NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
कर्नाटक में मंगलवार रात से 14 दिनों के लिए लॉकडाउन
मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। कल रात से अगले 14 दिनों के लिए पूरे राज्य में लॉकडाउन रहेगा।’’
भाषा
26 Apr 2021
B. S. Yediyurappa

बेंगलुरु: कोविड-19 के बढ़ते मामलों को नियंत्रित करने के प्रयास के तहत कर्नाटक सरकार ने मंगलवार की रात से राज्य भर में 14 दिनों के लिए ‘लॉकडाउन’ लगाने की घोषणा सोमवार को की।

राज्य मंत्रिमंडल ने 18 से 45 साल आयु वर्ग के लोगों को सरकारी अस्पतालों में कोविड-19 का टीका नि:शुल्क उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। कल रात से अगले 14 दिनों के लिए पूरे राज्य में लॉकडाउन रहेगा।’’

मंत्रिमंडल की तीन घंटे चली बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुएं बेचने वाली दुकानों को सुबह छह से दस (6 से10) बजे तक खोलने की अनुमति होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘कृषि क्षेत्र और कपड़ों के अलावा अन्य उत्पादन क्षेत्र, विनिर्माण क्षेत्र, मेडिकल, आवश्यक वस्तुओं के उत्पादन से जुड़े क्षेत्र काम करना जारी रखेंगे।’’

उन्होंने कहा कि सभी जिलों के उपायुक्तों और तहसीलदारों को कड़े कदम उठाने को कहा गया है।

येदियुरप्पा ने कहा कि मंत्रिमंडल ने ने विशेषज्ञ समिति से सलाह करने के लिए फैसला लिया है।

कोविड-19 टीकाकरण के बारे में उन्होंने कहा कि 18 से 45 साल आयु वर्ग के लोगों को सरकारी अस्पतालों में टीका नि:शुल्क लगाया जाएगा। इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश स्वास्थ्य विभाग जारी करेगा।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है और केन्द्र सरकार ने राज्य को रोज मिलने वाले जीवन रक्षक गैस का कोटा 300 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 800 मीट्रिक टन कर दिया है।

B. S. Yediyurappa
karnataka
COVID-19
Lockdown

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कर्नाटक पाठ्यपुस्तक संशोधन और कुवेम्पु के अपमान के विरोध में लेखकों का इस्तीफ़ा

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत


बाकी खबरें

  • aicctu
    मधुलिका
    इंडियन टेलिफ़ोन इंडस्ट्री : सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के ख़राब नियोक्ताओं की चिर-परिचित कहानी
    22 Feb 2022
    महामारी ने इन कर्मचारियों की दिक़्क़तों को कई गुना तक बढ़ा दिया है।
  • hum bharat ke log
    डॉ. लेनिन रघुवंशी
    एक व्यापक बहुपक्षी और बहुआयामी दृष्टिकोण की आवश्यकता
    22 Feb 2022
    सभी 'टूटे हुए लोगों' और प्रगतिशील लोगों, की एकता दण्डहीनता की संस्कृति व वंचितिकरण के ख़िलाफ़ लड़ने का सबसे अच्छा तरीका है, क्योंकि यह परिवर्तन उन लोगों से ही नहीं आएगा, जो इस प्रणाली से लाभ उठाते…
  • MGNREGA
    रबीन्द्र नाथ सिन्हा
    ग्रामीण संकट को देखते हुए भारतीय कॉरपोरेट का मनरेगा में भारी धन आवंटन का आह्वान 
    22 Feb 2022
    ऐसा करते हुए कॉरपोरेट क्षेत्र ने सरकार को औद्योगिक गतिविधियों के तेजी से पटरी पर आने की उसकी उम्मीद के खिलाफ आगाह किया है क्योंकि खपत की मांग में कमी से उद्योग की क्षमता निष्क्रिय पड़ी हुई है। 
  • Ethiopia
    मारिया गर्थ
    इथियोपिया 30 साल में सबसे ख़राब सूखे से जूझ रहा है
    22 Feb 2022
    इथियोपिया के सूखा प्रभावित क्षेत्रों में लगभग 70 लाख लोगों को तत्काल मदद की ज़रूरत है क्योंकि लगातार तीसरी बार बरसात न होने की वजह से देहाती समुदाय तबाही झेल रहे हैं।
  • Pinarayi Vijayan
    भाषा
    किसी मुख्यमंत्री के लिए दो राज्यों की तुलना करना उचित नहीं है : विजयन
    22 Feb 2022
    विजयन ने राज्य विधानसभा में कहा, ‘‘केरल विभिन्न क्षेत्रों में कहीं आगे है और राज्य ने जो वृद्धि हासिल की है वह अद्वितीय है। उनकी टिप्पणियों को राजनीतिक हितों के साथ की गयी अनुचित टिप्पणियों के तौर पर…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License