NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
उप्र विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन का निधन; योगी, अखिलेश ने दुख जताया
वह पूर्व पुलिस अधिकारी थे। बाद में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव उन्हें राजनीति में ले आये थे। हसन सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। वर्तमान में वह विधान परिषद सदस्य और नेता प्रतिपक्ष थे।
भाषा
19 Feb 2022
Ahmed Hasan passes away

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद हसन का शनिवार को बीमारी के कारण निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। उनके दो बेटे और पांच बेटियां हैं।

हसन के दामाद फिदा हुसैन अंसारी ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे। शनिवार सुबह करीब 11 बजे उनका निधन हो गया। हसन को उनके गृह जनपद अम्बेडकर नगर के पैतृक गांव जलालपुर में रविवार सुबह सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वह पूर्व पुलिस अधिकारी थे। बाद में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव उन्हें राजनीति में ले आये थे। हसन सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। वर्तमान में वह विधान परिषद सदस्य और नेता प्रतिपक्ष थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हसन के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अहमद हसन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। यादव ने ट्वीट कर कहा, ''समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष श्री अहमद हसन साहब का निधन हम सबके लिए बहुत दुख का विषय है। (उन्हें) भावभीनी श्रद्धांजलि।''

इससे पहले, समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर जानकारी दी थी, ''विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता जनाब अहमद हसन जी का इंतकाल अपूरणीय क्षति है। शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना। दिवंगत आत्मा को शांति दें भगवान। विनम्र श्रद्धांजलि।''

Ahmed Hasan
Ahmed Hasan passes away

Related Stories


बाकी खबरें

  • पश्चिम बंगाल : पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के ख़िलाफ़ रैलियां, पेट्रोल पंप पर क्रिकेट मैच आयोजित
    संदीप चक्रवर्ती
    पश्चिम बंगाल : पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के ख़िलाफ़ रैलियां, पेट्रोल पंप पर क्रिकेट मैच आयोजित
    09 Jul 2021
    उत्तर 24 परगना के बशीरहाट इलाके में बस मालिकों और कर्मचारियों ने अपनी बसों को रस्सियों से बांधकर खींचा और पेट्रोल की कीमतों में हो रही लगातार बढ़ोत्तरी के खिलाफ एक विरोध मार्च का नेतृत्व किया। पेट्रोल…
  • बंबई उच्च न्यायालय
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    एल्गार परिषद मामले में पुणे के न्यायाधीश का क्षेत्राधिकार होने के कागजात पेश करिए :उच्च न्यायालय
    09 Jul 2021
    न्यायालय ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र सरकार को इस बारे में कागजात या रिकार्ड दिखाने को कहा कि सत्र न्यायाधीश के. डी. वडाने के पास एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले में अधिवक्ता सुधा भारद्वाज और अन्य…
  • कोरोना
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 43 हज़ार नए मामले, 911 मरीज़ों की मौत
    09 Jul 2021
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 43,393 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में कोरोना से संकर्मित लोगों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 7 लाख 52 हज़ार 950 हो गयी है।
  • राहुल गांधी भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाना चाहते हैं? ABP न्यूज़ का फ़र्ज़ी ग्राफ़िक वायरल
    कलीम अहमद
    राहुल गांधी भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाना चाहते हैं? ABP न्यूज़ का फ़र्ज़ी ग्राफ़िक वायरल
    09 Jul 2021
    वायरल तस्वीर में राहुल गांधी का कथित ट्वीट दिखता है जिसमें लिखा है, “नागरिकता बिल पास करा कर बीजेपी हिंदू राष्ट्र के एजेंडे पर चल रही है हमारे पूर्वजों का एजेंडा हमेशा से इस्लामिक कंट्री पर रहा है…
  • गुजरात : तापी में वेदांत के ज़िंक प्लांट पर हुई जन-सुनवाई कैसे हुई 'हिंसक'
    दमयन्ती धर
    गुजरात : तापी में वेदांत के ज़िंक प्लांट पर हुई जन-सुनवाई कैसे हुई 'हिंसक'
    09 Jul 2021
    जिंक प्लांट से जुड़ी परियोजना के प्रभाव को लेकर आसपास के आदिवासी गांवों में मिट्टी की उर्वरता और आजीविका के बारे में कई आशंकाएं पैदा हो गई हैं। उन्हें लगा कि जन-सुनवाई के दौरान उनके सभी प्रश्नों को…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License