NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
लेबनान : कोविड-19 से संबंधित सख्त लॉकडाउन के बीच हज़ारों लोगों ने आर्थिक सहायता की कमी को लेकर प्रदर्शन किया
लेबनान के दूसरे सबसे बड़े शहर त्रिपोली में सरकार से पर्याप्त आर्थिक सहायता और लॉकडाउन समाप्त करने की मांग करने वाले प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों ने गोलीबारी की जिसमें कई प्रदर्शनकारी घायल हो गएा।
पीपल्स डिस्पैच
28 Jan 2021
लेबनान : कोविड-19 से संबंधित सख्त लॉकडाउन के बीच हज़ारों लोगों ने आर्थिक सहायता की कमी को लेकर प्रदर्शन किया

बुधवार 27 जनवरी को लेबनान के दूसरे सबसे बड़े शहर त्रिपोली में सुरक्षा बलों द्वारा गोलीबारी में कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए। देश के दूसरे सबसे बड़े शहर और एक गरीब क्षेत्र त्रिपोली में विरोध प्रदर्शन पिछले तीन दिनों से जारी है। प्रदर्शनकारी सरकार से ऐसे समय में पर्याप्त आर्थिक सहायता की मांग कर रहे हैं जब देश में पिछले तीन सप्ताह से COVID-19 के चलते लॉकडाउन लागू होने से सभी आर्थिक गतिविधियां बंद हैं।

हज़ारों प्रदर्शनकारियों ने लॉकडाउन को समाप्त करने की मांग करते हुए शहर के मध्य भाग में रैली निकाली। इस लॉकडाउन ने लोगों को आवश्यक आय से वंचित करते हुए सभी व्यापारिक और आर्थिक गतिविधियों को बंद कर दिया है।

त्रिपोली अक्टूबर 2019 में शुरू हुए देशव्यापी सरकार विरोधी प्रदर्शनों का एक प्रमुख केंद्र था जिसमें प्रणालीगत राजनीतिक परिवर्तन की मांग की गई थी।

लेबनान के रेड क्रॉस के अनुसार बुधवार को हुई गोलीबारी में कम से कम 82 लोग घायल हो गए जिनमें से कम से कम 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ दावों के अनुसार घायलों की वास्तविक संख्या कहीं अधिक है। लेबनान के आंतरिक सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर दंगा करने का आरोप लगाते हुए गोलीबारी की। इससे पहले सुरक्षा बलों ने उन पर वाटर केनन, टीयर गैस और रबर बुलेट का इस्तेमाल किया।

इसी तरह का विरोध प्रदर्शन देश की राजधानी बेरूत शहर सहित अन्य शहरों में भी किया गया।

पिछले तीन हफ्तों से लेबनान में सख्त लॉकडाउन लागू किया गया है। सरकार को लगता है कि देश के स्वास्थ्य क्षेत्र को बिखरने से रोकने के लिए लॉकडाउन आवश्यक है। लेबनान में इस साल की शुरुआत से ही COVID-19 संक्रमण के नए मामलों में वृद्धि देखी गई है। 27 जनवरी को यहां संक्रमण के 3,900 से अधिक नए मामले दर्ज किए गए और 67 मौतें हुईं। 2,550 से अधिक मौतों के साथ देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,90,000 से अधिक हो गई है।

इस लॉकडाउन ने आम लेबनानवासियों की आर्थिक स्थिति को चरमरा दिया है जो पहले से ही देश में बढ़ती कीमतों, बेरोजगारी और गरीबी से पीड़ित थे।

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार मौजूदा लॉकडाउन 8 फरवरी तक जारी रहेगा।

Lebanon
Lebanon Protest
COVID-19
Lockdown
economic crises

Related Stories

आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार

महामारी के दौर में बंपर कमाई करती रहीं फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

विश्व खाद्य संकट: कारण, इसके नतीजे और समाधान

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

कोविड मौतों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर मोदी सरकार का रवैया चिंताजनक

महंगाई की मार मजदूरी कर पेट भरने वालों पर सबसे ज्यादा 

जनवादी साहित्य-संस्कृति सम्मेलन: वंचित तबकों की मुक्ति के लिए एक सांस्कृतिक हस्तक्षेप

कोरोना अपडेट: देश में एक हफ्ते बाद कोरोना के तीन हज़ार से कम मामले दर्ज किए गए

दिल्लीः एलएचएमसी अस्पताल पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया का ‘कोविड योद्धाओं’ ने किया विरोध

WHO और भारत सरकार की कोरोना रिपोर्ट में अंतर क्य़ों?


बाकी खबरें

  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    रेज़िडेंट डॉक्टर्स पर पुलिस की हिंसा, दलित पत्रकार झेल रहीं ऑनलाइन हेट और अन्य ख़बरें
    28 Dec 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी रेज़िडेंट डॉक्टर्स के आंदोलन पर पुलिसिया हिंसा, मीना कोटवाल झेल रहीं ऑनलाइन नफ़रत और अन्य ख़बरों पर।
  • Pondicherry University
    श्रुति एमडी
    पुडुचेरी विवि में 2 साल पहले के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए 11 छात्रों को सज़ा
    28 Dec 2021
    11 छात्रों में से अधिकांश ने अपना कोर्स पूरा कर लिया है, लेकिन इस सज़ा को पूरे छात्र समुदाय को धमकाने के लिए लिए गए एक कदम के बतौर देखा जा रहा है।
  • James Webb Telescope
    संदीपन तालुकदार
    ब्रह्मांड के स्त्रोत का पता लगाने के लिए पृथ्वी से निकला जेम्स वेब टेलिस्कोप
    28 Dec 2021
    यह मिशन नासा, ईएसए (यूरोपियन स्पेस एजेंसी) और कनाडा की स्पेस एजेंसी का संयुक्त मिशन है। इसमें सौर मंडलों और सूर्य के अलावा दूसरे तारों के चक्कर लगाने वाले ग्रहों की खोज कर, शुरुआती ब्रह्मांड की पहली…
  • govt hospital
    अजय कुमार
    नीति आयोग का स्वास्थ्य सूचकांक: नहीं काम आ रहा 'डबल इंजन’, यूपी-बिहार सबसे नीचे
    28 Dec 2021
    नीति आयोग के ग़रीबी सूचकांक की तरह स्वास्थ्य सूचकांक भी यही इशारा करता है कि भारत के तकरीबन सभी राज्यों को दुनिया के दूसरे मुल्कों की बजाय भारत के ही केरल से बहुत कुछ सीखने की ज़रूरत है।
  • RIGHT-WINGS
    मौहम्मद अली
    मध्यप्रदेश: हिंदुत्ववादी संगठनों की शौर्य यात्रा को लेकर तनाव, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
    28 Dec 2021
    मध्यप्रदेश में कुछ हिंदुत्ववादी संगठनों ने शौर्य यात्रा के नाम पर जमकर उत्पात मचाया। जब मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस उपद्रवियों पर कार्रवाई की जगह पीड़ितों पर ही डंडा तानने लगी...
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License