NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
हिंदुत्व एजेंडे से उत्पन्न चुनौती का मुकाबला करने को तैयार है वाम: येचुरी
सम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित करते हुए येचुरी ने सभी धर्मनिरपेक्ष ताकतों को एकजुट करने और माकपा की ताकत में उल्लेखनीय वृद्धि करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने केंद्र में भाजपा व उसकी सरकार द्वारा पेश की गई चुनौती का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए पार्टी की राजनीतिक क्षमता को बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
भाषा
11 Apr 2022
yechuri

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने रविवार को भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि वाम दल इनके कथित हिंदुत्व सांप्रदायिक एजेंडे से उत्पन्न चुनौती से निपटने के लिये दृढ़ हैं। येचुरी ने कहा कि इसके लिये वाम दल ने सभी धर्मनिरपेक्ष ताकतों से साथ आने का अनुरोध किया, लेकिन कांग्रेस जैसी कुछ पार्टियों ने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

येचुरी ने कहा कि कांग्रेस ने न केवल कोई प्रतिक्रिया देने से परहेज किया, बल्कि अपने उन नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की धमकी भी दी, जो कन्नूर में माकपा के 23वें सम्मेलन के तहत देश के धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक व संघीय चरित्र की रक्षा को लेकर आयोजित चर्चा में भाग लेना चाहते थे।

सम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित करते हुए येचुरी ने सभी धर्मनिरपेक्ष ताकतों को एकजुट करने और माकपा की ताकत में उल्लेखनीय वृद्धि करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने केंद्र में भाजपा व उसकी सरकार द्वारा पेश की गई चुनौती का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए पार्टी की राजनीतिक क्षमता को बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, ''हमने सभी धर्मनिरपेक्ष ताकतों से इस चुनौती का सामना करने के लिए साथ आने की अपील की है। लेकिन यह इन धर्मनिरपेक्ष ताकतों पर निर्भर करता है कि वे इस अवसर पर साथ आते हैं या नहीं।''

येचुरी ने कहा, ''हम चाहते हैं कि सभी धर्मनिरपेक्ष ताकतें एक साथ आएं, लेकिन जब कांग्रेस जैसी पार्टियों को इसके लिये आमंत्रित किया जाता है, तो वे जवाब नहीं देतीं बल्कि अगर उनका कोई नेता (चर्चा) में शामिल होना चाहता है, तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की धमकी दी जाती है। इसलिए, हम कांग्रेस से कहते हैं कि यदि वह एक धर्मनिरपेक्ष ताकत है, जैसा कि वह दावा करती है, तो उसे अपना रुख तय करना होगा।''

CPI(M)
Sitaram yechury
Hindutva Agenda

Related Stories

झारखंड-बिहार : महंगाई के ख़िलाफ़ सभी वाम दलों ने शुरू किया अभियान

केरल उप-चुनाव: एलडीएफ़ की नज़र 100वीं सीट पर, यूडीएफ़ के लिए चुनौती 

वाम दलों का महंगाई और बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ कल से 31 मई तक देशव्यापी आंदोलन का आह्वान

लखनऊ विश्वविद्यालय में एबीवीपी का हंगामा: प्रोफ़ेसर और दलित चिंतक रविकांत चंदन का घेराव, धमकी

यूपी में संघ-भाजपा की बदलती रणनीति : लोकतांत्रिक ताकतों की बढ़ती चुनौती

सिवनी : 2 आदिवासियों के हत्या में 9 गिरफ़्तार, विपक्ष ने कहा—राजनीतिक दबाव में मुख्य आरोपी अभी तक हैं बाहर

जोधपुर की घटना पर माकपा ने जताई चिंता, गहलोत सरकार से सख़्त कार्रवाई की मांग

तिरछी नज़र: मुझे गर्व करने से अधिक नफ़रत करना आता है

जहाँगीरपुरी हिंसा : "हिंदुस्तान के भाईचारे पर बुलडोज़र" के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन

‘हेट स्पीच’ के मामले 6 गुना बढ़े, कब कसेगा क़ानून का शिकंजा?


बाकी खबरें

  • Poor Left Miserable in the Wake of Rising Fuel Prices
    न्यूज़क्लिक टीम
    पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से ग़रीब हुआ बेहाल
    08 Oct 2021
    हमें बताया जाता है कि पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से गरीबों पर कोई असर नहीं पड़ता। पर क्या यह सच है? जवाब ढूंढ रहे हैं ऑनिंद्यो
  • CITU
    संदीप चक्रवर्ती
    पश्चिम बंगाल: सीटू के नेतृत्व वाले त्योहारी बोनस अभियान से श्रमिकों को मिले बड़े लाभ
    08 Oct 2021
    कोरोना महामारी की वजह से त्योहारी सीजन में मिलने वाले बोनस को झटका लगा था, लेकिन इस साल कर्मचारी इसे पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
  • Lakhimpur Kheri
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    लखीमपुर कांड: मंत्री का बेटा नहीं हुआ पुलिस के सामने पेश, सुप्रीम कोर्ट सरकार की कार्रवाई से नाख़ुश
    08 Oct 2021
    सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछा ‘‘ आप (राज्य) क्या संदेश दे रहे हैं। ...क्या अन्य आरोपी, जिनके खिलाफ धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया जाता है, उसके साथ भी ऐसा ही व्यवहार होता है।”
  • dap fertilizer
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मध्यप्रदेश में खाद की किल्लत: 11 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा किसान आंदोलन
    08 Oct 2021
    केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के चलते लगभग प्रतिवर्ष रबी की फसल के सीजन में डीएपी खाद की कमी व किल्लत हमेशा बनी रहती है।
  • Sports batting
    जसविंदर सिद्धू
    क्या क्रिकेट पर आधारित शर्त लगाने वाले खेल और फेंटसी  लीग गेम केंद्र सरकार के लिए सिर्फ़ राजस्व का ज़रिया हैं?
    08 Oct 2021
    विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, अजिंक्या रहाणे और आर अश्विन मौजूदा टेस्ट टीम का हिस्सा हैं, यह खिलाड़ी अलग-अलग बेटिंग कंपनियों और फेंटसी  लीग के प्रतिनिधि भी हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License