NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
लीबिया के लोगों ने बदतर स्थिति और अपर्याप्त सरकारी सेवाओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया
प्रदर्शनकारियों ने देश में गंभीर आर्थिक स्थिति के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त गवर्नमेंट ऑफ नेशनल आर्मी के भ्रष्टाचार और आर्थिक कुप्रबंधन का आरोप लगाया।
पीपल्स डिस्पैच
25 Aug 2020
लीबिया

प्रधानमंत्री फ़ैज़ अल-सराज के नेतृत्व में गवर्नमेंट ऑफ नेशनल अकॉर्ड (जीएनए) ख़िलाफ़ प्रदर्शनकारी संघर्षरत लीबिया के दो प्रमुख शहरों राजधानी त्रिपोली और देश के तीसरे सबसे बड़े शहर मिसराता में सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि वह लीबिया के आम लोगों के रहन सहन की स्थिति और आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए क़दम उठाए। ये प्रदर्शनकारी लगातार गिरती रहन सहन की स्थितियों, पानी और पेट्रोल की भारी कमी, देश भर में लंबे समय से बिजली कटौती और अन्य बुनियादी सार्वजनिक सेवाओं की कमी के लिए अपना गुस्सा और निराशा ज़ाहिर कर रहे हैं।

रविवार 23 अगस्त को त्रिपोली में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था जिसमें हज़ारों आम लीबिया के नागरिकों ने शहर की सड़कों पर मार्च किया और शहर के केंद्रीय स्थल की ओर बढ़े। जीएनए मुख्यालय जाने के रास्ते में प्रदर्शनकारियों के सामने हथियार बंद लोग आ गए जिन्होंने प्रदर्शनकारियों को डराने और विरोध को समाप्त करने के लिए हवा में गोलियां चलाई। त्रिपोली में सेंट्रल शहीद चौक की ओर मार्च करते हुए इन प्रदर्शनकारियों ने "भ्रष्टाचार ख़त्म करो" जैसे नारे लगाए और साथ ही अपने हाथों में अरबी में लिखे बैनर और पोस्टर लिए हुए थे जिसमें विभिन्न मुद्दों को उजागर किया गया था और मांग की कि वे इस पर सरकार का ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं।

देश के नागरिकों के जीवन को प्रभावित करने वाले इन प्रमुख मुद्दों से निपटने में सरकार की विफलताओं के ख़िलाफ़ रैली के लिए मिसराता में प्रदर्शन हो रहे हैं और सोमवार 24 अगस्त को लगातार दूसरे दिन सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे। कई लोगों ने आरोप लगाया है कि इस सरकार ने कोरोनोवायरस महामारी के मद्देनज़र रखे गए उस धन को निकाल लिया है जिसे देश में पहले से ही बेहद ख़राब हेल्थ केयर सिस्टम पर ख़र्च करने के लिए रखा गया था। इस देश में अब तक COVID-19 के 11,000 मामले सामने आए हैं वहीं यहां इससे 199 लोगों की मौत की ख़बर है।

प्रदर्शनकारियों ने देश में व्यापक पैमाने पर मौजूद समस्याओं के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त जीएनए को दोषी ठहराया। वे देश की वर्तमान आर्थिक स्थिति के लिए भ्रष्टाचार और आर्थिक कुप्रबंधन का आरोप लगाते हैं।

2011 के नाटो आक्रमण के बाद देश में चल रहे युद्ध ने देश के विभिन्न हिस्सों में प्रशासन को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। उत्पादन में ठहराव के कारण तेल की कमी हो गई है जिसके परिणामस्वरूप निरंतर कमी हो रही है। तेल उत्पादन और इसके निर्यात में रुकावट ने लीबिया के लोगों के आर्थिक जीवन और रोज़गार के अवसरों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है।

दो युद्धरत पक्षों जनरल खलीफा हफ़्तार के नेतृत्व में लीबिया नेशनल आर्मी (एलएनए) और जीएनए के बीच आपसी युद्धविराम की रविवार की घोषणा ने संघर्ष समाप्त होने और एक अंतिम समाधान की उम्मीद जगा दी। हालांकि, इस घोषणा के तुरंत बाद हफ़्तार ने युद्धविराम को अस्वीकार कर दिया। उसने इसे 'मार्केटिंग स्टंट' क़रार दिया और जीएनए और इसके सहयोगियों जैसे कि तुर्की पर निर्णय में देरी कर एलएनए को चौंकाने का आरोप लगाया।

libya
libyans protest
protest against givt
protest in libya

Related Stories

अफ़्रीकी देश अपनी मुद्रायें यूरोप से क्यों छपवाते हैं

लीबिया में युद्ध समाप्त करने और दिसंबर में चुनावों की रूपरेखा को अंतिम रूप देने को बातचीत फिर शुरू

लीबिया पर शांति सम्मेलन में देश से सभी विदेशी सैनिकों को तत्काल वापस लेने का आह्वान

लीबिया की अंतरिम सरकार ने तुर्की को देश से अपनी सेना वापस लेने के लिए कहा

बिना दस्तावेज़ वाले प्रावसियों को ले जा रही नाव के लीबिया तट के पास डूबने से 11 लोगों की मौत

लीबिया की संसद ने अंतरिम यूनिटी सरकार को मंज़ूरी दी

लीबिया की संसद ने संयुक्त राष्ट्र समर्थित अंतरिम सरकार के भविष्य पर बैठक की

लीबिया में अंतरिम सरकार के लिए उम्मीदवारों की घोषणा का यूएन ने स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने लीबिया से सभी विदेशी सैनिकों की तत्काल वापसी की मांग की

लीबिया में संयुक्त राष्ट्र प्रायोजित शांति वार्ता का दूसरा दौर वर्चुअल रूप में शुरू हुआ


बाकी खबरें

  • ऋचा चिंतन
    डब्ल्यूएचओ द्वारा कोवैक्सिन का निलंबन भारत के टीका कार्यक्रम के लिए अवरोधक बन सकता है
    09 Apr 2022
    चूँकि डब्ल्यूएचओ के द्वारा कोवैक्सिन के निलंबन के संदर्भ में विवरण सार्वजनिक क्षेत्र में उपलब्ध नहीं हैं, ऐसे में यह इसकी प्रभावकारिता एवं सुरक्षा पर संदेह उत्पन्न कर सकता है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    इमरान के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के लिए पाक संसद का सत्र शुरू
    09 Apr 2022
    पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय के एक ऐतिहासिक फैसले के बाद खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के लिए नेशनल असेंबली का सत्र सुबह साढ़े 10 बजे (स्थानीय समयानुसार) शुरू हुआ।
  • भाषा
    दिल्ली में एक फैक्टरी में लगी आग, नौ लोग झुलसे
    09 Apr 2022
    दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के अनुसार, आग बुझाने की कोशिश में दमकल विभाग के छह कर्मी, एक पुलिसकर्मी, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) का एक अधिकारी और एक स्थानीय व्यक्ति झुलस गया।
  • वसीम अकरम त्यागी
    महंगाई के आक्रोश को मुस्लिमों के ख़िलाफ़ नफ़रत बढ़ाकर ढकने की कोशिश, आख़िर किसका नुक़सान? 
    09 Apr 2022
    पेट्रोलियम और रोज़मर्रा के सामान की दर लगातार आसमान छू रही हैं और तो दूसरी तरफ़ मुस्लिमों के ख़िलाफ़ नफ़रत बेतहाशा बढ़ रही है।
  • रूबी सरकार
    सीधी प्रकरण: अस्वीकार्य है कला, संस्कृति और पत्रकारिता पर अमानवीयता
    09 Apr 2022
    सीधी की घटना को लेकर पत्रकार, रंगकर्मियों के अलावा मध्यप्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन, प्रगतिशील लेखक संघ व अन्य प्रसिद्ध लेखक-साहित्याकारों ने गहरा प्रतिरोध दर्ज कराया है और इसे लोकतंत्र में तानाशाही…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License