NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
राजनीति
दिल्ली-उप्र, हरियाणा में लॉकडाउन की अवधि बढ़ी, तमिलनाडु, राजस्थान, मिजोरम में सोमवार से होगा प्रभावी
कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में रविवार को क्रमश: लॉकडाउन और कोरोना कर्फ्यू की अवधि 17 मई तक बढ़ा दी गई। वहीं, देश के बड़े हिस्से में सख्त पाबंदियां लागू हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
10 May 2021
दिल्ली-उप्र, हरियाणा में लॉकडाउन की अवधि बढ़ी, तमिलनाडु, राजस्थान, मिजोरम में सोमवार से होगा प्रभावी
फ़ोटो साभार: सोशल मीडिया

नयी दिल्ली: कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में रविवार को क्रमश: लॉकडाउन और कोरोना कर्फ्यू की अवधि 17 मई तक बढ़ा दी गई। वहीं, देश के बड़े हिस्से में सख्त पाबंदियां लागू हैं। इस बीच,केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सोमवार, 10 मई को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,66,161 नए मामले दर्ज किए गए है। इसके अलावा कोरोना से एक दिन में 3,754 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 3,53,818 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 8,589 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 26 लाख 62 हज़ार 575 हो गयी है। जिनमें से अब तक 2 लाख 46 हज़ार 116 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। देश में कोरोना से पीड़ित 82.38 फ़ीसदी यानी 1 करोड़ 86 लाख 71 हज़ार 222 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 37 लाख 45 हज़ार 237 हो गयी है।

तमिलनाडु, राजस्थान और पुडुचेरी में सोमवार से दो हफ्ते का लॉकडाउन शुरू होगा जबकि कर्नाटक में लॉकडाउन जैसी पाबंदी 24 मई तक प्रभावी रहेगी। केरल में भी शनिवार से नौ दिन के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है।

पूर्वोत्तर में मिजोरम सरकार ने सोमवार से सात दिन के लिए पूर्ण लॉकडाउन लागू किया है जबकि सिक्किम में लॉकडाउन जैसी पाबंदी 16 मई तक प्रभावी रहेगी।

उत्तराखंड सरकार ने 11 मई से 18 मई तक कड़ा कोविड कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है।

लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हालांकि पिछले कुछ दिनों में कोविड-19 के मामलों और संक्रमण की दर में कमी आई है, लेकिन महामारी की मौजूदा लहर में किसी भी प्रकार की ढिलाई अब तक हासिल की गई कामयाबी को खत्म कर देगी।

इस दौरान मेट्रो ट्रेन सेवाएं निलंबित रहेंगी एवं सार्वजनिक स्थानों पर विवाह समारोहों के आयोजन पर रोक रहेगी।

उत्तर प्रदेश में पहले सोमवार सुबह सात बजे कर्फ्यू खत्म होना था।

उत्तर प्रदेश के सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने कहा, ‘‘राज्य में लागू कोरोना कर्फ्यू के सकारात्मक नतीजे आए हैं और इससे संक्रमण की कड़ी को तोड़ने में मदद मिली है। कोविड-19 के मामलों में कमी आई है। इसे देखते हुए अब 17 मई की सुबह सात बजे तक कर्फ्यू बढ़ाने का फैसला किया गया है।’’

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की और कहा कि राज्य में संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली उन 10 राज्यों में शामिल हैं जहां पर रविवार को सामने आए 4,03,738 मामलों में से 71.75 प्रतिशत मरीज हैं।

इन 10 राज्यों की सूची में शामिल अन्य राज्य केरल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और हरियाणा हैं।

मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 56,578 नए मरीजों की पुष्टि हुई है जिसके बाद कर्नाटक में 47,563 और केरल में 41,971 मामले मिले हैं।

भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 37,36,648 हो गई है जो कुल संक्रमितों का 16.76 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, बिहार, मध्य प्रदेश में देश के 82.94 प्रतिशत उपचाराधीन संक्रमित हैं।

इसके अलावा, पिछले 24 घंटे में 4,092 मौतें हुई हैं। इनमें से 74.93 प्रतिशत मरीजों की मृत्यु 10 राज्यों में हुई हैं।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 864 लोगों की जान गई है। इसके बाद कर्नाटक में 482 लोगों की मौत हुई है।

कोविड-19 की वजह से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू पाबंदी इस प्रकार है।

दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में 19 अप्रैल से लॉकडाउन है और अब इसे 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

उत्तर प्रदेश : कोरोना कर्फ्यू की अवधि 17 मई तक के लिए बढ़ाई गई है।

हरियाणा : तीन मई से लागू सात दिवसीय लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया गया है।

बिहार : चार मई से 15 मई तक के लिए लॉकडाउन लागू।

ओडिशा : पांच मई से 19 मई तक के लिए 14 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया।

राजस्थान : राज्य सरकार ने 10 से 24 मई तक लॉकडाउन लगाया। हालांकि, संक्रमण रोकने के लिए पिछले महीने से ही पाबंदियां लागू हैं।

झारखंड : लॉकडाउन जैसी पाबंदियों को 13 मई तक बढ़ाया। राज्य में सबसे पहले ‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’ के तहत 22 अप्रैल को पांबदियां लागू की गई थी।

छत्तीसगढ़ : सप्ताहांत लॉकडाउन की घोषणा की गई जबकि पहले जिलाधिकारियों को 15 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की अनुमति दी गई थी।

पंजाब : 15 मई तक सप्ताहांत लॉकडाउन और रात्रि कर्फ्यू के अलावा विस्तृत पांबदी लगाई गई है।

चंडीगढ़ : प्रशासन ने सप्ताहांत लॉकडाउन लागू किया है।

मध्य प्रदेश : राज्य में 15 मई तक ‘जनता कर्फ्यू’ लागू है, केवल आवश्यक सेवाओं को ही छूट।

गुजरात : रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक कर्फ्यू लागू और 36 अन्य शहरों में 12 मई तक दिन में भी पाबंदी लागू।

महाराष्ट्र : पांच अप्रैल से ही लॉकडाउन जैसे पाबंदी लागू है, इसके साथ ही लोगों की आवाजाही पर पाबंदी और निषेधाज्ञा भी लागू। इन पाबंदियों को बढ़ाकर 15 मई तक किया गया। लातूर, सोलापुर जिले में स्थानीय लॉकडाउन लागू। अमरावती, अकोला और यवतमाल में सख्त पाबंदी।

पश्चिम बंगाल : पिछले हफ्ते से ही सख्त पाबंदी लागू, सभी तरह के जमावड़े पर रोक।

असम : रात्रि कर्फ्यू अब रात आठ बजे की बजाय शाम छह बजे से लागू, बुधवार से सार्वजनिक स्थलों पर लोगों के जाने पर रहेगी रोक। रात्रि कर्फ्यू 27 अप्रैल से सात मई तक था।

नगालैंड : 30 अप्रैल से 14 मई तक सख्त नियमों के साथ आंशिक लॉकडाउन।

मिजोरम : सरकार ने 10 मई तड़के चार बजे से 17 मई तड़के चार बजे तक पूर्ण लॉकडाउन लगाया।

अरुणाचल प्रदेश : शनिवार से शाम साढ़े छह बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा।

मणिपुर : सात जिलों में आठ मई से 17 मई के बीच रात्रि कर्फ्यू।

सिक्किम : 16 मई तक लॉकडाउन जैसी पाबंदी रहेगी।

जम्मू-कश्मीर : 10 मई तक लॉकडाउन जैसी पाबंदी रहेगी।

उत्तराखंड : सरकार ने 11 मई से 18 मई तक कड़ा कोविड कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है।

हिमाचल प्रदेश : सात मई से 16 मई तक कोरोना कर्फ्यू लागू।

केरल : आठ मई से 16 मई तक लॉकडाउन लागू।केरल सरकार ने नौ दिन का पूर्ण लॉकडाउन लगाने का निर्णय किया है क्योंकि पूर्व में लगाए गए सप्ताहांत प्रतिबंध संक्रमण के मामलों में वांछित कमी लाने में विफल रहे।

मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने कहा कि राज्य दूसरी लहर में अधिक चुनौतियों का सामना कर रहा है।

तमिलनाडु : 10 मई से 24 मई तक लॉकडाउन में रहेंगे लोग। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कहा कि राज्य में संक्रमण के रोजाना लगभग 25 हजार मामले सामने आने के कारण पूर्ण लॉकडाउन लगाने की जरूरत महसूस हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘बीमारी के प्रसार को रोकने के प्रयासों को और मजबूत करने के लिए 10 मई सुबह चार बजे से 24 मई सुबह चार बजे तक पूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा।’’

पुडुचेरी : 10 मई से 24 मई तक लॉकडाउन का फैसला।

Lockdown
Coronavirus
COVID-19
Lockdown Extension

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • fact check
    किंजल
    UP का वीडियो दिल्ली के सरकारी स्कूल में मदरसा चलाने के दावे के साथ वायरल
    30 Nov 2021
    वीडियो को गौर से देखने पर ऑल्ट न्यूज़ ने स्कूल के बोर्ड पर ‘प्राथमिक विद्यालय मिर्ज़ापुर’ लिखा हुआ पाया. प्राथमिक विद्यालय मिर्ज़ापुर, गाज़ियाबाद के विजयनगर इलाके में है. यानी, ये घटना उत्तर प्रदेश की है…
  • tripura
    संदीप चक्रवर्ती, शांतनु सरकार
    त्रिपुरा नगर निकाय चुनावों में ‘धांधली’ के चलते विपक्ष का निराशाजनक प्रदर्शन 
    30 Nov 2021
    यह पहली बार नहीं है जब राज्य को चुनाव पूर्व हिंसा और चुनाव के दिन ‘धांधली’ देखने को मिल रही है, ऐसा ही कुछ दो साल पहले पंचायत चुनावों के दौरान भी देखने में आया था।
  •  Pentagon
    सोनाली कोल्हटकर
    पेंटागन का भारी-भरकम बजट मीडिया की सुर्खियां क्यों नहीं बनता?
    30 Nov 2021
    पेंटागन का भारी-भरकम बजट आम अमेरिकियों के कल्याण के लिए मिलने वाले सरकारी लाभों से चुराया जा रहा है। लेकिन कॉरपोरेट मीडिया या नीति-निर्माता इसे मानने के लिए तैयार नहीं हैं, इस मुद्दे पर उनसे बहस की…
  • Rajya Sabha
    भाषा
    राज्यसभा की ऐतिहासिक सबसे बड़ी कार्रवाई में 12 सांसद निलंबित
    30 Nov 2021
    राज्यसभा के 12 सांसदों को वर्तमान शीत सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया है। यह उच्च सदन के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले 2020 में आठ सांसदों को निलंबित किया गया था,…
  • media
    अभिषेक पाठक
    कृषि कानून वापसी पर संसद की मुहर, लेकिन गोदी मीडिया का अनाप-शनाप प्रलाप जारी!
    30 Nov 2021
    आज के दौर में मोदी सरकार शोले फ़िल्म में अमिताभ बच्चन के उस सिक्के जैसी हो गई है जिसके दोनों ओर 'मास्टरस्ट्रोक' लिखा है। गोदी मीडिया के उन एंकरों पर तरस भी आता है जिन्होंने सालभर इस कानून और सरकार का…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License