूकता आवश्यक है और इसके लिए साक्षर आबादी एक बड़ी संपत्ति साबित हो सकती है। यह कहना भी सही होगा कि एक साक्षर आबादी को यूं ही हाँका नहीं जा सकता है। अब, केरल में असंतोष जीवन का एक हिस्सा है। यह वैसे ही है जैसे हम हवा में सांस लेते हैं लेकिन उत्तर भारत में अफसोस की बात है कि इसे गलत समझा जाता है।

कहने के लिए, केरल की सफलता की कहानी का निष्कर्ष इस प्रकार निकाला जा सकता है: जब राज्य में एक बेहतरीन ढंग से चलने वाली सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली हो जो कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए एक प्रबुद्ध राजनीतिक नेतृत्व के तहत युद्ध स्तर पर काम करती है, तो समुदाय तक पहुँच सरकार का एक महत्वपूर्ण अभियान बन जाता है- जिसमें लॉकडाउन, कोविड संपर्कों का पूरी सख़्ती और मेहनत से पीछा करना, बड़ी तादाद में क्वारंटाइन करना और इसे लागू करने के लिए बड़े पैमाने पर सार्वजनिक भागीदारी को बढ़ावा देना जो अपने आप में इस अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा बन जाता है, जो निश्चित रूप से यह ऊंचे स्तर की साक्षर आबादी की वजह से संभव है क्योंकि वह इस बात के लिए जागरूक थी कि यह महामारी बहुत खतरनाक और जानलेवा है।

सरकार में जनता का भरोसा और चुने हुए नेतृत्व की मजबूती केरल की सफलता की कहानी का महत्वपूर्ण चौथा तत्व है।

अब, उपरोक्त चार घटकों में से किसी एक को हटा दें तो यह वास्तुकला अस्थिर हो जाएगी। मूल बात यह है कि उत्तर भारत के राज्यों में विकास, सामाजिक न्याय और समानता के समतावादी सिद्धांतों के आधार पर उत्तरदायी राजनीति का अभाव है। इस तरह की घातक कमी के लिए कट-एंड-पेस्ट काम नहीं कर सकता है।

अंग्रेजी में लिखा मूल आलेख आप यहाँ पढ़ सकते हैं।

Kerala’s Covid Story is Hard to Replicate

Kerala COVID Fight
COVID 19
Coronavirus
CPI(M)
LDF
Pinarayi Vijayan
KK Shailaja Teacher

Related Stories

झारखंड-बिहार : महंगाई के ख़िलाफ़ सभी वाम दलों ने शुरू किया अभियान

केरल उप-चुनाव: एलडीएफ़ की नज़र 100वीं सीट पर, यूडीएफ़ के लिए चुनौती 

कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के घटते मामलों के बीच बढ़ रहा ओमिक्रॉन के सब स्ट्रेन BA.4, BA.5 का ख़तरा 

वाम दलों का महंगाई और बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ कल से 31 मई तक देशव्यापी आंदोलन का आह्वान

कोरोना अपडेट: देश में फिर से हो रही कोरोना के मामले बढ़ोतरी 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना मामलों में 17 फ़ीसदी की वृद्धि

कोरोना अपडेट: अभी नहीं चौथी लहर की संभावना, फिर भी सावधानी बरतने की ज़रूरत

कोरोना अपडेट: दुनियाभर के कई देशों में अब भी क़हर बरपा रहा कोरोना 

दिवंगत फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी को दूसरी बार मिला ''द पुलित्ज़र प्राइज़''


बाकी खबरें

  • left
    अनिल अंशुमन
    झारखंड-बिहार : महंगाई के ख़िलाफ़ सभी वाम दलों ने शुरू किया अभियान
    01 Jun 2022
    बढ़ती महंगाई के ख़िलाफ़ वामपंथी दलों ने दोनों राज्यों में अपना विरोध सप्ताह अभियान शुरू कर दिया है।
  • Changes
    रवि शंकर दुबे
    ध्यान देने वाली बात: 1 जून से आपकी जेब पर अतिरिक्त ख़र्च
    01 Jun 2022
    वाहनों के बीमा समेत कई चीज़ों में बदलाव से एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। इसके अलावा ग़रीबों के राशन समेत कई चीज़ों में बड़ा बदलाव किया गया है।
  • Denmark
    पीपल्स डिस्पैच
    डेनमार्क: प्रगतिशील ताकतों का आगामी यूरोपीय संघ के सैन्य गठबंधन से बाहर बने रहने पर जनमत संग्रह में ‘न’ के पक्ष में वोट का आह्वान
    01 Jun 2022
    वर्तमान में जारी रूस-यूक्रेन युद्ध की पृष्ठभूमि में, यूरोपीय संघ के समर्थक वर्गों के द्वारा डेनमार्क का सैन्य गठबंधन से बाहर बने रहने की नीति को समाप्त करने और देश को ईयू की रक्षा संरचनाओं और सैन्य…
  • सत्यम् तिवारी
    अलीगढ़ : कॉलेज में नमाज़ पढ़ने वाले शिक्षक को 1 महीने की छुट्टी पर भेजा, प्रिंसिपल ने कहा, "ऐसी गतिविधि बर्दाश्त नहीं"
    01 Jun 2022
    अलीगढ़ के श्री वार्ष्णेय कॉलेज के एस आर ख़ालिद का कॉलेज के पार्क में नमाज़ पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद एबीवीपी ने उन पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग की थी। कॉलेज की जांच कमेटी गुरुवार तक अपनी…
  • भारत में तंबाकू से जुड़ी बीमारियों से हर साल 1.3 मिलियन लोगों की मौत
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    भारत में तंबाकू से जुड़ी बीमारियों से हर साल 1.3 मिलियन लोगों की मौत
    01 Jun 2022
    मुंह का कैंसर दुनिया भर में सबसे आम ग़ैर-संचारी रोगों में से एक है। भारत में पुरूषों में सबसे ज़्यादा सामान्य कैंसर मुंह का कैंसर है जो मुख्य रूप से धुआं रहित तंबाकू के इस्तेमाल से होता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License