NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
केरल के पहले प्रेस फ़ोटोग्राफ़र और जाने-माने फ़िल्मकार सिवन का निधन
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला, विधानसभा अध्यक्ष एम बी राजेश और अन्य नेताओं ने सिवन के निधन पर शोक जताया।
भाषा
24 Jun 2021
filmmaker-Sivan-passes
Image courtesy : Navabharat

तिरुवनंतपुरम: जानेमाने फोटोग्राफर और फिल्मकार सिवन का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। उनके परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

फिल्मकार संगीत सिवन, संतोष सिवन और संजीव सिवन उनके पुत्र हैं।

प्रख्यात फिल्म निर्देशक संगीत सिवन ने फेसबुक पर लिखा, ‘‘आप सभी को बड़े दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि मेरे पिता सिवन ने आज अंतिम सांस ली।’’

सिवन केरल के पहले प्रेस फोटोग्राफर थे। उन्होंने 1965 में रिलीज हुई क्लासिक मलयालम फिल्म ‘चेम्मीन’ के लिए तस्वीरें खीचीं थीं। 1991 में आई ‘अभयम’ का उन्होंने निर्देशन किया था जिसे सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला, विधानसभा अध्यक्ष एम बी राजेश और अन्य नेताओं ने सिवन के निधन पर शोक जताया।

विजयन ने शोक संदेश में कहा, ‘‘सिवन फिल्म जगत में अपनी सिनेमेट्रोग्राफी प्रतिभा के कारण एक प्रख्यात नाम थे।’’ 
विधानसभा अध्यक्ष एम बी राजेश ने कहा कि तिरुवनंतपुरम का पहला प्रेस फोटोग्राफर होने के कारण उन्होंने कई ऐतिहासिक पलों को अपने कैमरे में कैद किया।

Sivan
Sivan passes away

Related Stories


बाकी खबरें

  • kisan andolan
    बादल सरोज
    वे तो शहीद हुए हैं, मरा तो कुछ और है!
    02 Dec 2021
    कृषि मंत्री के चुनिंदा स्मृतिलोप की क्रोनोलॉजी जानते हैं कि कैसे उनके मंत्रालय को नहीं मालूम है कि कितने किसान आंदोलन में शहीद हुए हैं, लेकिन आंदोलन के हर छोटे-बड़े पल की पूरी जानकारी सरकार और उसके…
  • group d
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    'अच्छे दिन’ नहीं चाहिए, बस ये बता दो कब होगी रेलवे ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा?
    02 Dec 2021
    अभ्यर्थी करीब ढ़ाई साल से आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं, बार-बार प्रदर्शन कर सवाल पूछ रहे हैं। लेकिन एक करोड़ से अधिक युवाओं से एक-एक फॉर्म के लिए 500 रुपए लेने वाली केंद्र की…
  • GDP
    अजय कुमार
    जब तक ग़रीबों की जेब में पैसा नहीं पहुंचेगा, अर्थव्यवस्था पटरी पर नहीं आएगी!
    02 Dec 2021
    वित्त वर्ष 2021-22 के दूसरे तिमाही की जीडीपी ग्रोथ 8.4% की है। लेकिन असल सवाल यह है कि क्या भारत की अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट आई है?
  • hunger crisis
    सतीश भारतीय
    दुनिया की 42 फ़ीसदी आबादी पौष्टिक आहार खरीदने में असमर्थ
    02 Dec 2021
    एफएओ के मुताबिक बच्चों के लिए पोषक आहार खरीदने में असमर्थ है विश्व के 300 करोड़ लोग।
  • parliament
    निखिल परीक्षित
    अदालतें क्यों नहीं कर सकतीं पीएसी अध्यक्ष की नियुक्ति के स्पीकर के फैसले की समीक्षा 
    02 Dec 2021
    सदन में अध्यक्ष के कार्यों की न्यायिक समीक्षा बहुत ही खास और अतिवादी मामलों तक ही सीमित है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License