NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
केरल राज्यसभा चुनाव: माकपा ने दो सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की
माकपा केरल से राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी और उसने अपने राज्य समिति के सदस्य डॉ. वी शिवदासन और कैराली न्यूज के प्रबंध निदेशक (एमडी) जॉन ब्रिट्स को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है।
भाषा
17 Apr 2021
केरल राज्यसभा चुनाव: माकपा ने दो सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की

तिरुवनंतपुरम: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) केरल से राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी और उसने अपने राज्य समिति के सदस्य डॉ. वी शिवदासन और कैराली न्यूज के प्रबंध निदेशक (एमडी) जॉन ब्रिट्स को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है।

वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के संयोजक और पार्टी सचिव प्रभारी ए विजयराघवन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विजयराघवन ने मीडिया को बताया कि शिवदासन और ब्रिट्स राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव लड़ेंगे जिसके लिए 30 अप्रैल को चुनाव होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘माकपा की राज्य समिति के सदस्य डॉ. वी शिवदासन और कैराली न्यूज के एमडी जॉन ब्रिट्स केरल से राज्यसभा की सीटों के लिए एलडीएफ उम्मीदवार होंगे।’’

उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनकी क्षमताओं का मूल्यांकन करने के बाद उन्हें उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है।

तीन दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार, ब्रिट्स, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के मीडिया सलाहकार के रूप में कार्य कर रहे थे।

उन्हें 11 सितंबर, 2003 को कैराली टीवी के एमडी के रूप में नियुक्त किया गया था।

शिवदासन माकपा की छात्र इकाई स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

केरल से राज्यसभा की तीन सीट 21 अप्रैल को रिक्त होंगी क्योंकि तीन सदस्यों माकपा के नेता के के रागेश, कांग्रेस के वायलार रवि और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के पी वी अब्दुल वहाब का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

CPI-M
Kerala Rajya Sabha Elections
Left Democratic Front

Related Stories

चुनावी वादे पूरे नहीं करने की नाकामी को छिपाने के लिए शाह सीएए का मुद्दा उठा रहे हैं: माकपा

जहाँगीरपुरी हिंसा : "हिंदुस्तान के भाईचारे पर बुलडोज़र" के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन

दिल्ली: सांप्रदायिक और बुलडोजर राजनीति के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन

बिना अनुमति जुलूस और भड़काऊ नारों से भड़का दंगा

NEP भारत में सार्वजनिक शिक्षा को नष्ट करने के लिए भाजपा का बुलडोजर: वृंदा करात

करौली हिंसा पर फैक्ट फाइंडिंग:  संघ-भाजपा पर सुनियोजित ढंग से हिंसा भड़काने का आरोप

मध्यप्रदेश विधानसभा निर्धारित समय से नौ दिन पहले स्थगित, उठे सवाल!

सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव : सीपीआईएम अपना रिकॉर्ड बरक़रार रखने को तैयार

पुडुचेरी विवि में 2 साल पहले के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए 11 छात्रों को सज़ा

पश्चिम बंगाल : सिलीगुड़ी में उठी किसान आंदोलन के समर्थन की आवाज़


बाकी खबरें

  • crime against children
    सबरंग इंडिया
    2020 में बच्चों के खिलाफ अपराध के 1.28 लाख से अधिक मामले, फिर भी इस मुद्दे पर घोर सन्नाटा
    23 Sep 2021
    दिल्ली के श्मशान में दलित बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का खौफनाक खुलासा, राजस्थान में एक और बच्ची से रेप की खबर आई सामने
  •  Bengal
    भाषा
    बंगाल : बस के नहर में गिरने से छह प्रवासी मजदूरों की मौत
    23 Sep 2021
    पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में एक बस के नहर में गिरने से छह प्रवासी मजदूरों की मौत हो गयी
  • SC
    भाषा
    पेगासस मामला : न्यायालय स्वतंत्र जांच का अनुरोध करने वाली याचिकाओं पर अगले हफ्ते सुनाएगा फैसला
    23 Sep 2021
    पीठ ने कहा, ‘‘हम अगले सप्ताह तक तकनीकी विशेषज्ञ दल के सदस्यों के नाम तय कर पाएंगे और फिर अपना आदेश देंगे।’’
  • Uttarakhand
    अजीत सिंह
    अक्षय ऊर्जा योजना की आड़ में कंपनियों ने कब्ज़ा ली सरकारी और ग्रामीणों की ज़मीनें
    23 Sep 2021
    गांव वालों की तरफ से शिकायत से जुड़ी सारी प्रक्रिया पूरा करने के बाद भी जिलाधिकारी का कहना है कि उन्हें मामले का पता ही नहीं है।
  • Will Taliban Rule in Afghanistan
    अमिताभ रॉय चौधरी
    क्या तालिबानी हुकूमत से तापी परियोजना में आएगी जान, भारत को होगा फायदा?
    23 Sep 2021
    अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी के साथ, तापी (तुर्कमेनिस्तान-अफगानिस्तान-पाकिस्तान-भारत) गैस पाइप लाइन परियोजना को गति मिल सकती है, जो अंततः भारत को फायदा दे सकती है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License