NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अर्थव्यवस्था
लॉकडाउन: दूध उत्पादक किसानों की कमर टूटने से संकट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था
21 दिनों के लॉकडाउन का असर सब्ज़ी और फलों के किसानों के साथ ही डेयरी व्यवसाय पर पड़ा है। संकट के समय में ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ रहे दुग्ध उत्पादन की खस्ता होती हालत ने चिंता बढ़ा दी है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
07 Apr 2020
दूध उत्पादक किसान
Image courtesy: Medium

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के भरखरी गांव के दुग्ध उत्पादक किसान रवींद्र यादव को अब समझ में नहीं आ रहा है कि इस आफत से कैसे बाहर निकलें। लॉकडाउन के पहले तक उनकी छोटी सी डेयरी पर हर दिन करीब तीन हजार लीटर दूध इकट्ठा होता था लेकिन अभी उनका धंधा बिल्कुल चौपट हो रखा है।

रवींद्र यादव कहते हैं, 'ये लॉकडाउन नोटबंदी से भी बुरा है। मुझे पिछले 15 दिनों में करीब 20 लाख का घाटा हुआ है। इस घाटे में सिर्फ मेरी हिस्सेदारी नहीं है। इस इलाके के छोटे बड़े करीब 200 किसान मेरे यहां दूध पहुंचाते थे। उनको भी यह नुकसान हुआ है। अभी सबको पशुओं का चारा अपने जेब से खिलाना पड़ रहा है और आगे यह कब तक चलेगा किसी को पता नहीं हैं।'

रवींद्र के पास खुद 25 मवेशी हैं। वो कहते हैं कि अगर यही हाल रहा तो ज्यादा दिन नहीं होंगे जब उनके पास पशुओं को खिलाने के लिए चारा नहीं बचेगा और उन्हें लोन लेकर उनका पेट भरना होगा।

रवींद्र कहते हैं, 'हमारी डेयरी का ज्यादातर दूध मिठाई की दुकानों, चाय की दुकानों और शहर में घरों में सप्लाई होता है। लॉकडाउन के चलते सब बंद है। ऐसे में हर दिन दूध बच जा रहा है। हमने बाकी किसानों से दूध की सप्लाई लेनी बंद कर दी है। फिर भी घर में 100 लीटर के करीब दूध इकट्ठा हो जा रहा है। इसको भी कोई 15 या 20 रुपये में नहीं खरीद रहा है।'

कुछ ऐसा ही कहना उनके पड़ोस के गांव गरयें में डेयरी फर्म चलाने वाले कृष्णपाल सिंह का भी है।

वो कहते हैं, 'डेयरी उत्पाद के लिए यह साल बहुत बुरा है। लॉकडाउन के साथ-साथ बेमौसम बारिश की मार भी झेलनी पड़ रही है। गांवों में यह वक्त गेहूं कटाई का है मगर इस बार बारिश अधिक होने की वजह और लॉकडाउन के चलते गेहूं की कटाई समय से नहीं हो पा रही है। आमतौर पर इस वक्त तक लोगों के पास जानवरों को खिलाने वाला भूसा खत्म हो जाता है या बहुत कम बचता है और गेहूं कि कटाई से नया भूसा बाजार में आ जाता है लेकिन इस बार चारे की समस्या खड़ी हो गई है। अभी भूसे का दाम आसमान छू रहा है और दूध को कोई पूछने वाला नहीं है।'

गौरतलब है कि लगभग 18 करोड़ टन दूध उत्पादन के साथ भारत विश्व के 20 प्रतिशत दूध का उत्पादन करता है और पिछले दो दशकों से प्रथम स्थान पर बना हुआ है।

दुग्ध उत्पादन में लगभग 75% हिस्सेदारी लघु, सीमांत और भूमिहीन किसानों की है। देश भर में लगभग 10 करोड़ डेयरी किसान हैं यानी लगभग 50 करोड़ लोग दुग्ध उत्पादन से होने वाली आमदनी पर निर्भर हैं। हमारे देश में लगभग 28 लाख करोड़ रुपये मूल्य का कृषि उत्पादन होता है। इसमें 25 प्रतिशत हिस्सा यानी लगभग 7 लाख करोड़ रुपये मूल्य का दूध का उत्पादन होता है।

इस पूरे संकट पर स्थानीय किसान नेता रमेश यादव कहते हैं, 'फल, सब्जियां और अनाज की खेती करने वाले ज्यादातर किसान अपना जीवन यापन करने के लिए मवेशी पालते हैं। इसके दो कारण हैं। पहला- खेती में अनिश्चितता ज्यादा है। दूसरा- खेती में पैसा साल में दो या तीन बार मिलता है जब आपकी फसल तैयार होती है लेकिन डेयरी उद्योग में आपको हर दिन के हिसाब से पैसा मिल जाता है। अभी लॉकडाउन ने छोटे और सीमांत किसानों की इस नियमित आय पर ही चोट किया है। उनके हाथ में पैसे नहीं है। पीएम किसान योजना के तहत सरकार पैसे डालने की बात कर रही है लेकिन उतने से किसानों का भला नहीं होने वाला है।'

रमेश यादव आगे कहते हैं, 'अभी पुशओं को खिलाने वाला पुष्टाहार भी नहीं मिल रहा है। पिछले कुछ समय में इसके दाम भी बढ़ गए हैं। पहले यह 900 रुपये प्रति बैग था। अब यह 1300 रुपये बैग हो गया है। अभी अगर मिल भी रहा है तो दोगुने या तीनगुने दाम पर। हमें यह याद रखना होगा कि डेयरी उद्योग ही संकट के समय में ग्रामीण अर्थव्यस्था की रीढ़ रहा है। इसके चलते ही तमाम मंदी और फसलों को बर्बाद होने के बीच किसानों के हाथ में दो पैसे रहे थे। ऐसे में जब यह सेक्टर ही संकट में है तो किसानों की बर्बादी तय है लेकिन अभी किसी भी सरकार का ध्यान इस पर नहीं जा रहा है।'

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में ऐसे तमाम पोस्ट सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं जिसमें किसान नहर में दूध फैला रहे हैं। ऐसी तस्वीरें कर्नाटक और महाराष्ट्र से भी आई हैं। किसानों को दूध की सही कीमतें नहीं मिल पा रही है। कर्नाटक के बेलगावी जिले में लॉकडाउन के चलते दूध न बिकने से परेशान होकर हजारों लीटर दूध नहर में बहा दिया। उनके गांव की समिति ने दूध खरीदने से इनकार कर दिया, इसलिए उन्हें दूध फेंकना पड़ा। केरल के पलक्कड़ में डेयरी किसानों ने भी दूध फेंक दिया।

फिलहाल यही वजह है कि कई किसान संगठनों ने भी किसानों को इस संकट से उबारने के लिए सभी प्रकार के बिल एवं ऋणों की वसूली पर रोक लगाने की मांग उठानी शुरू कर दी है। साथ ही छोटे किसानों एवं पशुपालकों के लिए विशेष पैकेज की घोषणा करने की भी अपील की है। उन्होंने सब्जियों और दुग्ध आपूर्ति श्रृंखला को चिकित्सा आपूर्ति के समान शीर्ष प्राथमिकता देने की वकालत की है। हालांकि इससे किसानों को कितनी राहत मिलती है यह अभी तय नहीं है।

Lockdown
Coronavirus lockdown
Milk producing farmers
economic crises
UttarPradesh
farmers crises

Related Stories

बदायूं : मुस्लिम युवक के टॉर्चर को लेकर यूपी पुलिस पर फिर उठे सवाल

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

यूपी में  पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन

मलियाना नरसंहार के 35 साल, क्या मिल पाया पीड़ितों को इंसाफ?

ख़ान और ज़फ़र के रौशन चेहरे, कालिख़ तो ख़ुद पे पुती है

मनरेगा मज़दूरों के मेहनताने पर आख़िर कौन डाल रहा है डाका?

लखनऊ विश्वविद्यालय में एबीवीपी का हंगामा: प्रोफ़ेसर और दलित चिंतक रविकांत चंदन का घेराव, धमकी

ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे: कोर्ट कमिश्नर बदलने के मामले में मंगलवार को फ़ैसला

ज्ञानवापी विवाद में नया मोड़, वादी राखी सिंह वापस लेने जा रही हैं केस, जानिए क्यों?  

ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे: कमिश्नर बदलने की याचिका पर फ़ैसला सुरक्षित, अगली सुनवाई 9 को


बाकी खबरें

  • ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को बर्ख़ास्त किया, देश में विरोध के बाद संसद निलंबित
    पीपल्स डिस्पैच
    ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को बर्ख़ास्त किया, देश में विरोध के बाद संसद निलंबित
    26 Jul 2021
    रविवार को विरोध प्रदर्शनों के दौरान कई शहरों में सत्तारूढ़ एन्नाहदा पार्टी के कार्यालयों पर हिंसक हमले हुए, साथ ही राजधानी ट्यूनिस में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों की भी ख़बरें सामने आई हैं।
  • इराक़ ने देश से अमेरिकी सेना की वापसी के लिए समयसीमा की मांग की
    पीपल्स डिस्पैच
    इराक़ ने देश से अमेरिकी सेना की वापसी के लिए समयसीमा की मांग की
    26 Jul 2021
    पिछले साल अमेरिका द्वारा ईरानी जनरल क़ासिम सुलेमानी की हत्या के बाद से विशेष रूप से देश में विदेशी सैनिकों की मौजूदगी पर कार्रवाई करने के लिए सरकार पर दबाव बढ़ रहा है।
  • मज़दूरों, किसानों, खेत मज़दूरों ने ऐतिहासिक अभियान का किया आगाज़ 
    सुबोध वर्मा
    मज़दूरों, किसानों, खेत मज़दूरों ने ऐतिहासिक अभियान का किया आगाज़ 
    26 Jul 2021
    जनता के प्रमुख मुद्दों पर सरकार के लचर रवैये के ख़िलाफ़ मेहनतकश लोगों ने 'भारत बचाओ' आंदोलन की शुरूआत कर दी है। 
  • टोक्यो में पूरा हुआ मैरी कॉम का विवादास्पद से हुनरमंद खिलाड़ी बनने तक का सफ़र
    लेस्ली ज़ेवियर
    टोक्यो में पूरा हुआ मैरी कॉम का विवादास्पद से हुनरमंद खिलाड़ी बनने तक का सफ़र
    26 Jul 2021
    टोक्यो ओलंपिक में जीत दर्ज करने वाली भारतीय दल की पहली मुक्केबाज़ मैरी कॉम ने सबको दिखा दिया है कि क़दम दर क़दम आगे बढ़ते हुए लम्बे समय तक खेलना होता क्या है। वह एक जुझारू, आक्रामक, सीधे-सीधे भिड़…
  • मशहूर अदाकारा जयंती का निधन
    भाषा
    मशहूर अदाकारा जयंती का निधन
    26 Jul 2021
    वह 76 वर्ष की थीं। अपने पांच दशक से लंबे करियर में जयंती ने विभिन्न भाषाओं में 500 से अधिक फिल्में की।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License