NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
लेबनान : कोविड-19 से संबंधित सख्त लॉकडाउन के बीच हज़ारों लोगों ने आर्थिक सहायता की कमी को लेकर प्रदर्शन किया
लेबनान के दूसरे सबसे बड़े शहर त्रिपोली में सरकार से पर्याप्त आर्थिक सहायता और लॉकडाउन समाप्त करने की मांग करने वाले प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों ने गोलीबारी की जिसमें कई प्रदर्शनकारी घायल हो गएा।
पीपल्स डिस्पैच
28 Jan 2021
लेबनान : कोविड-19 से संबंधित सख्त लॉकडाउन के बीच हज़ारों लोगों ने आर्थिक सहायता की कमी को लेकर प्रदर्शन किया

बुधवार 27 जनवरी को लेबनान के दूसरे सबसे बड़े शहर त्रिपोली में सुरक्षा बलों द्वारा गोलीबारी में कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए। देश के दूसरे सबसे बड़े शहर और एक गरीब क्षेत्र त्रिपोली में विरोध प्रदर्शन पिछले तीन दिनों से जारी है। प्रदर्शनकारी सरकार से ऐसे समय में पर्याप्त आर्थिक सहायता की मांग कर रहे हैं जब देश में पिछले तीन सप्ताह से COVID-19 के चलते लॉकडाउन लागू होने से सभी आर्थिक गतिविधियां बंद हैं।

हज़ारों प्रदर्शनकारियों ने लॉकडाउन को समाप्त करने की मांग करते हुए शहर के मध्य भाग में रैली निकाली। इस लॉकडाउन ने लोगों को आवश्यक आय से वंचित करते हुए सभी व्यापारिक और आर्थिक गतिविधियों को बंद कर दिया है।

त्रिपोली अक्टूबर 2019 में शुरू हुए देशव्यापी सरकार विरोधी प्रदर्शनों का एक प्रमुख केंद्र था जिसमें प्रणालीगत राजनीतिक परिवर्तन की मांग की गई थी।

लेबनान के रेड क्रॉस के अनुसार बुधवार को हुई गोलीबारी में कम से कम 82 लोग घायल हो गए जिनमें से कम से कम 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ दावों के अनुसार घायलों की वास्तविक संख्या कहीं अधिक है। लेबनान के आंतरिक सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर दंगा करने का आरोप लगाते हुए गोलीबारी की। इससे पहले सुरक्षा बलों ने उन पर वाटर केनन, टीयर गैस और रबर बुलेट का इस्तेमाल किया।

इसी तरह का विरोध प्रदर्शन देश की राजधानी बेरूत शहर सहित अन्य शहरों में भी किया गया।

पिछले तीन हफ्तों से लेबनान में सख्त लॉकडाउन लागू किया गया है। सरकार को लगता है कि देश के स्वास्थ्य क्षेत्र को बिखरने से रोकने के लिए लॉकडाउन आवश्यक है। लेबनान में इस साल की शुरुआत से ही COVID-19 संक्रमण के नए मामलों में वृद्धि देखी गई है। 27 जनवरी को यहां संक्रमण के 3,900 से अधिक नए मामले दर्ज किए गए और 67 मौतें हुईं। 2,550 से अधिक मौतों के साथ देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,90,000 से अधिक हो गई है।

इस लॉकडाउन ने आम लेबनानवासियों की आर्थिक स्थिति को चरमरा दिया है जो पहले से ही देश में बढ़ती कीमतों, बेरोजगारी और गरीबी से पीड़ित थे।

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार मौजूदा लॉकडाउन 8 फरवरी तक जारी रहेगा।

Lebanon
Lebanon Protest
COVID-19
Lockdown
economic crises

Related Stories

आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार

महामारी के दौर में बंपर कमाई करती रहीं फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

विश्व खाद्य संकट: कारण, इसके नतीजे और समाधान

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

कोविड मौतों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर मोदी सरकार का रवैया चिंताजनक

महंगाई की मार मजदूरी कर पेट भरने वालों पर सबसे ज्यादा 

जनवादी साहित्य-संस्कृति सम्मेलन: वंचित तबकों की मुक्ति के लिए एक सांस्कृतिक हस्तक्षेप

कोरोना अपडेट: देश में एक हफ्ते बाद कोरोना के तीन हज़ार से कम मामले दर्ज किए गए

दिल्लीः एलएचएमसी अस्पताल पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया का ‘कोविड योद्धाओं’ ने किया विरोध

WHO और भारत सरकार की कोरोना रिपोर्ट में अंतर क्य़ों?


बाकी खबरें

  • महिला आयोग ने राजस्थान के डीजीपी को तलब किया
    भाषा
    महिला आयोग ने राजस्थान के डीजीपी को तलब किया
    12 Jun 2021
    राजस्थान के पुलिस महानिदेशक से कहा गया है कि वह 14 जून को दिन में 12.30 बजे आयोग के समक्ष उपस्थित हों। आयोग ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए उपस्थित होने के डीजीपी के आग्रह को स्वीकार कर लिया है।
  • केजरीवाल
    भाषा
    कोविड-19 की तीसरी लहर की संभावना प्रबल है, युद्ध स्तर पर तैयारी कर रहे हैं : केजरीवाल
    12 Jun 2021
    केजरीवाल ने कहा है कि कोविड-19 की तीसरी लहर पर ब्रिटेन से संकेत मिल रहे हैं। 45 प्रतिशत तक टीकाकरण के बावजूद वहां मामले बढ़ रहे हैं इसलिए हम हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठे रह सकते हैं।
  • घर-घर टीकाकरण कार्यक्रम चलाने की ज़रूरत
    अमृता पाठक
    घर-घर टीकाकरण कार्यक्रम चलाने की ज़रूरत
    12 Jun 2021
    इसमें कोई शक नहीं है कि देश की सार्वजानिक और निजी क्षेत्र दोनों के पास कोरोना महामारी के टीके बनाने की पर्याप्त विशेषज्ञता है, लेकिन सरकारी नीतियों की विफलता नें आज भारत को कई देशों के सामने हाथ…
  • कटाक्ष: सीएम वही जो पीएम मन भाए
    राजेंद्र शर्मा
    कटाक्ष: सीएम वही जो पीएम मन भाए
    12 Jun 2021
    दिल्ली का दरबार आख़िर, सुल्तान का दरबार है। लखनऊ की गद्दी कितनी ही बड़ी हो जाए, रहेगी तो सामंत की गद्दी ही। उस पर गद्दी भी सुल्तान की बख़्शी हुई।
  • cartoon
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पंजाब: शिरोमणि अकाली दल और बसपा मिलकर लड़ेंगे चुनाव
    12 Jun 2021
    शिअद, बसपा ने 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन किया है। बसपा पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से 20 पर चुनाव लड़ेगी, बाकी सीटें शिअद के हिस्से में आएंगी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License