NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
लॉकडाउन में आयुष्मान योजना के आधे से भी कम लाभार्थी पहुंचे अस्पताल
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत औसतन साप्ताहिक दावों में 51 फीसद की गिरावट आई है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
24 Jun 2020
Ayushman Bharat Yojana

दिल्ली: कोरोना वायरस के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के दौरान आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत औसत साप्ताहिक दावों में 51 प्रतिशत की गिरावट आई है। यह बात शोधकर्ताओं के एक समूह द्वारा किए गए विश्लेषण से सामने आयी है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) के प्रकाशन ‘पीएम-जेएवाई अंडर लॉकडाउन: एवीडेंस आन यूटिलाइजेशन ट्रेंड्स पीएम-जेएवाई’ में कहा गया कि इसके अलावा लॉकडाउन के दौरान 25 मार्च से दो जून तक निजी अस्पतालों की तुलना में सार्वजनिक अस्पतालों में सेवाओं के उपयोग में गिरावट देखी गई।

एनएचए स्वास्थ्य बीमा योजना- आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) के कार्यान्वयन के लिए जिम्मेदार शीर्ष निकाय है। जिन आपरेशनों के लिए पहले से समय तय किया जाता है उनमें 90 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी गई जैसे मोतियाबिंद का ऑपरेशन और घुटने बदलवाने आदि के आपरेशन। वहीं हेमोडायलिसिस में मात्र छह प्रतिशत की कमी आई।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ह्रदय संबंधी सर्जरी में भी कमी आयी। विशेष रूप से चिंता प्रसव और ऑन्कोलॉजी के लिए भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में कमी को लेकर है। लॉकडाउन के दौरान कुल मिलाकर सर्जिकल प्रक्रियाओं के लिए औसतन प्रति सप्ताह दावे कम होकर 27,167 हो गए जो लॉकडाउन शुरू होने से पहले 62,630 थे। इस तरह से इसमें 57 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

मेडिकल मामलों (46 प्रतिशत) के मुकाबले सर्जिकल प्रक्रियाओं के उपयोग में अधिक गिरावट (57 प्रतिशत) देखी गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि लॉकडाउन के दौरान पीएमजेएवाई के तहत जिस क्षेत्र में दावों में कमी हुई वह है प्रसव जिसमें 26 प्रतिशत की गिरावट देखी गई और यह लगभग सामान्य प्रसव और सीज़ेरियन दोनों के लिए समान रूप से लागू है। साथ ही यह सार्वजनिक और निजी दोनों तरह के अस्पतालों के लिए समान रूप से लागू है।

समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ 

Coronavirus
Lockdown
Ayushman Bharat Yojana
NHA Health Insurance Scheme

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के घटते मामलों के बीच बढ़ रहा ओमिक्रॉन के सब स्ट्रेन BA.4, BA.5 का ख़तरा 

कोरोना अपडेट: देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के सब स्ट्रेन BA.4 और BA.5 का एक-एक मामला सामने आया

कोरोना अपडेट: देश में फिर से हो रही कोरोना के मामले बढ़ोतरी 

कोविड-19 महामारी स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में दुनिया का नज़रिया नहीं बदल पाई

कोरोना अपडेट: अभी नहीं चौथी लहर की संभावना, फिर भी सावधानी बरतने की ज़रूरत

कोरोना अपडेट: दुनियाभर के कई देशों में अब भी क़हर बरपा रहा कोरोना 

कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव मामलों की संख्या 20 हज़ार के क़रीब पहुंची 

देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, PM मोदी आज मुख्यमंत्रियों संग लेंगे बैठक


बाकी खबरें

  • राजु कुमार
    मध्यप्रदेश: गौकशी के नाम पर आदिवासियों की हत्या का विरोध, पूरी तरह बंद रहा सिवनी
    09 May 2022
    सिवनी की घटना से मध्यप्रदेश का पूरा आदिवासी क्षेत्र आक्रोशित है। आज कई आदिवासी संगठनों ने संयुक्त रूप से सिवनी बंद का आह्वान किया था, जो पूरी तरह सफल रहा। सिवनी से लगे गांवों के आदिवासी भी इस बंद में…
  • भाषा
    श्रीलंका में कर्फ्यू, प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने इस्तीफ़ा दिया
    09 May 2022
    श्रीलंकाई अधिकारियों द्वारा सोमवार को पूरे देश में कर्फ्यू लगाये जाने के बीच प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने इस्तीफा दे दिया।
  • न्यूजक्लिक रिपोर्ट
    ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे: कोर्ट कमिश्नर बदलने के मामले में मंगलवार को फ़ैसला
    09 May 2022
    वाराणसी के सिविल जज (सीनियर डिविजन) रवि कुमार दिवाकर की अदालत ने कहा है कि सर्वे की टीम के कमिश्नर को बदलने की मांग वाली याचिका पर फ़ैसला मंगलवार को सुनाया जाएगा।
  • प्रभात पटनायक
    युद्ध, खाद्यान्न और औपनिवेशीकरण
    09 May 2022
    दुनियाभर के गेहूं के कुल निर्यात में 30 फीसद हिस्सा रूस और यूक्रेन मिलकर मुहैया कराते हैं। विशेष रूप से अफ्रीका के अनेक देश उनकी खाद्यान्न आपूर्ति पर ही ज्यादातर निर्भर हैं।
  • असद रिज़वी
    यूपी : महिलाओं के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा के विरोध में एकजुट हुए महिला संगठन
    09 May 2022
    यूपी पुलिस पर नागरिक समाज का आरोप है कि वह अपराधियों से अधिक, पीड़ित और उसके परिवार पर खामोश रहने के लिए दबाव बना रही है। “धमकाना , वसूली, झूठे मुकदमों में फंसा देने की धमकी जैसे अब आम बात हो गई है।”
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License