NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
नज़रिया
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
…मुझे क्या बुरा था मरना, अगर एक बार होता
सुना है साहिब ने माफ़ी मांगी है, लेकिन क्या आप नहीं जानते थे कि 130 करोड़ की आबादी के इस देश में अचानक लॉकडाउन से क्या हालात पैदा होंगे। कैसी अफ़रातफ़री पैदा होगी। एक जननेता इस तरह ऐलान करता है? ऐसी रणनीति बनाता है?
मुकुल सरल
29 Mar 2020
lockdown

ख़ुदा हमको ऐसी ख़ुदाई न दे

कि अपने सिवा कुछ दिखाई न दे

अपने नेताओं को सुनकर, कई अभिनेताओं को सुनकर, अपने मिडिल क्लास को देखकर बशीर बद्र का यही शेर याद आता है।

यही शेर याद आता है जब हमारे प्रधानसेवक एक रात 8 बजे नेशनल टेलीविज़न पर आकर कहते हैं-

मित्रों, आज रात 12 बजे से नोट बंद

मित्रों, आज रात 12 बजे से देश बंद

क्या वाहियात तरीका है। क्या आप नहीं जानते कि 130 करोड़ की आबादी के इस देश में अचानक लॉकडाउन से क्या हालात पैदा होंगे। कैसी अफ़रातफ़री पैदा होगी। एक जननेता इस तरह ऐलान करता है? ऐसी रणनीति बनाता है?

क्या कहा?- “हेल्थ इमरजेंसी थी...सबको कोरोना से बचाना था...”

लो अब बचा लो सबको कोरोना से! देखो, आंखें खोलकर देखो नेशनल हाइवे पर पैदल ही गांव-घर की तरफ़ चल पड़े मजबूर बेबस लोगों को।

IMG_20200328_092252.jpg

mazdoor_1.jpg

देखिए तस्वीर। असल भारत की असल तस्वीर। सबसे आगे एक छोटी सी लड़की है अपने से भी छोटे बच्चे को गोद में उठाए हुए, उसके पीछे उससे ज़रा बड़ी दूसरी लड़की है अपने वजन से ज़्यादा सामान सर पर और हाथों में उठाए हुए..एक पुरुष है एक बच्ची का हाथ पकड़े हुए...उनके पीछे और पुरुष और महिलाएं हैं सर पर बोझा उठाए हुए...

एक दूसरी तस्वीर है- एक व्यक्ति एक बीमार महिला को कांधे पर उठाए चला जा रहा है।

एक और तस्वीर में एक आदमी ने सर पर बोरा उठा रखा है जो उसका कुल जमा गृहस्थी का सामान है। औरत की गोद में बच्चा है। एक छोटी बच्ची पिता की उंगली पकड़े है।

एक और तस्वीर दिल्ली आनंद विहार की है

IMG_20200329_080751.jpg

देखिए मुंह से मुंह सटाए इन लोगों को आनंदविहार बस अड्डे पर। दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर, हरियाणा बॉर्डर पर।

देखिए मुंबई से भागते मज़दूरों को

देखिए सूरत-अहमदाबाद से भागते मजबूरों को

क्या आपने ये सब नहीं देखा?

चलिए आपने नहीं देखा, नहीं पढ़ा गंभीर राजनीतिशास्त्र, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र (हालांकि आप इंटायर पॉलिटिकल साइंस में एमए हैं!)। अगर आपने नहीं देखी ग़रीबी, भुखमरी (हालांकि आपका दावा है कि आप बचपन में चाय बेचा करते थे)। मान लिया आपने जो पढ़ने और भोगने का दावा किया वो सब झूठ था, लेकिन कुछ फ़िल्में तो ज़रूर देखी होंगी। अपने प्रिय सलमान ख़ान, जिन्होंने आपके साथ पतंग उड़ाई है की ‘दबंग’ फिल्म। उसका वो मशहूर डॉयलाग तो याद होगा, जिसमें, गरीब कुम्हार की बेटी बनी सोनाक्षी सिन्हा पुलिस वाले बने आपके दबंग सलमान खान के छिछोरेपन पर कहती है-

“थप्पड़ से डर नहीं लगता साहब, प्यार से लगता है।”

इसे आज के संदर्भ में कहें- “कोरोना से डर नहीं लगता साहब, भूख से लगता है।”

लेकिन हमें, हमारे नेता किसी को भी ये सब समझ में नहीं आता। विज्ञान व्रत के शब्दों में “बस अपना ही ग़म देखा है/ तुमने कितना कम देखा है।”

सुना है मोदी जी ने माफ़ी मांग ली है। ‘मन की बात में’। लेकिन माफ़ी से क्या होता है साहेब। अगर आप वाकई कुछ जानते तो ऐसे अमानवीय ऐलान ऐसे नाटकीय अंदाज़ में न करते। क्या ये सब चरणबद्ध तरीके से नहीं किया जा सकता था। दिक्कत यही है कि आप बस अपने मन की बात कहते हैं, जन की बात सुनते नहीं।

इतनी सी बात तो हर सामान्य जन और एक राजनीतिक कार्यकर्ता तो ज़रूर ही जानता है कि नोटबंदी या लॉकडाउन ऐसे किसी भी कदम का सबसे गरीब मेहनतकश जनता पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

अगर आप ये हक़ीक़त नहीं जानते तो जाननी चाहिए थी। आपको सरकार में रहने का हक़ ही तभी है जब आप देश को और अपने हर कदम के संभावित परिणाम को जानते-समझते हों। एक आम आदमी भी कोई काम करने से पहले हिसाब-किताब लगाता है कि ऐसा करने से क्या-क्या अच्छा या बुरा हो सकता है। क्या दिक्कतें आ सकती हैं। और ये मुश्किल जो आज सामने आई है तो ये कोई अकस्मात या अकल्पनीय नहीं थी, ये इबारत तो सामने दीवार पर साफ़ लिखी थी।

वहां कौन है तेरा?

बड़ी उलझन है, ये लोग जो तमाम मुश्किल उठाकर गांव-घर जा रहे हैं इनका वहां भी कैसे गुज़ारा होगा? वहां भी इनके पास कौन सी ज़मीन जायदाद है। होती तो मज़दूरी करने इतनी दूर परदेस न आते। और आते तो इतने मजबूर न होते कि 2-4 दिन भी बिना कामकाज़ के रुक न पाते और महामारी के डर के बावजूद इस तरह पैदल ही घर की तरफ़ दौड़ पड़ते।

वैसे ये भी विडंबना ही है कि कई कई साल महानगरों में बिताने और मेहनत मज़दूरी करने के बाद भी इन लोगों की हालत ऐसी न बन सकी की काम न होने पर दो-चार दिन की रोटी का भी इंतज़ाम हो सके। इस सबको देखते हुए हमें अपनी सारी नीतियों पर पुनर्विचार करना होगा कि हम गरीब को कितना सबल बना सके।

इस सबके बीच बिहार और उत्तराखंड से मिल रही ये ख़बरें और डराती और दुख दे रही हैं कि जिन गांव घर की तरफ़ ये मासूम लोग सारे ख़तरे उठाकर बेतहाशा भागे जा रहे हैं वहां भी इनका कोई स्वागत नहीं है। कोरोना की वजह से लोग इतना डरे हुए हैं कि किसी भी बाहर से आने वाले दूरी बना रहे हैं और पुलिस प्रशासन को ख़बर दे रहे हैं और पुलिस प्रशासन उन्हें घर से अलग कर 14 दिन के लिए क्वारनटाइन कर रहा है।

काश!

काश! ये जो हज़ारों-लाखों लोग जान का जोखिम उठाकर गांव-घर की ओर भागे जा रहे हैं, ऐसे ही डटकर एक बार प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री के आवास की तरफ़ कूच कर देते तो सारी व्यवस्थाएं जल्दी ठीक हो जातीं। लेकिन अफसोस ये सब असंगठित मज़दूर हैं, लेकिन यही समय था राजनीतिक दलों को ज़िम्मेदारी लेने का। और इनके साथ उतरकर दिल्ली, मुंबई, सूरत जो जहां है वहीं उसकी व्यवस्था कराने का।

अपने नेताओं से कहिए ट्वीट मत कीजिए, केवल बयान मत दीजिए, सड़क पर उतरिए। कोरोना सिर्फ़ आप को ही नहीं चिपटेगा, ये जो आज डॉक्टर काम कर रहे हैं, सफाईकर्मी सफाई कर रहे हैं, दुकानदार सामान बेच रहे हैं और पत्रकार रिपोर्टिंग कर रहे हैं, ये भी जोखिम उठा रहे हैं। और अब तो जोखिम उठाना ही होगा, क्योंकि यही समय है विकास के पूरे पूंजीवादी मॉडल पर पुनर्विचार करने का और उसे प्रकृति और जनता के अनुकूल बनाने का।

और जिन्हें अब भी ये समझ में नहीं आ रहा कि ये इतने लोग मौत का डर छोड़कर क्यों एक साथ सड़क पर उतर आए हैं। उनसे तो ग़ालिब के शब्दों में यही कहा जा सकता है कि

मुझे क्या बुरा था मरना/ अगर एक बार होता ...

Coronavirus
COVID-19
Corona Crisis
India Lockdown
Daily Wage Workers
migrants
Migrant workers
Narendra modi
modi sarkar

Related Stories

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

ख़बरों के आगे-पीछे: मोदी और शी जिनपिंग के “निज़ी” रिश्तों से लेकर विदेशी कंपनियों के भारत छोड़ने तक

यूपी में संघ-भाजपा की बदलती रणनीति : लोकतांत्रिक ताकतों की बढ़ती चुनौती

बात बोलेगी: मुंह को लगा नफ़रत का ख़ून

ख़बरों के आगे-पीछे: क्या अब दोबारा आ गया है LIC बेचने का वक्त?

ख़बरों के आगे-पीछे: गुजरात में मोदी के चुनावी प्रचार से लेकर यूपी में मायावती-भाजपा की दोस्ती पर..

ख़बरों के आगे-पीछे: राष्ट्रीय पार्टी के दर्ज़े के पास पहुँची आप पार्टी से लेकर मोदी की ‘भगवा टोपी’ तक

कश्मीर फाइल्स: आपके आंसू सेलेक्टिव हैं संघी महाराज, कभी बहते हैं, और अक्सर नहीं बहते

ख़बरों के आगे-पीछे: केजरीवाल मॉडल ऑफ़ गवर्नेंस से लेकर पंजाब के नए राजनीतिक युग तक

उत्तर प्रदेशः हम क्यों नहीं देख पा रहे हैं जनमत के अपहरण को!


बाकी खबरें

  • CARTOON
    आज का कार्टून
    प्रधानमंत्री जी... पक्का ये भाषण राजनीतिक नहीं था?
    27 Apr 2022
    मुख्यमंत्रियों संग संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य सरकारों से पेट्रोल-डीज़ल के दामों पर टैक्स कम करने की बात कही।
  • JAHANGEERPURI
    नाज़मा ख़ान
    जहांगीरपुरी— बुलडोज़र ने तो ज़िंदगी की पटरी ही ध्वस्त कर दी
    27 Apr 2022
    अकबरी को देने के लिए मेरे पास कुछ नहीं था न ही ये विश्वास कि सब ठीक हो जाएगा और न ही ये कि मैं उनको मुआवज़ा दिलाने की हैसियत रखती हूं। मुझे उनकी डबडबाई आँखों से नज़र चुरा कर चले जाना था।
  • बिहारः महिलाओं की बेहतर सुरक्षा के लिए वाहनों में वीएलटीडी व इमरजेंसी बटन की व्यवस्था
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः महिलाओं की बेहतर सुरक्षा के लिए वाहनों में वीएलटीडी व इमरजेंसी बटन की व्यवस्था
    27 Apr 2022
    वाहनों में महिलाओं को बेहतर सुरक्षा देने के उद्देश्य से निर्भया सेफ्टी मॉडल तैयार किया गया है। इस ख़ास मॉडल से सार्वजनिक वाहनों से यात्रा करने वाली महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी।
  • श्रीलंका का आर्थिक संकट : असली दोषी कौन?
    प्रभात पटनायक
    श्रीलंका का आर्थिक संकट : असली दोषी कौन?
    27 Apr 2022
    श्रीलंका के संकट की सारी की सारी व्याख्याओं की समस्या यह है कि उनमें, श्रीलंका के संकट को भड़काने में नवउदारवाद की भूमिका को पूरी तरह से अनदेखा ही कर दिया जाता है।
  • israel
    एम के भद्रकुमार
    अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात
    27 Apr 2022
    रविवार को इज़राइली प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट के साथ जो बाइडेन की फोन पर हुई बातचीत के गहरे मायने हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License