NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
मज़दूर-किसान
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
पिछले साल 3,05,000 से अधिक श्रमिकों ने म्यांमार से पलायन किया
श्रम, आव्रजन और जनसंख्या मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार साल 2019 में 3,05,000 से अधिक श्रमिक पलायन कर गए।
पीपल्स डिस्पैच
18 Jan 2020
myanmar
Courtesy: Zarni Phyo/The Myanmar Times

जब से रोहिंग्या संकट म्यांमार में गहराया है तब से देश की सामाजिक-आर्थिक स्थिति सबसे बुरी तरह प्रभावित हुई है। पिछले साल श्रमिकों का एक बड़ा हिस्सा काम के लिए विदेशों में चला गया। श्रम, आव्रजन और जनसंख्या मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार 2019 में 3,05,000 से अधिक लोग पलायन कर गए।

पलायन करने वाले इन लोगों में बड़ी संख्या थाईलैंड पहुंची है जबकि मलेशिया मंत्रालय के अनुसार इन लोगों का दूसरा पसंदीदा देश मलेशिया है। हालांकि, सरकारी अधिकारी यह कह रहे हैं कि वर्तमान में म्यांमार के चार मिलियन से अधिक श्रमिक विदेशों में काम कर रहे हैं। मंत्रालय ने दावा किया कि कुछ प्रतिशत श्रमिक सीमाओं को पार करने के लिए अनौपचारिक तरीके से जोखिम उठाते रहते हैं। इस आंकड़े के मुताबिक ये श्रमिक ज्यादातर मलेशिया, थाईलैंड, सिंगापुर, कोरिया, जापान, यूएई, जॉर्डन, कतर और मकाओ जाते हैं।

प्रवासन के बाद श्रमिकों के अधिकांश या तो उद्योगों और समुद्री क्षेत्रों या थाईलैंड में कृषि व्यवसायों में नौकरी करते हैं जहां एक बहुत बड़ा हिस्सा म्यांमार के श्रमिक रहते हैं। मई 2019 में अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस पर म्यांमार के प्रवासी श्रमिकों के साथ-साथ थाईलैंड के समूहों ने एक बयान में अधिक से अधिक "न्यूनतम मजदूरी, काम की सुरक्षा, बेहतर सामाजिक सुरक्षा और सुचारू कार्य परमिट और वीजा विस्तार आवेदन प्रक्रियाओं पर जोर दिया।"

म्यांमार श्रमिक संगठनों ने इस बात पर प्रकाश डाला है कि म्यांमार से आने वाले मज़दूरों की एक बड़ी संख्या ग्रामीण क्षेत्रों से आती है। 2 जनवरी को थाईलैंड ने थाई-म्यांमार सीमा पर तीन प्रमुख सीमाओं के माध्यम से 74,731 बिना दस्तावेज वाले म्यांमार श्रमिकों को म्यांमार के अधिकारियों को सौंप दिया है। श्रमिकों के साथ किया गया ये व्यवहार बेहतर नहीं है।

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के सर्वेक्षण 'म्यांमार लेबर इसू फ्रॉम द पर्सपेक्टिव ऑफ द इंटरप्राइजेज' के अनुसार इस देश का अभी भी एशिया के सबसे ग़रीब देशों में शुमार होता है और इसे सबसे कम विकसित देश के रूप में बताया गया है। इस स्टडी में उल्लेख किया गया है, "इसकी अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि प्रधान है, जिसकी उत्पादकता कम है और अविकसित ढ़ांचा और वित्तीय प्रणालियों से बाधित है।“

वर्तमान में, अनौपचारिक क्षेत्र गरीबी में जीने वाले अधिकांश अनौपचारिक श्रमिकों के रोजगार के लिए म्यांमार की रीढ़ है। इस तरह मौजूदा बिगड़ी हुई स्थिति इन श्रमिकों को काम के लिए अपने देश से पलायन करने के लिए मजबूर करती है।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

migration
Myanmar
Workers Migration
Rohingya
Social-Economical
Myanmar Labor Organizations
International Labor Organization

Related Stories

किसान आंदोलन के 4 महीने पर भारत बंद, चुनावी बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला और अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र के आंतरिक पलायन में सबसे अधिक मज़दूर मराठवाड़ा क्यों लौटे?

‘भारत बचाओ...’ : 9 अगस्त को देश भर में मज़दूरों का 'जेल भरो' आंदोलन

प्रवासी का मतलब और पीड़ा समझते हैं आप?

आईएलओ फाॅर सोशल जस्टिस’ : नई परिस्थिति में श्रम अधिकार और काम का भविष्य

हरियाणा चुनाव : प्रवासी श्रमिक आर्थिक रूप से टूटा और राजनीतिक रूप से शक्तिहीन है

माइग्रेशन पर लगाम लगा पाने में असफल रही हैं सरकारें 


बाकी खबरें

  • समीना खान
    हिजाब बनाम परचम: मजाज़ साहब के नाम खुली चिट्ठी
    12 Apr 2022
    यहां मसला ये है कि आंचल, घूंघट, हिजाब, नक़ाब हो या बिकनी, हमेशा से पगड़ी के फ़ैसले इन सब पर भारी रहे हैं। इसलिए अब हमें आपके नज़रिए में ज़रा सा बदलाव चाहिए। जी! इस बार हमें आंचल भी चाहिए और आज़ादी भी…
  • ज़ाहिद खान
    सफ़दर भविष्य में भी प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे
    12 Apr 2022
    12 अप्रैल, सफ़दर हाशमी जयंती और ‘राष्ट्रीय नुक्कड़ नाटक दिवस’ पर विशेष।
  • jnu
    न्यूज़क्लिक टीम
    ‘जेएनयू छात्रों पर हिंसा बर्दाश्त नहीं, पुलिस फ़ौरन कार्रवाई करे’ बोले DU, AUD के छात्र
    11 Apr 2022
    जेएनयू में रविवार को हुई हिंसा के बाद विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र अपना विरोध जताने के लिए दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुँचे जहाँ उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया गया. छात्रों की बड़ी माँग थी कि पुलिस…
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    JNU में अब नॉन वेज को लेकर विवाद? ऐसे बनोगे विश्वगुरु ?
    11 Apr 2022
    न्यूज़चक्र के आज के एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा JNU में हुए ABVP द्वारा राम नवमी के दिन मांसाहारी खाना खाने पर छात्रों की पिटाई की खबर पर चर्चा कर रहे हैं और वह भारत में तेज़ी से बढ़ रहे…
  • मुकुंद झा
    जेएनयू हिंसा: प्रदर्शनकारियों ने कहा- कोई भी हमें यह नहीं बता सकता कि हमें क्या खाना चाहिए
    11 Apr 2022
    घटना के विरोध में दिल्ली भर के छात्र सड़क पर उतरे। छात्र, पुलिस मुख्यालय पर विरोध जताने के लिए एकत्रित हुए परन्तु पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को अस्थायी हिरासत में ले लिया और चाणक्यपुरी, संसद मार्ग…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License