NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
सोशल मीडिया
भारत
राजनीति
मोदी जी के 'मन की बात' को लाखों की संख्या में लोग कर रहे हैं नापसंद,क्या है वजह?
सोशल मीडिया के महारथी कहे जाने वाले मोदी जी के लिए और उनकी पार्टी के लिए ये नया अनुभव है। क्योंकि इससे पहले ‘मन की बात’ या किसी भी बात को लेकर शायद ही कभी लोगों का रवैया इतना नेगेटिव रहा हो ।
मुकुंद झा
31 Aug 2020
मन की बात
फोटो साभार : डीडी न्यूज़

मोदी जी के 'मन की बात' आम जनता से कितनी दूर है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया  जा सकता है कि मन की बात के वीडियो जिस भी यूट्यूब चैनल से डाले गए वहां उसे पसंद से कई गुना नापसंद किया गया। यह वीडियो भारतीय जनता पार्टी, प्रधानमंत्री कार्यालय,पीआईबी इण्डिया और नरेंद्र मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 30 अगस्त को अपलोड किए गए। सभी जगह मन की बात के वीडियो पर लोगों ने पसंद कम किया और नापसंद अधिक किया और कमेंट कर भी सरकार की आलोचना की।

सोशल मीडिया के महारथी कहे जाने वाले मोदी जी के लिए और उनकी पार्टी के लिए ये नया अनुभव है। क्योंकि इससे पहले ‘मन की बात’ या किसी भी बात को लेकर शायद ही कभी लोगों का रवैया इतना नेगेटिव रहा हो।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है ‘मन की बात’, जिसके जरिए वह हर महीने देशवासियों को संबोधित करते हैं और अपने मन की बात साझा करते हैं। रविवार, 30 अगस्त को यह उनका 68वां कार्यक्रम था। ये कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क पर प्रसारित किया जाता है। इसके साथ ही यह अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रसारित किया जाता है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 जुलाई को मन की बात कार्यक्रम के जरिए लोगों को संबोधित किया था।

BJP के यूट्यूब चैनल पर इस वीडियो को आज सोमवार, दोपहर, ख़बर लिखे जाने तक 1 .6 मिलियन लोगों ने यानी 16 लाख लोगों ने देखा है और इसे मात्र 66 हज़ार लोगों ने पसंद किया है, जबकि 4 लाख 55 हज़ार लोगों ने इस नापसंद किया है।

BJP.PNG

नरेंद्र मोदी नाम के यूट्यूब चैनल में वीडियो को 8 लाख से अधिक लोगों ने देखा परन्तु पसंद केवल 45 हज़ार लोगों ने किया, जबकि एक लाख से अधिक लोगों ने नापसन्द किया है। 

N MODI PAGE.PNG

PMO इंडिया पर इस वीडियो को भी 8 लाख से अधिक लोगों ने देखा, लेकिन मात्र 37 हज़ार लोगों ने इसे पसंद किया जबकि 71 हज़ार ने यहां भी इसे नापसन्द किया।

PMO INDIA.PNG

इसके साथ ही पीआईबी इण्डिया के चैनल पर भी मन की बात का हश्र ऐसा ही हुआ। वहां भी मात्र 4 हज़ार लोगों ने इस वीडियो को पसंद किया जबकि 10 हज़ार से अधिक लोगों ने इसे नापसन्द किया। इन आकड़ों में लगातार बदलाव हो रहा है।

PIB INDIA.PNG

हाल के सालों में पहला मौका है जब प्रधानमंत्री की सोशल मीडिया पर इतनी किरकिरी हुई और उनका आईटी सेल भी उन्हें इससे बचा न पाया हो। ये सर्वविदित है कि नरेंद्र मोदी और बीजेपी का आईटी सेल कितना बड़ा है और तेज़ भी, लेकिन इसबार ऐसा लग रहा है मोदी जी को अकेला छोड़ वो भी छुट्टी पर चला गया है। क्योंकि हमने वीडियो के कमेंट सेक्शन में जाकर सैकड़ों कमेंट पढ़े लेकिन कोई भी सरकार या मोदी जी का पक्ष लेता हुए नहीं दिखा। तो अब सवाल उठता है कि क्या इस कोरोना और बेरोज़गारी के काल में सरकार की गलत नीतियों ने लोगों के संयम को तोड़ दिया है? हालांकि मोदी जी अपने ‘मन की बात’ में लोगों के संयम की तारीफ़ की थी। परन्तु जिस तरह की प्रतिक्रिया आई है उससे लग रहा है लोग मोदी जी के 'भाषण ही मेरा शासन' की थ्योरी से परेशान हो चुके हैं और अब वो रोजगार,शिक्षा और अर्थव्यवस्था पर कुछ ठोस चाहते हैं, जो मोदी सरकार उन्हें नहीं दे पा रही है।

लेकिन इसबार उन्होंने ऐसा क्या कहा, जिसे इस क़दर नापसंद किया गया? यह जानने-समझने के लिए हमने पूरा वीडियो देखा-सुना और नीचे के सैकड़ों कमेंट पढ़े। पीएम ने इस बार ओणम त्योहार की बात की और भारतीय उद्यमियों को खिलौनों के कारोबार में संभावनाएं तलाशने का सुझाव भी दिया। उन्होंने कहा, "ग्लोबल टॉय इंडस्ट्री 7 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक की है लेकिन इतने बड़े कारोबार में भारत की हिस्सेदारी बहुत कम है। "

मोदी जी ने डिवेलपर्स को भारत में कंप्यूटर गेम्स बनाने का भी आग्रह किया उन्होंने कहा, " अब सभी के लिए लोकल खिलौनों के लिए वोकल होने का वक़्त आ गया है।"

इसके साथ ही उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वो देसी नस्ल के कुत्तों को पालें, आर्मी में भी देसी नस्ल के कुत्तों को पालने पर ज़ोर दिया, आने वाले शिक्षक दिवस का ज़िक्र किया, सितंबर को पोषण माह बनाने की घोषणा की। परन्तु उन्होंने अपने पूरे एक तरफ़ा भाषण में कहीं भी देश के सबसे ज्वलंत मुद्दे बेरोजगारी, डूबती अर्थव्यवस्था या फिर बढ़ते कोरोना के मामले के बीच NEET और JEE की परीक्षा के आयोजन पर कुछ भी नहीं कहा। इसी बात को लेकर अधिकतर लोगों में भारी गुस्सा दिखा। सबसे अधिक लोग सरकार द्वारा इस महामारी के बीच परीक्षा के आयोजन कराने के निर्णय के ख़िलाफ़ दिखे।

इसके अलावा ट्विटर पर भी हैशटैग 'स्टूडंट्स डिस्लाइक पीएम मोदी अभियान चल रहा है सोमवार दोपहर तक इस हैशटैग के साथ करीब 2,79,000 ट्वीट किए जा चुके थे। अधिकतर ट्वीट में लोग 'नीट' को स्थगित करने की मांग कर रहे हैं।

'नीट' भारत में चिकित्सा और दंत-चिकित्सा के कॉलेजों में दाखिला लेने की एक सेंट्रल परीक्षा है, जिसे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित किया जाता है। इस साल ये परीक्षा 13 सितंबर को होनी है। हालांकि इसका भारी विरोध हो रहा है परन्तु सरकार ने दलील दी कि परीक्षा स्थगित नहीं होनी चाहिए क्योंकि सभी प्रत्याशी महीनों से तैयारी कर रहे हैं और परीक्षा के स्थगित होने से उनका पूरा एक साल बर्बाद हो जाएगा। लेकिन कोरोना के बढ़ते प्रकोप में सरकार के नाकाफ़ी इंतज़ाम और दलीलों से छात्रों का गुस्सा और ज़्यादा बढ़ रहा है।

Narendra modi
mann ki baat
youtube
Disliking Mann ki Baat
twitter
BJP
PMO
JEE-NEET

Related Stories

बीजेपी के चुनावी अभियान में नियमों को अनदेखा कर जमकर हुआ फेसबुक का इस्तेमाल

फ़ेसबुक पर 23 अज्ञात विज्ञापनदाताओं ने बीजेपी को प्रोत्साहित करने के लिए जमा किये 5 करोड़ रुपये

चुनाव के रंग: कहीं विधायक ने दी धमकी तो कहीं लगाई उठक-बैठक, कई जगह मतदान का बहिष्कार

पंजाब विधानसभा चुनाव: प्रचार का नया हथियार बना सोशल मीडिया, अख़बार हुए पीछे

अफ़्रीका : तानाशाह सोशल मीडिया का इस्तेमाल अपनी सत्ता बनाए रखने के लिए कर रहे हैं

‘बुल्ली बाई’: महिलाओं ने ‘ट्रोल’ करने के ख़िलाफ़ खोला मोर्चा

मुख्यमंत्री पर टिप्पणी पड़ी शहीद ब्रिगेडियर की बेटी को भारी, भक्तों ने किया ट्रोल

सांप्रदायिक घटनाओं में हालिया उछाल के पीछे कौन?

हेट स्पीच और भ्रामक सूचनाओं पर फेसबुक कार्रवाई क्यों नहीं करता?

वे कौन लोग हैं जो गोडसे की ज़िंदाबाद करते हैं?


बाकी खबरें

  • इज़रायल की सर्वोच्च अदालत ने सरकार को पिछले साल इज़रायली सैनिकों द्वारा मारे गए फ़िलिस्तीनियों के शवों को अपने पास रखने की अनुमति दी
    पीपल्स डिस्पैच
    इज़रायल की सर्वोच्च अदालत ने सरकार को पिछले साल इज़रायली सैनिकों द्वारा मारे गए फ़िलिस्तीनियों के शवों को अपने पास रखने की अनुमति दी
    20 Aug 2021
    अहमद एरेकत के शरीर को ज़ब्त कर लिया गया है और इज़रायली अधिकारियों द्वारा उनके परिवार से एक साल से अधिक समय से दूर रखा जा रहा है, जिससे उनका परिवार उनका अंतिम संस्कार नहीं कर पा रहा है।
  • अफ़ग़ानिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर गोलाबारी में कई प्रदर्शनकारियों की मौत
    पीपल्स डिस्पैच
    अफ़ग़ानिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर गोलाबारी में कई प्रदर्शनकारियों की मौत
    20 Aug 2021
    अफ़ग़ानिस्तान में भुखमरी के ख़तरे की ख़बरों के बीच आईएमएफ़ ने सरकार पर स्पष्टता न होने की वजह देश की संसाधनों तक पहुंच को भी रोक दिया है।
  • प्रगतिशीलों ने डेनमार्क सरकार से मानवीय हस्तक्षेप कर नर्स हड़ताल को ख़त्म करने की मांग की
    पीपल्स डिस्पैच
    प्रगतिशीलों ने डेनमार्क सरकार से मानवीय हस्तक्षेप कर नर्स हड़ताल को ख़त्म करने की मांग की
    20 Aug 2021
    वेतन बढ़ाने और वेतन की ग़ैर-बराबरी को ख़त्म करने की मांग के साथ चल रही नर्स की हड़ताल 62 दिन से जारी है, यह डेनमार्क की नर्सों की सबसे बड़ी हड़ताल बन गई है।
  • वीडियो: शोधकर्ताओं ने दर्शाया चूहों में कोविड-19 का संक्रमण और उससे लड़ती एंटीबाडीज़
    संदीपन तालुकदार
    वीडियो: शोधकर्ताओं ने दर्शाया चूहों में कोविड-19 का संक्रमण और उससे लड़ती एंटीबाडीज़
    20 Aug 2021
    चित्र में वायरस के प्रसार को दर्ज किया गया है, जिसके चलते चूहे के श्वसन मार्ग को क्षति पहुंची है। यह इस तथ्य को भी दर्ज करने में सफल रहा है कि कैसे एंटीबाडीज वायरस के प्रसार पर रोक लगाने में कारगर…
  • क्यों अफ़ग़ानिस्तान संकट शरणार्थी क़ानून की ज़रूरत को रेखांकित करता है
    जय मनोज संकलेचा
    क्यों अफ़ग़ानिस्तान संकट शरणार्थी क़ानून की ज़रूरत को रेखांकित करता है
    20 Aug 2021
    शरणार्थियों को भारत में शरण देने के मामले में क़ानून की कमी खल रही है और पड़ोसी अफ़ग़ानिस्तान में राजनीतिक संकट के कारण भाग रहे शरणार्थियों को समर्थन देना भारत की नैतिक अनिवार्यता बन गई है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License