NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
केरल राज्यसभा चुनाव: माकपा ने दो सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की
माकपा केरल से राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी और उसने अपने राज्य समिति के सदस्य डॉ. वी शिवदासन और कैराली न्यूज के प्रबंध निदेशक (एमडी) जॉन ब्रिट्स को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है।
भाषा
17 Apr 2021
केरल राज्यसभा चुनाव: माकपा ने दो सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की

तिरुवनंतपुरम: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) केरल से राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी और उसने अपने राज्य समिति के सदस्य डॉ. वी शिवदासन और कैराली न्यूज के प्रबंध निदेशक (एमडी) जॉन ब्रिट्स को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है।

वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के संयोजक और पार्टी सचिव प्रभारी ए विजयराघवन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विजयराघवन ने मीडिया को बताया कि शिवदासन और ब्रिट्स राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव लड़ेंगे जिसके लिए 30 अप्रैल को चुनाव होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘माकपा की राज्य समिति के सदस्य डॉ. वी शिवदासन और कैराली न्यूज के एमडी जॉन ब्रिट्स केरल से राज्यसभा की सीटों के लिए एलडीएफ उम्मीदवार होंगे।’’

उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनकी क्षमताओं का मूल्यांकन करने के बाद उन्हें उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है।

तीन दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार, ब्रिट्स, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के मीडिया सलाहकार के रूप में कार्य कर रहे थे।

उन्हें 11 सितंबर, 2003 को कैराली टीवी के एमडी के रूप में नियुक्त किया गया था।

शिवदासन माकपा की छात्र इकाई स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

केरल से राज्यसभा की तीन सीट 21 अप्रैल को रिक्त होंगी क्योंकि तीन सदस्यों माकपा के नेता के के रागेश, कांग्रेस के वायलार रवि और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के पी वी अब्दुल वहाब का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

CPI-M
Kerala Rajya Sabha Elections
Left Democratic Front

Related Stories

चुनावी वादे पूरे नहीं करने की नाकामी को छिपाने के लिए शाह सीएए का मुद्दा उठा रहे हैं: माकपा

जहाँगीरपुरी हिंसा : "हिंदुस्तान के भाईचारे पर बुलडोज़र" के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन

दिल्ली: सांप्रदायिक और बुलडोजर राजनीति के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन

बिना अनुमति जुलूस और भड़काऊ नारों से भड़का दंगा

NEP भारत में सार्वजनिक शिक्षा को नष्ट करने के लिए भाजपा का बुलडोजर: वृंदा करात

करौली हिंसा पर फैक्ट फाइंडिंग:  संघ-भाजपा पर सुनियोजित ढंग से हिंसा भड़काने का आरोप

मध्यप्रदेश विधानसभा निर्धारित समय से नौ दिन पहले स्थगित, उठे सवाल!

सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव : सीपीआईएम अपना रिकॉर्ड बरक़रार रखने को तैयार

पुडुचेरी विवि में 2 साल पहले के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए 11 छात्रों को सज़ा

पश्चिम बंगाल : सिलीगुड़ी में उठी किसान आंदोलन के समर्थन की आवाज़


बाकी खबरें

  • प्रगतिशील वर्गों का हंगरी के समलैंगिकता संबंधी क़ानून पर हमला
    पीपल्स डिस्पैच
    प्रगतिशील वर्गों का हंगरी के समलैंगिकता संबंधी क़ानून पर हमला
    18 Jun 2021
    पीडोफ़िलिया से लड़ने की आड़ में हंगरी में दक्षिणपंथी सरकार ने एक क़ानून लागू किया है जो नाबालिगों तक एलजीबीटी के बारे में चर्चा करने वाली सामग्री के प्रसार पर रोक लगाता है।
  • राजनीति: यूपी में ऊंट नहीं ‘हाथी’ किस करवट बैठेगा सबको है इंतज़ार!
    असद रिज़वी
    राजनीति: यूपी में ऊंट नहीं ‘हाथी’ किस करवट बैठेगा सबको है इंतज़ार!
    18 Jun 2021
    कहावत तो ऊंट की है कि देखते हैं ऊंट किस करवट बैठेगा, लेकिन यूपी में राजनीति ख़ासकर 2022 के चुनाव की हवा मापने और भांपने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है यह देखना कि आने वाले दिनों में बीएसपी प्रमुख मायावती…
  • ओएफबी
    रौनक छाबड़ा
    ओएफबी के निगमीकरण के ख़िलाफ़ रक्षा महासंघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर विचार-विमर्श कर रहे हैं
    18 Jun 2021
    केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को ऑर्डनेन्स फैक्ट्री बोर्ड को सात नए रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में तब्दील किये जाने की योजना को मंजूरी दे दी है। वहीं कर्मचारियों की ओर से 19 जून को विभिन्न…
  • इस संकट की घड़ी में लोगों की मदद करने के लिए सरकार को ख़र्च बढ़ाना चाहिए
    शिन्ज़नी जैन
    इस संकट की घड़ी में लोगों की मदद करने के लिए सरकार को ख़र्च बढ़ाना चाहिए
    18 Jun 2021
    महामारी आने के पहले से ही भारतीय अर्थव्यवस्था मांग में कमी की समस्या से जूझ रही है, ऐसे में अर्थशास्त्री और वाम आंदोलन लगातार सरकार से मांग बढ़ाने के लिए अपने ख़र्च में वृद्धि करने की अपील कर रहा है।
  • अगला क़दम : अदालतों को यूएपीए का दुरुपयोग करने वाले अधिकारियों को दंडित करना चाहिए
    एजाज़ अशरफ़
    अगला क़दम : अदालतों को यूएपीए का दुरुपयोग करने वाले अधिकारियों को दंडित करना चाहिए
    18 Jun 2021
    दिल्ली उच्च न्यायालय ने पुलिस द्वारा कठोर क़ानूनों को मनमाने ढंग से लागू करने की प्रवृत्ति पर क्यों तंज़ कसा है?
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License