NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
कोरोना वायरस मामलों में तेज़ वृद्धि के बाद क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में लॉकडाउन लागू
यूनाइटेड नेशन्स रिलीफ़ एंड वर्कर्स एजेंसी फ़ॉर पैलिस्टिनियन रिफ़्यूजी (यूएनआरडब्ल्यूए) ने आवश्यक चेतावनी जारी की है कि गाज़ा पट्टी में स्वास्थ्य सेवा प्रणाली ध्वस्त होने की कगार पर है।
पीपल्स डिस्पैच
14 Dec 2020
कोरोना वायरस

गाजा में कोरोना वायरस मामलों की संख्या में तेज़ वृद्धि के चलते शुक्रवार 11 दिसंबर को सरकारी अधिकारियों ने खतरनाक वायरस के प्रसार को रोकने के लिए वीकेंड में छोटे से अवरुद्ध फिलिस्तीनी क्षेत्र में दो दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की जबकि वेस्ट बैंक के क़ब्ज़े में चार गवर्नरेट के अधिकारियों ने गुरुवार को सप्ताह भर के लॉकडाउन को लागू किया। कई मीडिया ने इससे संबंधित खबर को प्रकाशित किया है।

कब्जे वाले वेस्ट बैंक और गाजा दोनों में फिलिस्तीनी अधिकारी गंभीर वित्तीय कठिनाइयों और जांच के किट के रूप में महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी उपकरणों की कमी के साथ पहले से ही परेशानियों को कम करने और इससे निपटने का प्रयास कर रहे थे जो महामारी से लड़ने के उनके प्रयासों में बाधा डाल रहे थे।

इज़रायल द्वारा गाजा में लगाए गए वायु, समुद्र और जमीनी नाकेबंदी के साथ यहां इस साल अगस्त से रात का कर्फ्यू पहले से ही लागू है। हमास के आंतरिक मंत्रालय के अनुसार रविवार 13 दिसंबर तक फॉर्मेसी की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें बंद थीं और गाजा के करीब 2 मिलियन से अधिक लोगों को स्वास्थ्य कारणों को छोड़कर अपने घरों से निकलने पर रोक थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले हफ्ते इस पट्टी में कोरोनोवायरस के 500 से अधिक मामलों की सूचना दी थी, जिसमें गाजा में कुल मामलों की संख्या 26,000 के आंकड़े को पार कर चुका था वहीं इस वायरस के संपर्क में आने से 175 से अधिक गाजा वासियों की मौत हो चुकी है।

कब्जे वाले वेस्ट बैंक जहां संक्रमण की संख्या में तेज वृद्धि हो रही है वहां शुक्रवार को वेस्ट बैंक में 972 मामले सामने आए और ईस्ट येरुशेलम में 386 मामले दर्ज किए गए हैं। ऐसे में अधिकारियों ने वेस्ट बैंक के ग्यारह गवर्नरेट के चार गवर्नरेट में सप्ताह भर के लॉकडाउन के साथ कठोर नियम भी लागू किए गए हैं।

फार्मेसी, किराने की दुकानों और बेकरियों को छोड़कर सभी दुकानें सात दिनों के लिए बंद रहेंगी और केवल कृषि उत्पादों, आवश्यक सेवाओं और चिकित्सा आपूर्ति के परिवहन के आने जाने की अनुमति होगी। ग्यारह गवर्नरेट के बीच और इसके भीतर आवाजाही सात दिन के लिए बंद रहेंगे। अधिकारियों ने लॉकडाउन तोड़ने वाले व्यक्ति पर 1000 जॉर्डन दीनार (1400 डॉलर) का आर्थिक दंड भी लगाया है।

कब्जे वाले वेस्ट बैंक और पूर्वी यरुशलम में कोरोनोवायरस से संबंधित 1000 मौतों के साथ इससे संक्रमण के 94,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

COVID-19
Coronavirus
Palestine
Lockdown
UNRWA
Israel

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • अन्ना आंदोलन
    लाल बहादुर सिंह
    आज़ादी@75: जेपी से लेकर अन्ना तक... भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलनों की पड़ताल
    14 Aug 2021
    राष्ट्रीय गौरव के ऐतिहासिक क्षण में हमारा गणतंत्र अपने जीवन की सबसे कठिन चुनौती का सामना कर रहा है। भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलनों से सरकारें तो बदलीं, लेकिन व्यवस्था परिवर्तन का नारा छलावा ही रहा।
  • उत्तरी छत्तीसगढ़ के जंगल सदियों से हाथियों का घर रहे हैं। हालांकि, बढ़ती खनन गतिविधियों और अन्य विकास परियोजनाओं ने उन्हें मानव आवास में आने के लिए मजबूर कर दिया है।
    विष्णुकांत तिवारी
    छत्तीसगढ़ : हाथी रिज़र्व प्रोजेक्ट में सरकार कर रही देरी, 3 साल में 45 हाथियों और 204 नागरिकों की गई जान
    14 Aug 2021
    सरकार लेमरू हाथी परियोजना को लगातार टाल रही है और उत्तरी छत्तीसगढ़ में वन्यजीव और मानव के बीच होते संघर्षों की वजह से मौतों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
  • बिड़ला घराने की तिजोरी में हीरे पहुंचाने के लिए, बक्सवाहा के जंगलों को किया जा रहा तबाह- माकपा 
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिड़ला घराने की तिजोरी में हीरे पहुंचाने के लिए, बक्सवाहा के जंगलों को किया जा रहा तबाह- माकपा 
    14 Aug 2021
    ‘सरकार इन जंगलों के समानांतर जंगल लगाकर दस साल बाद भी हीरे निकाल सकती है, मगर उनका मकसद पर्यावरण बचाना नहीं, बल्कि बिड़ला की तिजोरी भरना और इसमें से मुनाफे की हड्डियां चूसना है।'
  • देहरादून में अपनी मांगों को लेकर रैली निकालती आशाएं, फोटो- सत्यम कुमार 
    सत्यम कुमार
    उत्तराखंड में धरने पर क्यों बैठी हुई हैं आशा कार्यकर्ता? सरकार से कहां तक पहुंची बातचीत!
    14 Aug 2021
    2 अगस्त से ही सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर आशा कार्यकर्ता धरने पर बैठी हुई हैं। मुख्यमंत्री से लेकर स्वास्थ्य सचिव तथा स्वास्थ्य महानिदेशक के साथ कई दौर की वार्ता हो चुकी है, परंतु इन सभी वार्ताओं का…
  • तालिबान ने अफ़गान जंगी सरदारों को रास्ते से हटाया
    एम. के. भद्रकुमार
    तालिबान ने अफ़गान जंगी सरदारों को रास्ते से हटाया
    14 Aug 2021
    क्या अशरफ़ गनी द्वारा देरी से पेश किए गए तालिबान विरोधी 'संयुक्त मोर्चे' का प्रस्ताव काम करेगा? आखिर सभी जंगी सरदार कभी न कभी तो विदेशी ताकतों का प्रश्रय ले ही चुके हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License