NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
मज़दूर-किसान
भारत
राजनीति
किसान महासभा, खेग्रामस और मनरेगा मज़दूरों ने घरों पर रहकर ही किया राष्ट्रव्यापी विरोध
बिहार सहित कई राज्यों में अपने घरों में रहकर किसानों, खेत मज़दूरों और मनरेगा मज़दूर ने एकदिवसीय धरना दिया। यह धरना हर गांव में फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीद की गारंटी करने; प्राकृतिक आपदा, आगजनी और लॉकडाउन से बर्बाद फसलों का 25 हजार रु. प्रति एकड़ मुआवजा देने समेत कई मांगों को लेकर था।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
28 Apr 2020
किसान महासभा

लॉक डाउन  में किसानों खेतिहर मज़दूरो और मनरेगा मज़दूरों की हो रही लगातार उपेक्षा के खिलाफ सोमवार को राष्ट्रव्यापी विरोध किया गया। इस विरोध प्रदर्शन का आवाह्न अखिल भारतीय किसान महासभा और अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मज़दूर सभा (खेग्रामस) व मनरेगा मज़दूर सभा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इसके तहत बिहार सहित कई राज्यों में अपने घरों में रहकर किसानों, खेत मज़दूरों और मनरेगा मज़दूर ने एकदिवसीय धरना दिया। इसके साथ ही मज़दूरों ने अपनी मांगों से सम्बंधित नारे भी लगाए।

लॉकडाउन के बाद से ही देश की अर्थव्यवथा चरमरा गई है और इसका व्यापक असर ग्रमीण अर्थव्यवस्था पर भी पड़ा हैं। इसके साथ ही कुदरती आफत ने भी किसानों और खेतिहर मज़दूरों पर दोहरी मार की है।  पिछले दिनों लगातार कई राज्यों में भारी वर्षा, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की खबरे आई हैं। जिससे किसानों की खड़ी रबी की फसलें बर्बाद हो गई है। इसके साथ लॉकडाउन में काम न मिलने से खेतिहर मज़दूर और मनरेगा मज़दूरों जिसमें अधिकतर भूमिहीन लोग हैं, जो दिहाड़ी पर काम करते हैं, उनके सामने भी भोजन का संकट खड़ा हो गया हैं। हालंकि सरकारों ने कहा है कि वो इनकी मदद कर रही है लेकिन अभी तक सरकारी मदद नाकाफी ही रही है।

IMG-20200427-WA0295.jpg

अखिल भारतीय किसान महासभा के नेताओ ने  कहा कि यह धरना हर गांव में फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीद की गारंटी करने; प्राकृतिक आपदा, आगजनी और लॉकडाउन से बर्बाद फसलों का 25 हजार रु. प्रति एकड़ मुआवजा देने; बिजली के निजीकरण की मुहिम पर तत्काल रोक लगाने;  कोरोना, लॉकडाउन में भूख व पुलिस दमन से हुई मौतों पर 20 लाख रुपया मुआवजा देने; नफरत नहीं भाईचारा को मजबूत करने; कोरोना को पराजित करने; जिला स्तर पर कोरोना की नि: शुल्क जांच व इलाज, आईसीयू वार्ड व वैंटिलेटर का प्रबन्ध करने आदि मांगों को लेकर है।

इसी तरह खेग्रामस और मनरेगा मज़दूर महासभा के नेताओ ने कहा है कि कोरोना लॉकडाउन ने ग्रामीण गरीबों-मज़दूरों को भुखमरी के कगार पर धकेल दिया है, वहीं मनरेगा मज़दूरों से न्यूनतम से भी कम मज़दूरी पर काम लेने का सरकारी आदेश निर्गत है। उन्होंने मांग की 10 हजार रुपये गुजारा भत्ता,  सभी मजदूरों को 3 महीना का राशन व दैनिक मजदूरी 500 रुपये करने की गारंटी सरकार अविलम्ब करे।

अखिल भारतीय किसान महासभा के महासचिव व पूर्व विधायक राजाराम सिंह ने बताया कि पूरे बिहार में लगभग सौ केंद्रों पर यह  कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें हजारों किसानों ने तख्तियों के साथ धरना दिया और ईमेल के जरिये अपनी मांग प्रधानमंत्री तक पहुंचाने की कोशिश की है। उन्होंने  उम्मीद जताई कि  सरकार इनकी इन मांगों पर अविलम्ब कार्रवाई करेगी और किसानों को राहत देगी।
 
मज़दूर नेताओं ने कहा है कि राशन में महज़ चावल-गेहूं दिया जा रहा है जबकि भोजन के अन्य जरूरी सामान खरीदने की स्थिति में एक बड़ी आबादी नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी गरीबों-मज़दूरों को तीन महीने का राशन और प्रति परिवार 10 हज़ार रुपये गुजारा भत्ता मिलना चाहिए। मनरेगा को कोरोना राहत अभियान सहित तमाम कृषि कार्यों से जोड़ना चाहिए और उन्हें 500 रुपये दैनिक मज़दूरी और 200 दिन काम मिलना चाहिए।

इस महामारी के समय में भारत सरकार के रवैया को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। जैसे कई जगह से ख़बरें आ रही हैं कि मज़दूर भोजन न मिलने पर आत्महत्या कर रहे हैं। इस तरह की घटनायें सरकार के दावों की पोल खोलती हैं।

सरकार के रवैये से नाराज़ वामपंथी पार्टी सी.पी.एम. के जन-संगठनों के द्वारा संयुक्त रूप से मंगलवार, 21 अप्रैल को देशव्यापी विरोध किया था। उनका कहना था कि "जनता को भाषण नहीं, राशन और वेतन चाहिए।" इसके साथ ही  किसान और मज़दूर संगठनों ने  किसानों को राहत देने और ग्रामीण मज़दूरों के लिए भी आर्थिक मदद करने की अपील की थी।

kisan
Kisan Mahasabha
KHEGRAMAS
MNREGA
farmers protest
Lockdown
Coronavirus
Nationwide protests at home

Related Stories

मनरेगा मज़दूरों के मेहनताने पर आख़िर कौन डाल रहा है डाका?

राम सेना और बजरंग दल को आतंकी संगठन घोषित करने की किसान संगठनों की मांग

छत्तीसगढ़ :दो सूत्रीय मांगों को लेकर 17 दिनों से हड़ताल पर मनरेगा कर्मी

ग़ौरतलब: किसानों को आंदोलन और परिवर्तनकामी राजनीति दोनों को ही साधना होगा

यूपी चुनाव: किसान-आंदोलन के गढ़ से चली परिवर्तन की पछुआ बयार

सड़क पर अस्पताल: बिहार में शुरू हुआ अनोखा जन अभियान, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जनता ने किया चक्का जाम

किसानों ने 2021 में जो उम्मीद जगाई है, आशा है 2022 में वे इसे नयी ऊंचाई पर ले जाएंगे

ऐतिहासिक किसान विरोध में महिला किसानों की भागीदारी और भारत में महिलाओं का सवाल

पंजाब : किसानों को सीएम चन्नी ने दिया आश्वासन, आंदोलन पर 24 दिसंबर को फ़ैसला

लखीमपुर कांड की पूरी कहानी: नहीं छुप सका किसानों को रौंदने का सच- ''ये हत्या की साज़िश थी'’


बाकी खबरें

  • यमन पर सऊदी अत्याचार के सात साल
    पीपल्स डिस्पैच
    यमन पर सऊदी अत्याचार के सात साल
    30 Mar 2022
    यमन में सऊदी अरब के नेतृत्व वाला युद्ध अब आधिकारिक तौर पर आठवें साल में पहुंच चुका है। सऊदी नेतृत्व वाले हमले को विफल करने की प्रतिबद्धता को मजबूत करने के लिए हज़ारों यमन लोगों ने 26 मार्
  • imran khan
    भाषा
    पाकिस्तान में संकटग्रस्त प्रधानमंत्री इमरान ने कैबिनेट का विशेष सत्र बुलाया
    30 Mar 2022
    यह सत्र इस तरह की रिपोर्ट मिलने के बीच बुलाया गया कि सत्ताधारी गठबंधन के सदस्य दल एमक्यूएम-पी के दो मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। 
  • national tribunal
    राज वाल्मीकि
    न्याय के लिए दलित महिलाओं ने खटखटाया राजधानी का दरवाज़ा
    30 Mar 2022
    “नेशनल ट्रिब्यूनल ऑन कास्ट एंड जेंडर बेस्ड वायोंलेंस अगेंस्ट दलित वीमेन एंड माइनर गर्ल्स” जनसुनवाई के दौरान यौन हिंसा व बर्बर हिंसा के शिकार 6 राज्यों के 17 परिवारों ने साझा किया अपना दर्द व संघर्ष।
  • fracked gas
    स्टुअर्ट ब्राउन
    अमेरिकी फ्रैक्ड ‘फ्रीडम गैस’ की वास्तविक लागत
    30 Mar 2022
    यूरोप के अधिकांश हिस्सों में हाइड्रोलिक फ्रैक्चरिंग का कार्य प्रतिबंधित है, लेकिन जैसा कि अब यूरोपीय संघ ने वैकल्पिक गैस की आपूर्ति के लिए अमेरिका की ओर रुख कर लिया है, ऐसे में पिछले दरवाजे से कितनी…
  • lakhimpur kheri
    भाषा
    लखीमपुर हिंसा:आशीष मिश्रा की जमानत रद्द करने के लिए एसआईटी की रिपोर्ट पर न्यायालय ने उप्र सरकार से मांगा जवाब
    30 Mar 2022
    पीठ ने कहा, ‘‘ एसआईटी ने उत्तर प्रदेश सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) को जांच की निगरानी कर रहे न्यायाधीश के दो पत्र भेजे हैं, जिन्होंने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत रद्द करने के वास्ते राज्य…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License