NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
केरल स्थानीय निकाय चुनावों में वाम मोर्चे को बड़ी कामयाबी मिली
पिछले 20 वर्षों में पहली बार सत्तारूढ़ मोर्चा ने राज्य में स्थानीय निकाय चुनावों में भारी जीत हासिल की है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
17 Dec 2020
केरल

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) ने केरल में हाल ही में संपन्न स्थानीय निकाय चुनावों में प्रचंड जीत दर्ज की है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल के रूप में माने जाने वाले इस स्थानीय चुनावों में एलडीएफ और कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के बीच कांटे का मुकाबला देखा गया।

सत्तारूढ़ एलडीएफ का राज्य निर्वाचन आयोग के नवीनतम अपडेट के अनुसार कुल 941 में से 514 ग्राम पंचायतों में मजबूत स्थिति में है। यूडीएफ 376 ग्राम पंचायतों में आगे है। भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पूरे राज्य में केवल 22 ग्राम पंचायतों में आगे है।

इसी तरह, ब्लॉक पंचायतों, जिला पंचायतों और निगमों में एलडीएफ को स्पष्ट बढ़त है, जबकि, यूडीएफ को राज्य भर की नगरपालिकाओं में बढ़त मिली है। छह निगमों, 941 ग्राम पंचायतों, 14 जिला पंचायतों और 87 नगर पालिकाओं सहित 1,200 स्थानीय स्व-शासन निकायों में कुल 21,893 वार्ड हैं जहां 8, 10 और 14 दिसंबर को तीन चरणों में चुनावों में हुए थे।

2020 और 2015 के चुनाव परिणामों की तुलना से पता चलता है कि एलडीएफ अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखने में सफल रहा है। केरल में हर वैकल्पिक चुनावों में यूडीएफ और एलडीएफ का चयन करने का इतिहास है, चाहे वह स्थानीय निकाय चुनाव हों या विधानसभा चुनाव। एलडीएफ सत्तारूढ़ पार्टी होने के साथ यूडीएफ 2020 के चुनावों में सत्ता-विरोधी कारणों के साथ स्पष्ट बढ़त की उम्मीद कर रहा था। हालांकि, पिछले 20 वर्षों में पहली बार सत्तारूढ़ मोर्चे ने राज्य में स्थानीय निकाय चुनावों में भारी जीत हासिल की है।

स्थानीय निकाय चुनाव परिणाम 2020 और 2015 की तुलना, स्रोत: राज्य चुनाव आयोग

परिणामों के वार्ड-वार आंकड़ों से पता चलता है कि एलडीएफ ने कुल 15,962 में से 7,258 ग्राम पंचायत वार्ड जीते हैं। यूडीएफ ने 5,848 वार्ड सुरक्षित किए, एनडीए ने 1,175 वार्ड जीते और अन्य को 1,603 मिले।


वार्ड / डिविजन के अनुसार परिणाम

एनडीए और यूडीएफ के चुनाव अभियानों ने इस बार तिरुवनंतपुरम गोल्ड स्मगलिंग मामले पर ध्यान केंद्रित किया। हालांकि, एलडीएफ ने राज्य में अपने विकास कार्यों पर ध्यान दिया था। यूडीएफ और एनडीए ने राज्य सरकार की कई विकासात्मक परियोजनाओं को पटरी से उतारने का प्रयास किया, जिसमें बहुत महत्वाकांक्षी हाउसिंग प्रोजेक्ट लाइफ मिशन भी शामिल है, जिसका उद्देश्य सभी के लिए सुरक्षित आवास प्रदान करना है।

तिरुवनंतपुरम गोल्ड तस्करी मामले के बाद केंद्रीय जांच एजेंसियां राज्य सरकार को परेशान करने की कोशिश करती रही हैं। यूडीएफ और बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए दोनों ने इसे पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को नुकसान पहुंचाने के लिए एक सुनहरा अवसर के रूप में लिया है। हालांकि, चुनाव परिणाम बताते हैं कि भाजपा राज्य में आगे नहीं बढ़ सकी।

तिरुवनंतपुरम निगम में जहां मतदान से पहले एलडीएफ, यूडीएफ और एनडीए के बीच एक करीबी त्रिकोणीय लड़ाई सामने आई थी वहां वाम मोर्चा ने स्पष्ट जीत दर्ज हासिल की है। तिरुवनंतपुरम निगम में 100 डिवीजनों में से एलडीएफ ने 51 सीटें हासिल की हैं, एनडीए ने 34 डिवीजन, यूडीएफ ने 10 और अन्य ने 5 सीटें हासिल की हैं। 2015 में, एलडीएफ ने तिरुवनंतपुरम निगम में 42 वार्ड जीते थे। बीजेपी गठबंधन ने तब भी 34 सीटें जीती थीं।

2020 के स्थानीय चुनावों में एलडीएफ को यूडीएफ से मजबूत स्थिति में देखा गया है। पाला नगर पालिका, जो अपने गठन के बाद से यूडीएफ का समर्थन करती है, वहां वाम मोर्चे ने 26 वार्डों में से 17 सीटों पर जीत हासिल की है। यूडीएफ आठ सीटें जीतने में कामयाब रहा और एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार को मिली। पाला को केरल कांग्रेस (मणि) के गढ़ के रूप में जाना जाता है। हालांकि, चुनावों से पहले, केरल कांग्रेस (मणि) के जोस के मणि गुट ने राजनीतिक विवाद के बाद एलडीएफ के साथ गठबंधन किया था।

इस बीच, केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन का गढ़ भी लाल हो गया है। कोझिकोड जिले के उनके ब्लॉक पंचायत डिवीजन कल्लामाला को सीपीआई (एम) के एडवोकेट आशीष ने हासिल किया है। कोट्टायम में पल्पली पंचायत जिसे कांग्रेस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के गढ़ के रूप में जाना जाता है, उसने भी इस बार एलडीएफ उम्मीदवार का समर्थन किया है।

इस लेख को मूल अंग्रेज़ी में पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

Left Front Bags Massive Victory in Local Body Polls in Kerala

Local Body Elections 2020
Local Body Polls
Kerala Election Results
Left Front Wins Kerala Local Body Elections
ldf vs udf
LDF Government

Related Stories

बिहार पंचायत चुनाव : सत्ता विरोधी प्रत्याशियों पर चल रहा पुलिस प्रशासन का डंडा!

केरल: गड़बड़ियों को रोकने के लिए सीपीआई (एम) की एलडीएफ़ सरकार के कामकाज़ पर होगी कड़ी नज़र

मध्य प्रदेश में स्थानीय निकायों में जनभागीदारी के बहाने पार्टी कार्यकर्ताओं का सत्ता में सीधा भर्ती अभियान!

केरल की वाम सरकार ने महामारी के दौरान ग़रीबों के हित में सही फ़ैसला लिया

केरल में पूर्ण ग़रीबी उन्मूलन की प्रस्तावित योजना लागू होना तय

जंगलराज कहां है? जंगलराज न कहो इस को

ईएमएस स्मृति 2021 और केरल में वाम विकल्प का मूल्यांकन

केरल चुनाव: कांग्रेस-आईयूएमएल-भाजपा गठबंधन पर उठते सवाल

केरल चुनाव : एलडीएफ़ का चुनाव प्रचार जारी, यूडीएफ़ और बीजेपी अभी उम्मीदवार चुनने की प्रक्रिया में

क्या एलडीएफ अपने 2016 के चुनावी वायदे ‘नव केरल’ को पूरा कर पाने में सफल रही है?


बाकी खबरें

  • मालिनी सुब्रमण्यम
    छत्तीसगढ़ : युद्धग्रस्त यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्रों ने अपने दु:खद अनुभव को याद किया
    09 Mar 2022
    कई दिनों की शारीरिक और मानसिक पीड़ा झेलने के बाद, अंततः छात्र अपने घर लौटने कामयाब रहे।
  • EVM
    श्याम मीरा सिंह
    मतगणना से पहले अखिलेश यादव का बड़ा आरोप- 'बनारस में ट्रक में पकड़ीं गईं EVM, मुख्य सचिव जिलाधिकारियों को कर रहे फोन'
    08 Mar 2022
    पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव परिणामों में गड़बड़ी की आशंकाओं के बीच अपनी पार्टी और गठबंधन के कार्यकर्ताओं को चेताया है कि वे एक-एक विधानसभा पर नज़र रखें..
  • bharat ek mauj
    न्यूज़क्लिक टीम
    मालिक महान है बस चमचों से परेशान है
    08 Mar 2022
    भारत एक मौज के इस एपिसोड में संजय राजौरा आज बात कर रहे हैं Ukraine और Russia के बीच चल रहे युद्ध के बारे में, के जहाँ एक तरफ स्टूडेंट्स यूक्रेन में अपनी जान बचा रहे हैं तो दूसरी तरफ सरकार से सवाल…
  •  DBC
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: डीबीसी कर्मचारियों की हड़ताल 16वें दिन भी जारी, कहा- आश्वासन नहीं, निर्णय चाहिए
    08 Mar 2022
    DBC के कर्मचारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं।  ये कर्मचारी 21 फरवरी से लगातार हड़ताल पर हैं। इस दौरान निगम के मेयर और आला अधिकारियो ने इनकी मांग पूरी करने का आश्वासन भी दिया। परन्तु…
  • Italy
    पीपल्स डिस्पैच
    इटली : डॉक्टरों ने स्वास्थ्य व्यवस्था के निजीकरण के ख़िलाफ़ हड़ताल की
    08 Mar 2022
    इटली के प्रमुख डॉक्टरों ने 1-2 मार्च को 48 घंटे की हड़ताल की थी, जिसमें उन्होंने अपने अधिकारों की सुरक्षा की मांग की और स्वास्थ्य व्यवस्था के निजीकरण के ख़िलाफ़ चेतवनी भी दी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License