NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
केरल देश को दिखा रहा है कोरोना से लड़ने का रास्ता
देश में केंद्र सरकार और राज्य सरकारें लोगों को घर से न निकलने की सलाह दे रही हैं लेकिन कोई भी उनके घर में रहने से होने वाली तकलीफ़ों की बात नहीं कर रहा है। ऐसे में केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने हर संभावित परेशानी को दूर करने के लिए एक रोडमैप सामने रखा है।
मुकुंद झा
20 Mar 2020
मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन

कोरोनावायरस का कहर पूरी दुनिया पर है और हर देश अपने-अपने तरीक़े से लड़ने का प्रयास कर रहा है। भारत भी इससे बचा नहीं है, हर राज्य कोशिश कर रहा है। लेकिन अगर हम ग़ौर करें तो केरल की सरकार बाक़ी राज्य सरकारों के लिए नज़ीर बन रही है।

केरल जैसे छोटे राज्य ने अपने नागरिकों के लिए 20,000 करोड़ के स्पेशल पैकेज की घोषणा की है। इस वायरस के कारण अर्थव्यवस्था को हुए नुकसान से निबटने तथा आम जनता की रोज़मर्रा की समस्याओं से राहत देने के लिए केरल की वामपंथी सरकार ने इस विशेष पैकेज की घोषणा की है। विशेष राहत पैकेज की घोषणा मुख्यमंत्री ने 19 मार्च को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की।

केरल सरकार की घोषणाओं के मुख्य बिंदु : 

1. महिलाओं के स्वयंसहायता समूह कुटुंबश्री के तत्वाधान में 2000 करोड़ के लोन के लिए रकम मुहैया कराई जाएगी।

2. अप्रैल तथा मई के महीने में प्रत्येक माह में 1000 करोड़ रुपयों का कुल 2000 करोड़ का ग्रामीण रोज़गार सुनिश्चित किया जाएगा।

3. सामाजिक सुरक्षा पेंशन जो अप्रैल माह में दी जानी थी, वो इसी माह में लोगों को दी जाएगी। यानी 2 महीनों का पेंशन 1320 करोड़ एक साथ ही निर्गत कर दिया जाएगा।

4. इसके अलावा BPL तथा अंत्योदय के वैसे परिवार जिन्हें सामाजिक कल्याण पेंशन का पेंशन उपलब्ध नहीं है ऐसे प्रत्येक परिवार को 1000 रुपया दिया जाएगा जिसके लिए 100 करोड़ रुपयों का प्रावधान किया गया है।

5. राज्य के प्रत्येक परिवार चाहे वह APL से हों या BPL से, बिना भेदभाव किये सभी को एक महीने का राशन दिया जाएगा। BPL तथा अंत्योदय स्कीम के बाहर के परिवारों को 10 किलो राशन मुहैया कराया जाएगा जिसके लिए 100 करोड़ रुपयों का प्रावधान किया गया है।

6. रेस्तरां जो कम दर पर भोजन उपलब्ध कराने के लिए सितंबर में खोले जाने वाले थे उन्हें परिस्थिति को देखते हुए घोषित समय से पहले अप्रैल में ही खोल दिया जाएगा। ये भोजनालय जनता को पहले से घोषित दर से पांच रुपये कम यानी 20 रुपयों में भोजन उपलब्ध कराएंगे। ऐसे 1000 रेस्तरां खोले जाएंगे।

7. 500 करोड़ रुपय का विशेष स्वास्थ्य पैकेज लागू किया जाएगा।

8. सभी व्यक्तियों तथा संस्थाओं के लंबित भुगतान अप्रैल में क्लियर कर दिए जाएंगे इसके लिए 14,000 करोड़ रुपयों की व्यवस्था की गई है।

9. इसके अलावा फ़िटनेस चार्ज का भुगतान रिक्शा तथा ऑटोरिक्शा चालकों को किया जाएगा। टैक्स भुगतान में बस चालकों को भी राहत दिया जाएगा। मनोरंजन टैक्स में सिनेमा घरों को भी राहत दिया जाएगा।

10. पानी तथा बिजली के भुगतान की तिथि में भी राहत दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बताया कि राज्य के सेना तथा पुलिस के आला अफ़सरों से भी मीटिंग की गई है। आनेवाले समय में कोरोना वायरस के फैलाव को देखते हुए सेना के संस्थानों के प्रयोग पर भी सहमति हुई। सेना के अस्पतालों को अस्थायी तौर पर रोग से लड़ने में प्रयोग किया जाएगा। राज्य सरकार हर परिस्थिति के लिए तैयार है। टेस्टिंग सेंटर तथा अस्पतालों की विशेष व्यवस्था की जा रही है। विशेष परिस्थिति में मरीजों की ढुलाई के लिए सेना के हेलीकॉप्टर की मदद ली जाएगी। इसके साथ एम्बुलेंस तथा अन्य सुविधाओं की भी उचित व्यवस्था की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इन प्रयासों का उद्देश्य अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करना है।

केरल सरकार इन घोषणाओं से पहले भी इस महामारी से निपटने के लिए ज़मीन पर काम कर रही थी। जहाँ देश में स्कूलों को बंद कर दिया गया था और उन्हें मिलने वाला मीड डे मील भी बंद कर दिया गया, ऐसे में केरल सरकार ने बच्चों के घरों तक मीड डे मील पहुँचाया था। इसके साथ ही केरल सरकार ने ब्रेक द चेन नामक मुहिम शुरू की थी जिसके तहत हर सार्वजनिक स्थल पर हाथ धोने की और सैनिटाइज़ करने की व्यवस्था की गई है।

गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संदेश मैं  वर्क फ़्रॉम होम की बात कही। लेकिन सवाल यह है कि यह सहूलियत कितने लोगों के पास मौजूद है।

क्या ठेका मज़दूर, दिहाड़ी मज़दूर, रिक्शा, ऑटो चालक, रेहड़ी-पटरी वाले वर्क फ्रॉम होम कर पाएंगे? जवाब है, नहीं! तो उनका जीवनयापन कैसे होगा? इसके साथ ही उन्होंने लोगों से घर से न निकलने की बात कही तो फिर सवाल उठता है कि घरों में राशन पानी की व्यवस्था कैसे होगी। इसके अलावा ही जो टैक्सी ख़ाली खड़ी हैं उनकी किस्त कौन भरेगा! मोदी को इन सब पर बात करनी थी लेकिन उन्होंने इन सवालों से ख़ुद को दूर ही रखा।

लेकिन केरल  की सरकार ने इन सभी सवालों को देखते हुए 20,000 करोड़ का पैकेज का ऐलान किया है। लेकिन अन्य किसी राज्य ने इस तरह की कोई घोषणा नहीं की है। उत्तर प्रदेश सरकार ने मज़दूरों की मदद की बात कही थी लेकिन उसको लेकर अभी तक कोई ठोस रूपरेखा नहीं बताई है।

देश में केंद्र सरकार और राज्य सरकारें लोगों को घर से न निकलने की सलाह दे रही हैं लेकिन कोई भी उनके घर में रहने से होने वाली तकलीफ़ों की बात नहीं कर रहा है। ऐसे में केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने हर संभावित परेशानी को दूर करने के लिए एक रोडमैप सामने रखा है, जिसे देश की हर सरकार को अपने राज्यों में लागू करने की ज़रूरत है।

Kerala
Pinarayi Vijayan
Coronavirus
novel coronavirus
kerala government
CPI
Narendra modi
BJP corruption

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के घटते मामलों के बीच बढ़ रहा ओमिक्रॉन के सब स्ट्रेन BA.4, BA.5 का ख़तरा 

कोरोना अपडेट: देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के सब स्ट्रेन BA.4 और BA.5 का एक-एक मामला सामने आया

कोरोना अपडेट: देश में फिर से हो रही कोरोना के मामले बढ़ोतरी 

कोविड-19 महामारी स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में दुनिया का नज़रिया नहीं बदल पाई

कोरोना अपडेट: अभी नहीं चौथी लहर की संभावना, फिर भी सावधानी बरतने की ज़रूरत

कोरोना अपडेट: दुनियाभर के कई देशों में अब भी क़हर बरपा रहा कोरोना 

कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव मामलों की संख्या 20 हज़ार के क़रीब पहुंची 


बाकी खबरें

  • अनिल अंशुमन
    झारखंड: केंद्र सरकार की मज़दूर-विरोधी नीतियों और निजीकरण के ख़िलाफ़ मज़दूर-कर्मचारी सड़कों पर उतरे!
    29 Mar 2022
    जगह-जगह हड़ताल के समर्थन में प्रतिवाद सभाएं कर आम जनता से हड़ताल के मुद्दों के पक्ष में खड़े होने की अपील की गयी। हर दिन हो रही मूल्यवृद्धि, बेलगाम महंगाई और बेरोज़गारी के खिलाफ भी काफी आक्रोश प्रदर्शित…
  • मुकुंद झा
    दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को मिला व्यापक जनसमर्थन, मज़दूरों के साथ किसान-छात्र-महिलाओं ने भी किया प्रदर्शन
    29 Mar 2022
    केंद्रीय ट्रेड यूनियन ने इस दो दिवसीय हड़ताल को सफल बताया है। आज हड़ताल के दूसरे दिन 29 मार्च को देश भर में जहां औद्दोगिक क्षेत्रों में मज़दूरों की हड़ताल हुई, वहीं दिल्ली के सरकारी कर्मचारी और रेहड़ी-…
  • इंदिरा जयसिंह
    मैरिटल रेप को आपराधिक बनाना : एक अपवाद कब अपवाद नहीं रह जाता?
    29 Mar 2022
    न्यायिक राज-काज के एक अधिनियम में, कर्नाटक उच्च न्यायालय की व्याख्या है कि सेक्स में क्रूरता की स्थिति में छूट नहीं लागू होती है।
  • समीना खान
    सवाल: आख़िर लड़कियां ख़ुद को क्यों मानती हैं कमतर
    29 Mar 2022
    शोध पत्रिका 'साइंस एडवांस' के नवीनतम अंक में फ्रांसीसी विशेषज्ञों ने 72 देशों में औसतन 15 वर्ष की 500,000 से ज़्यादा लड़कियों के विस्तृत सर्वे के बाद ये नतीजे निकाले हैं। इस अध्ययन में पाया गया है कि…
  • प्रभात पटनायक
    पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में फिर होती बढ़ोतरी से परेशान मेहनतकश वर्ग
    29 Mar 2022
    नवंबर से स्थिर रहे पेट्रोल-डीज़ल के दाम महज़ 5 दिनों में 4 बार बढ़ाये जा चुके हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License