NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
केरल राज्यसभा चुनाव: माकपा ने दो सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की
माकपा केरल से राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी और उसने अपने राज्य समिति के सदस्य डॉ. वी शिवदासन और कैराली न्यूज के प्रबंध निदेशक (एमडी) जॉन ब्रिट्स को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है।
भाषा
17 Apr 2021
केरल राज्यसभा चुनाव: माकपा ने दो सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की

तिरुवनंतपुरम: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) केरल से राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी और उसने अपने राज्य समिति के सदस्य डॉ. वी शिवदासन और कैराली न्यूज के प्रबंध निदेशक (एमडी) जॉन ब्रिट्स को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है।

वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के संयोजक और पार्टी सचिव प्रभारी ए विजयराघवन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विजयराघवन ने मीडिया को बताया कि शिवदासन और ब्रिट्स राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव लड़ेंगे जिसके लिए 30 अप्रैल को चुनाव होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘माकपा की राज्य समिति के सदस्य डॉ. वी शिवदासन और कैराली न्यूज के एमडी जॉन ब्रिट्स केरल से राज्यसभा की सीटों के लिए एलडीएफ उम्मीदवार होंगे।’’

उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनकी क्षमताओं का मूल्यांकन करने के बाद उन्हें उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है।

तीन दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार, ब्रिट्स, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के मीडिया सलाहकार के रूप में कार्य कर रहे थे।

उन्हें 11 सितंबर, 2003 को कैराली टीवी के एमडी के रूप में नियुक्त किया गया था।

शिवदासन माकपा की छात्र इकाई स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

केरल से राज्यसभा की तीन सीट 21 अप्रैल को रिक्त होंगी क्योंकि तीन सदस्यों माकपा के नेता के के रागेश, कांग्रेस के वायलार रवि और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के पी वी अब्दुल वहाब का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

CPI-M
Kerala Rajya Sabha Elections
Left Democratic Front

Related Stories

चुनावी वादे पूरे नहीं करने की नाकामी को छिपाने के लिए शाह सीएए का मुद्दा उठा रहे हैं: माकपा

जहाँगीरपुरी हिंसा : "हिंदुस्तान के भाईचारे पर बुलडोज़र" के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन

दिल्ली: सांप्रदायिक और बुलडोजर राजनीति के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन

बिना अनुमति जुलूस और भड़काऊ नारों से भड़का दंगा

NEP भारत में सार्वजनिक शिक्षा को नष्ट करने के लिए भाजपा का बुलडोजर: वृंदा करात

करौली हिंसा पर फैक्ट फाइंडिंग:  संघ-भाजपा पर सुनियोजित ढंग से हिंसा भड़काने का आरोप

मध्यप्रदेश विधानसभा निर्धारित समय से नौ दिन पहले स्थगित, उठे सवाल!

सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव : सीपीआईएम अपना रिकॉर्ड बरक़रार रखने को तैयार

पुडुचेरी विवि में 2 साल पहले के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए 11 छात्रों को सज़ा

पश्चिम बंगाल : सिलीगुड़ी में उठी किसान आंदोलन के समर्थन की आवाज़


बाकी खबरें

  • पीपल्स डिस्पैच
    फ़िलिस्तीनी सुरक्षा बलों की छापेमारी में फ़िलिस्तीनी प्राधिकरण के जाने-माने आलोचक की मौत
    25 Jun 2021
    इनकी मौत की ख़बर के बाद हज़ारों फ़िलिस्तीनियों ने रामल्ला में प्रदर्शन किया क्योंकि परिवार ने अधिकारियों पर सबूतों से छेड़छाड़ करने के लिए बनात का शव न देने का आरोप लगाया।
  • पीपल्स डिस्पैच
    वेनेज़ुएला में विश्व के नेता साम्राज्यवाद-विरोधी, नवउदारवाद-विरोधी संघर्षों के लिए एकजुट
    25 Jun 2021
    विश्व भर के 600 से अधिक नेता, बुद्धिजीवी, एक्टिविस्ट और प्रतिनिधि एक अंतरराष्ट्रीय मंच में भाग लेने के लिए काराकस में मिले जिसका उद्देश्य दुनिया भर में साम्राज्यवाद और नवउदारवाद के ख़िलाफ़ लोगों के…
  • Emergency
    अजय गुदावर्ती
    मोदी सरकार को जनता का संदेश: हमें हल्के में न लें
    25 Jun 2021
    लोगों को कमतर आंके जाने की प्रवृत्ति, उनके भरोसे को भोलेपन की तरह देखना कोई नयी बात नहीं है। हालांकि, भारत के लोगों ने पहले भी तानाशाही पर रोक लगायी है और वे ऐसा फिर कर सकते हैं।
  • jharkhand
    सुमेधा पॉल
    झारखण्ड: आदिवासियों का कहना है कि सरना की पूजा वाली भूमि पर पुलिस थाने के लिए अतिक्रमण किया गया
    25 Jun 2021
    झारखण्ड में तिलमा गांव के आदिवासियों ने आरोप लगाया है कि उनकी पूजा के लिए आरक्षित पवित्र भूमि को पुलिस ने हथिया लिया है, जो कि उनके भूमि अधिकारों और पेसा अधिनियम का उल्लंघन है।
  • पीपल्स डिस्पैच
    स्वाज़ीलैंड में अभूतपूर्व लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनों से अफ़्रीका के अंतिम सम्राट परेशान
    25 Jun 2021
    24 जून को स्वाज़ीलैंड में राजा मस्वाती तृतीय की सरकार ने लोकतंत्र समर्थक और राजशाही-विरोधी प्रदर्शनों की एक अभूतपूर्व राष्ट्र
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License