NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अल सल्वाडोर में संसदीय चुनाव ने तानाशाही राष्ट्रपति नायिब बुकेले की शक्ति को मज़बूत किया
संसदीय चुनावों में बुकेले के नेतृत्व वाले एनआई-जीएएनए गठबंधन की भारी जीत ने प्रगतिशील वर्गों को चिंता में डाल दिया है।
पीपल्स डिस्पैच
03 Mar 2021
अल सल्वाडोर

28 फरवरी को अल सल्वाडोर में हुए विधायी और नगरपालिका चुनावों के प्रारंभिक परिणामों के अनुसार अतिदक्षिणपंथी राष्ट्रपति नायिब बुकेले कई दशकों में देश के सबसे शक्तिशाली नेता बन कर उभर रहे हैं। 2 मार्च तक 95.42% वोटों की गिनती हो चुकी है और परिणाम बताते हैं कि बुकेले के नेतृत्व वाली ग्रांड अलायंस फॉर नेशनल यूनिटी(जीएएनए) और न्यू आडियाज (एनआई) के राजनीतिक गठबंधन देश दो सदन वाली संसद में दो तिहाई बहुमत हासिल करने के करीब है।

एनआई-जीएएनए गठबंधन की भारी जीत ने दक्षिणपंथी नेशनलिस्ट रिपब्लिकन अलायंस (एआरईएनए) और वामपंथी फाराबुंडो मार्टी नेशनल लिब्रेशन फ्रंट (एमएमएलएन) दलों को पीछे छोड़ दिया है जिसका वर्चस्व 1992 से सरकार और कांग्रेस पर रहा है।

1 मार्च को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुप्रीम इलेक्टोरल ट्रिब्यूनल (टीएसई) के अध्यक्ष ने घोषणा की कि मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही सीटों के आवंटन पर रिपोर्ट करना संभव होगा।

हालांकि, प्रारंभिक परिणामों की घोषणा होने से पहले ही बुकेले ने अपनी जीत का जश्न मनाया और दावा किया कि उनकी पार्टी और उसके सहयोगी संसद की 84 में से 60 से अधिक सीटें जीतेंगे। उन्होंने 28 फरवरी को एक ट्वीट में ये कहा।

एनआई-जीएएनए गठबंधन की भारी जीत देश में और इस क्षेत्र में प्रगतिशील वर्गों के लिए चिंता का विषय बन गई है। ये दो-तिहाई बहुमत तानाशाही राष्ट्रपति और उनके प्रशासन के हाथों को काफी शक्ति देता है।

अन्य राजनीतिक संगठनों के साथ समझौता किए बिना बुकेले देश में ऋण को मंजूरी दे सकते हैं, कानून पारित कर सकते हैं, संवैधानिक सुधारों को बढ़ावा दे सकते हैं और अपने नवउदारवादी एजेंडे को पूरा कर सकते हैं।

वह न्यायपालिका को भी प्रभावित करने में सक्षम होंगे क्योंकि 1 मई को शपथ लेने के बाद संसद के नवनिर्वाचित सदस्य पर सुप्रीम कोर्ट के पंद्रह नए न्यायाधीश में से पांच न्यायाधीश और एक अटॉर्नी जनरल को नियुक्त करने की जिम्मेदारी होगी।

al salvador
al salvador govt
Nayib bukele

Related Stories


बाकी खबरें

  • vikaram harijan
    सबरंग इंडिया
    जाति देखकर नंबर देने के आरोप में प्रोफेसर विक्रम हरिजन से इलाहाबाद विवि ने 2 साल बाद मांगे साक्ष्य
    23 Dec 2021
    जातिवाद, भ्रष्टाचार पर यूपी के विश्वविद्यालयों में घमासान, कहीं प्रोफेसर पर आरोप, कहीं वीसी कटघरे में
  • Mizoram
    भाषा
    ‘तस्करी’ से लाई गई सुपारी जलाने पर मिजोरम के अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज, विपक्ष ने साधा निशाना
    23 Dec 2021
    सुपारी व्यापारी लल्हरुएतलुआंगी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि जिलाधिकारी ने अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर 18 दिसंबर को म्यांमा सीमा के पास केलकांग गांव में तीन ट्रकों को रोका था।
  • Ludhiana
    भाषा
    लुधियाना जिला अदालत परिसर में विस्फोट, दो लोगों की मौत
    23 Dec 2021
    मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि "कुछ देश विरोधी तथा राज्य विरोधी ताकतें इस तरह के घिनौने कृत्यों को अंजाम देने की कोशिश कर रही हैं....इसको लेकर सरकार सतर्क है और लोगों को भी सतर्क रहना चाहिए…
  • ayodhya
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    अयोध्या ज़मीन घोटाला : सरकार ने दिए जाँच के आदेश, विपक्ष ने कहा ये महज़ दिखावा
    23 Dec 2021
    अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के निकट की जमीनें कथित रूप से भाजपा के विधायकों और प्रशासन के आला अधिकारियों द्वारा औने-पौने दाम में ख़रीदे जाने का मामला सामने आया है, जिसके बाद राज्य सरकार ने…
  • school admission
    काशिफ़ काकवी
    बीजेपी शासित मध्य प्रदेश में कक्षा 1 से 8 में दाख़िले की संख्या 39% नीचे गिरी
    23 Dec 2021
    2010-11 में 105 लाख छात्रों ने दाख़िला लिया था, वहीं 2020-21 में ये संख्या 64.34 लाख पर आ गई है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License