NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
लखनऊ: अतंर्राष्ट्रीय शूटिंग रेंज बना आवारा कुत्तों की नसबंदी का अड्डा
राजधानी लखनऊ में बने अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग रेंज को इन दिनों आवारा कुत्तों की नसबंदी का केंद्र बना दिया गया है, जिस पर कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है।
रवि शंकर दुबे
27 Apr 2022
लखनऊ: अतंर्राष्ट्रीय शूटिंग रेंज बना आवारा कुत्तों की नसबंदी का अड्डा

बॉलीवुड की फिल्मों में कभी-कभी एक हास्यास्पद दृश्य के लिए ऐसा माहौल बनाया जाता है, जिसमें कलाकार फ्रिज में अपने कपड़े रखता है, अलमारी में किचन का सामान रखता है और किचन को वॉशरूम की तरह इस्तेमाल करता है।

कुछ ऐसा ही कारनामा इन दिनों उत्तर प्रदेश सरकार और नगर निगम मिलकर कर रहे हैं। यहां उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए बनाए गए अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग रेंज में शहर के आवारा कुत्तों की नसबंदी की जा रही है। ऐसा भी नहीं कि ये सब चोरी छिपे चल रहा हो, बकायदा काबिल डॉक्टरों की देखरेख में इस शूटिंग रेंज़ को आवारा कुत्तों को नियंत्रण करने का केंद्र बना दिया गया है।

‘पत्रिका’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक नगर निगम प्रबंधक यतेंद्र त्रिपाठी कहते हैं कि, लखनऊ में आवारा कुत्तों की आबादी लगातार बढ़ रही है। हमें भवन की ज़रूरत थी तो शूटिंग रेंज के भवन को हमने अपना नया ठिकाना बना लिया। और दूसरा श्वान प्रजनन नियंत्रण केंद्र बनाया। उन्होंने बताया कि ये ऑपरेशन 11 अप्रैल से शुरू किया गया है। दिन में आठ कुत्तों का ऑपरेशन किया जाता है। यहां पर पशु चिकित्सा, एक प्रबंधक और 6 स्टाफ उपलब्ध है। भविष्य में इसको और बढ़ाया जाएगा। इस कार्य में एच.एस.आई संस्था सहयोग कर रही है।

पैर की जगह हाथों से चलने की कोशिश में लगे उत्तर प्रदेश नगर निगम के प्रबंधक का आत्मविश्वास भी गज़ब है, माने, एक तो बड़ी मुश्किल से प्रदेश के भीतर युवाओं की प्रोन्नति के लिए कोई प्रबंध किया गया है, उसपर भी वहां युवाओं को आने के लिए प्रोत्साहित करने की जगह कुत्ते पकड़-पकड़ कर लाए जा रहे हैं। अब ये किसी तरह से वैध तो नज़र नहीं आता, और अगर अवैध है तो सरकार की देख-रेख में चल रहा है। हालांकि इलाहाबाद की लखनऊ बेंच ने युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ की गंभीरता को समझते हुए संज्ञान लिया है और प्रदेश सरकार से 13 मई तक जवाब मांगा है। ये आदेश जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस राजीव सिंह की पीठ ने रचित टंडन की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर पारित किया।

याचिका में कहा गया है कि नादरगंज क्षेत्र के हरियान खेड़ा गांव में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज स्थापित करने के लिए 14 करोड़ रुपए खर्च कर दिए गए। मगर, इसके पश्चात शूटिंग रेंज को पूरा कर क्रियान्वयन में लाने के लिए जितनी निधि की आवश्यकता थी, वह राज्य सरकार ने आवंटित नहीं की। यह भी दलील दी गई कि वाराणसी और मेरठ के शूटिंग रेंज के लिए स्पोर्ट बजट से निधि का आवंटन किया जा चुका है। मगर, लखनऊ के लिए नहीं किया जा रहा है। कहा गया कि नोएडा में भी 13.97 करोड़ रुपए के बजट से एक शूटिंग रेंज स्थापित किया जा चुका है। याची ने आरोप लगाया कि जहां शूटिंग रेंज होना चाहिए और जिसके लिए अभी तक 14 करेाड़ खर्च किए जा चुके हैं, वहां कुत्तों की नसबंदी की जा रही है। कोर्ट ने इस पर संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार के अधिवक्ता को पूरे मामले में निर्देश प्राप्त करने का आदेश देते हुए 13 मई को उसके सामने स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।

करीब 35 एकड़ में फैले और 14 करोड़ रुपये लागत से बने शूटिंग रेंज में विश्व स्तरीय निशानेबाज तैयार करने की योजना थी। मगर आजकल यहां निशानेबाज नहीं कुत्तों की नसबंदी की जा रही है। नगर निगम को पूरे लखनऊ में कोई जगह नहीं मिलने पर विश्वस्तरीय शूटिंग रेंज को कुत्तों की नसबंदी का अपना नया अड्डा बना दिया। शूटिंग रेंज की बदहाली को देखने वाला इस वक्त कोई नहीं है। आपको बता दें कि राजधानी के सरोजनी नगर के नादरगंज में विश्व स्तरीय शूटिंग रेंज को साल 2008 में बनाया गया। मशहूर निशानेबाज राज्यवर्धन राठौर की देखरेख में इसका निर्माण हुआ। यह अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है, इसमें अब तक 14 करोड़ रुपये खर्च हो गए हैं। और अभी और सुविधाएं जोड़ी जाएंगी। शूटिंग रेंज में एटीएस कर्मचारी नियमित प्रैक्टिस करते हैं। यहां पिस्टल, राइफल डबल ट्रैप और एयर राइफल शूटिंग की जाती है।

न्यूज़क्लिक ने जब नगर निगम की इस हरकत को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अब्दुल हफीज़ गांधी से बात की, तो उन्होंने इस बात को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि जो जगह जिस चीज़ के लिए बनी है उसे उसी के लिए इस्तेमाल करना चाहिए। जहां तक कुत्तों की नसबंदी का सवाल है तो सरकार को किसी अस्पताल या फिर दूसरी जगह का प्रबंध करना चाहिए। बाकी अब्दुल हफीज़ गांधी ने इस विषय में कहा कि सरकार को इस ओर विशेष ध्यान देना चाहिए।

13 मई को राज्य सरकार इस पर क्या जवाब देती है, ये इंतज़ार का विषय है लेकिन इतना ज़रूर है, युवाओं के लिए बनाए गए शूटिंग रेंज को आवारा कुत्तों की नसबंदी के इस्तेमाल करना कहीं न कहीं सरकार और नगर निगम की ओर से लापरवाही का सुबूत ज़रूर देती है।

Lucknow
yogi government

Related Stories

यूपी में  पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन

UPSI भर्ती: 15-15 लाख में दरोगा बनने की स्कीम का ऐसे हो गया पर्दाफ़ाश

योगी सरकार द्वारा ‘अपात्र लोगों’ को राशन कार्ड वापस करने के आदेश के बाद यूपी के ग्रामीण हिस्से में बढ़ी नाराज़गी

बढ़ती नफ़रत के बीच भाईचारे का स्तंभ 'लखनऊ का बड़ा मंगल'

लखनऊः नफ़रत के ख़िलाफ़ प्रेम और सद्भावना का महिलाएं दे रहीं संदेश

मनरेगा मज़दूरों के मेहनताने पर आख़िर कौन डाल रहा है डाका?

योगी 2.0 का पहला बड़ा फैसला: लाभार्थियों को नहीं मिला 3 महीने से मुफ़्त राशन 

ग्राउंड रिपोर्ट: स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रचार में मस्त यूपी सरकार, वेंटिलेटर पर लेटे सरकारी अस्पताल

CAA आंदोलनकारियों को फिर निशाना बनाती यूपी सरकार, प्रदर्शनकारी बोले- बिना दोषी साबित हुए अपराधियों सा सुलूक किया जा रहा

चंदौली: कोतवाल पर युवती का क़त्ल कर सुसाइड केस बनाने का आरोप


बाकी खबरें

  • ARYAN
    तमन्ना पंकज
    आर्यन ख़ान मामला: बेबुनियाद साज़िश वाले एंगल और ज़बरदस्त मीडिया ट्रायल के ख़तरनाक चलन की नवीनतम मिसाल
    22 Oct 2021
    यह अभियोजन है या उत्पीड़न?
  • Prime Minister's Kisan Samman Nidhi
    सरोजिनी बिष्ट
    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित हैं आज भी बड़ी तादाद में किसान
    22 Oct 2021
    पिछले दिनों उत्तर प्रदेश से एक ऐसी खबर आई जिसने इस योजना के तहत होने वाली बड़ी धांधली को उजागर किया। हजारों ऐसे किसान चिन्हित हुए जो किसान होने के साथ-साथ या तो सरकारी नौकरी भी कर रहे थे या जिनका…
  • kisan andolan
    लाल बहादुर सिंह
    बाहरी साज़िशों और अंदरूनी चुनौतियों से जूझता किसान आंदोलन अपनी शोकांतिका (obituary) लिखने वालों को फिर निराश करेगा
    22 Oct 2021
    किसान आंदोलन के लिए यह एक कठिन दौर है। किसान नेतृत्व चिंतित, लेकिन सजग है, सूझबूझ और साहस के साथ सटीक स्टैंड लेते हुए कदम बढ़ा रहा है और मोदी-शाह के चक्रव्यूह को तोड़ कर आगे बढ़ने के लिए कृतसंकल्प है।
  • Bangladesh peace rally
    सत्यम श्रीवास्तव
    बांग्लादेश में सांप्रदायिक हिंसा और आश्वस्त करती सरकार की ज़िम्मेदार पहल
    22 Oct 2021
    हाल में जिस तरह से सांप्रदायिक हिंसा पर वहाँ की सरकार ज़िम्मेदारी से काम करते दिखलाई दे रही है उससे लगता है कि वह इस शांति और सद्भाव को बचाने की ईमानदार कोशिश कर रही है। ...अगर इस एक मामले में देखें…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 15,786 नए मामले, 231 मरीज़ों की मौत
    22 Oct 2021
    देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 41 लाख 43 हज़ार 236 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License