NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
पिछले हफ़्ते अल्जीरिया में गिरफ़्तार हुए 23 हिरक प्रदर्शनकारियों ने भूख हड़ताल शुरु की
सरकार से बिना शर्त सभी राजनीतिक समर्थकों को रिहा करने की मांग करते हुए उत्तरी अफ्रीकी इस देश में पिछले हफ़्ते हिरक प्रदर्शनकारियों द्वारा देश भर में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया गया।
पीपल्स डिस्पैच
12 Apr 2021
पिछले हफ़्ते अल्जीरिया में गिरफ़्तार हुए 23 हिरक प्रदर्शनकारियों ने भूख हड़ताल शुरु की

अल्जीरिया में पिछले सप्ताह सत्ता विरोधी शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बाद मनमानी और गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लिए गए तेईस हिरक प्रदर्शनकारियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दिया है। रविवार 11 अप्रैल को अशर्क अल-अवसत ने ये रिपोर्ट प्रकाशित की।

अल्जीरियाई कैदियों के अधिकार और सहायता करने वाले संगठन सीएनएलडी (नेशनल कमीशन फॉर द लिबरेशन ऑफ डिटेनीज) के अनुसार, 23 राजनीतिक बंदियों ने पिछले हफ्ते बुधवार 7 अप्रैल को राजधानी अल्जीयर्स में एल हैरच जेल में भूख हड़ताल शुरू की। गिरफ्तार किए गए 23 प्रदर्शनकारियों पर "राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाने" और "निहत्थे भीड़ या प्रदर्शन का आयोजन करने" जैसे आरोप लगाए गए हैं।

गिरफ्तारी की हाल की घटना अल्जीरियाई सरकार का सरकार विरोधी हिरक प्रदर्शनों पर नए सिरे से की गई कार्रवाई का अहम सबूत है। तीन साल पहले 2019 में शुरु हुए मूल हिरक प्रदर्शनों को क्रूर तरीके से अधिकारियों द्वारा दमन किए जाने की घटना की इसने याद ताजा कर दी है।

वैश्विक कोरोनावायरस महामारी के फैलने के बाद पिछले साल अस्थायी रूप से स्थगित होने के बाद शुरु हुए हिरक प्रदर्शनों पर पिछले कुछ हफ्तों में अल्जीरियाई सुरक्षा बलों ने बहुत हिंसक और कठोर कार्रवाई की। कथित तौर पर 9 अप्रैल को 36 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया जिनमें से कई नाबालिग हैं। प्रदर्शनकारियों को "गलत जानकारी फैलाने", "राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर करने के उद्देश्य से भीड़ इकट्ठा करने" और "ड्रग रखने" जैसे आरोपों का सामना करना पड़ रहा है।

पिछले हफ्ते गिरफ्तारियों के बाद हजारों की संख्या में हिरक प्रदर्शनकारी शुक्रवार 9 अप्रैल को अल्जीरिया के शहरों, कस्बों और गांवों की सड़कों पर उतरे। यह प्रदर्शन साल 2019 के बाद से अपनी तरह का 112 वां प्रदर्शन था। प्रदर्शनकारियों ने इस गिरफ्तारी की निंदा की और सरकारी हिरासत में सभी राजनीतिक कैदियों की तत्काल और बिना शर्त रिहाई की मांग की। साथ ही उन्होंने अल्जीरिया में व्यवस्थागत परिवर्तन की अपनी मौलिक और लंबे समय से चली आ रही मांगें जैसे अपदस्थ राष्ट्रपति अब्देलअज़ीज़ बाउटेफ्लिका के कार्यकाल से संबंधित सभी लोगों को जो अभी देश की सत्ता और राजनीति में सक्रिय हैं उन्हें बाहर करने की मांग की। इसके साथ साथ उन्होंने भ्रष्टाचार, गरीबी, बेरोजगारी, सार्वजनिक सेवाओं में गिरावट आदि जैसे मुद्दों से निपटने और देश के नागरिक और राजनीतिक मामलों में अल्जीरियाई सेना के हस्तक्षेप को रोकने की मांग की।

algiria
hunger strike
CNLD
National Commission for the Liberation of Detainees
Algerian Government

Related Stories

झारखंड: हेमंत सरकार की वादाख़िलाफ़ी के विरोध में, भूख हड़ताल पर पोषण सखी

112 दिनों की भूख हड़ताल के बाद जेल में बंद मोरक्को के पत्रकार सुलेमान रायसूनी की तबीयत बिगड़ी

इंटरकल्चरल एजुकेशन लॉ लागू करने की मांग को लेकर इक्वाडोर के शिक्षक भूख हड़ताल पर

अल्जीरिया में 100 से अधिक हिरक प्रदर्शनकारी रिहा

इजिप्ट : राजनीतिक क़ैदियों के समर्थन में मशहूर हस्तियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान

अवैध इज़रायली प्रशासनिक हिरासत के ख़िलाफ़ तीन फ़िलिस्तीनी क़ैदियों ने की भूख हड़ताल

अल्जीरिया में पत्रकारों ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी उत्पीड़न का विरोध किया

बैंकाक में भूख हड़ताल कर रहे बंदियों की रिहाई की मांग करते हुए सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन

न्यूयॉर्कः भूख हड़ताल कर रहे बिना दस्तावेज़ के प्रवासी कर्मचारियों ने ऐतिहासिक जीत हासिल की

डीयू खोलने की मांग को लेकर छात्रों की 48 घंटे की भूख हड़ताल, पुलिस ने हिरासत में लिया


बाकी खबरें

  • fertilizer
    तारिक अनवर
    उप्र चुनाव: उर्वरकों की कमी, एमएसपी पर 'खोखला' वादा घटा सकता है भाजपा का जनाधार
    04 Feb 2022
    राज्य के कई जिलों के किसानों ने आरोप लगाया है कि सरकार द्वारा संचालित केंद्रों पर डीएपी और उर्वरकों की "बनावटी" की कमी की वजह से इन्हें कालाबाजार से उच्च दरों पर खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
  • corona
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 5 लाख के पार
    04 Feb 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,49,394 नए मामले सामने आए और 1,072 मरीज़ों की मौत हुई है। देश में कोरोना से अब तक 5 लाख 55 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • SKM
    रौनक छाबड़ा
    यूपी चुनाव से पहले एसकेएम की मतदाताओं से अपील: 'चुनाव में बीजेपी को सबक़ सिखायें'
    04 Feb 2022
    एसकेएम ने गुरुवार को अपने 'मिशन यूपी' अभियान को फिर से शुरू करने का ऐलान करते हुए कहा कि 57 किसान संगठनों ने मतदाताओं से आगामी यूपी चुनावों में भाजपा को वोट नहीं देने का आग्रह किया है।
  • unemployment
    अजय कुमार
    क्या बजट में पूंजीगत खर्चा बढ़ने से बेरोज़गारी दूर हो जाएगी?
    03 Feb 2022
    बजट में पूंजीगत खर्चा बढ़ जाने से क्या बेरोज़गारी का अंत हो जाएगा या ज़मीनी हक़ीक़त कुछ और ही बात कह रही है?
  • farmers SKM
    रवि कौशल
    कृषि बजट में कटौती करके, ‘किसान आंदोलन’ का बदला ले रही है सरकार: संयुक्त किसान मोर्चा
    03 Feb 2022
    मोर्चा ने इस बात पर भी जोर दिया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक बार भी किसानों की आय को दुगुना किये जाने का उल्लेख नहीं किया है क्योंकि कई वर्षों के बाद भी वे इस परिणाम को हासिल कर…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License