NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
केरल के पहले प्रेस फ़ोटोग्राफ़र और जाने-माने फ़िल्मकार सिवन का निधन
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला, विधानसभा अध्यक्ष एम बी राजेश और अन्य नेताओं ने सिवन के निधन पर शोक जताया।
भाषा
24 Jun 2021
filmmaker-Sivan-passes
Image courtesy : Navabharat

तिरुवनंतपुरम: जानेमाने फोटोग्राफर और फिल्मकार सिवन का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। उनके परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

फिल्मकार संगीत सिवन, संतोष सिवन और संजीव सिवन उनके पुत्र हैं।

प्रख्यात फिल्म निर्देशक संगीत सिवन ने फेसबुक पर लिखा, ‘‘आप सभी को बड़े दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि मेरे पिता सिवन ने आज अंतिम सांस ली।’’

सिवन केरल के पहले प्रेस फोटोग्राफर थे। उन्होंने 1965 में रिलीज हुई क्लासिक मलयालम फिल्म ‘चेम्मीन’ के लिए तस्वीरें खीचीं थीं। 1991 में आई ‘अभयम’ का उन्होंने निर्देशन किया था जिसे सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला, विधानसभा अध्यक्ष एम बी राजेश और अन्य नेताओं ने सिवन के निधन पर शोक जताया।

विजयन ने शोक संदेश में कहा, ‘‘सिवन फिल्म जगत में अपनी सिनेमेट्रोग्राफी प्रतिभा के कारण एक प्रख्यात नाम थे।’’ 
विधानसभा अध्यक्ष एम बी राजेश ने कहा कि तिरुवनंतपुरम का पहला प्रेस फोटोग्राफर होने के कारण उन्होंने कई ऐतिहासिक पलों को अपने कैमरे में कैद किया।

Sivan
Sivan passes away

Related Stories


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 18,346 नए मामले, 263 मरीज़ों की मौत
    05 Oct 2021
    देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.75 फ़ीसदी यानी 2 लाख 52 हज़ार 902 हुई | 
  • covid
    प्रबीर पुरकायस्थ
    भारत में कोविड-19 के दौरान मोदी राज में कैसे विज्ञान की बलि चढ़ी
    05 Oct 2021
    इस दौर में मोदी सरकार विज्ञान के साथ जिस तरह का सलूक कर रही थी उसकी दो प्रमुख विशेषताएं थीं– पहली, एक दोषपूर्ण ‘‘सुपर मॉडल’’ के सहारे कोविड-19 पर पूरी तरह से जीत का एलान करना। दूसरी विशेषता थी– इस…
  • Astronomers May Have Found Rare Planet
    संदीपन तालुकदार
    खगोलविदों को दुर्लभ ग्रह मिल गया जो एक साथ तीन सूर्यों की परिक्रमा करता है!
    05 Oct 2021
    शोधकर्ताओं के पास अब ओरियन के तारामंडल में एक विचित्र स्टार सिस्टम के अस्तित्व के बारे में अधिक सबूत हैं जहां एक ही ग्रह एक साथ तीन सूर्यों (तारों) की परिक्रमा करता है।
  • Karwan e Mohabbat
    कारवां ए मोहब्बत
    आतंकवाद के आरोपी से यूट्यूबर तक - अब्दुल वाहिद शेख़ | कारवां ए मोहब्बत
    04 Oct 2021
    "मैं भारत सरकार की सोच का पर्दाफ़ाश करना चाहता हूँ जहाँ पुलिस जानबूझकर मुसलमानों को निशाना बनाती है और उन्हें आतंकवाद के झूठे मामलों में फँसाती है।"
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    लखीमपुर खीरी कांड, पैंडोरा पेपर और कोरोना अपडेट
    04 Oct 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंड अप में आज हमारी नज़र रहेगी लखीमपुर खीरी हत्याकांड पर, पैंडोरा पेपर में आए 300 भारतीयों के नाम पर और कोरोना अपडेट पर
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License