NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
लंदनः बस ड्राइवरों की वेतन कटौती के ख़िलाफ़ हड़ताल
लंदन में बस सेवा संचालक आरएटीपी के बस ड्राइवरों ने कोविड-19 संकट की आड़ में कंपनी द्वारा भुगतान में कटौती को लागू करने के प्रयास का विरोध किया। इससे कुछ ड्राइवरों को एक साल में 2,500 पाउंड (3039.57 डॉलर) का नुकसान हो सकता है।
पीपल्स डिस्पैच
25 Feb 2021
लंदनः बस ड्राइवरों की वेतन कटौती के ख़िलाफ़ हड़ताल

लंदन बस नेटवर्क के एक बस ऑपरेटर आरएटीपी में कार्यरत करीब 2,200 बस ड्राइवरों ने इस सप्ताह काम को लेकर बदलते नियमों और शर्तों के विरोध में हड़ताल किया। पहले चरण का हड़ताल सोमवार 22 फरवरी से बुधवार 24 फरवरी तक चली। साथ आरएटीपी की तीनों सहायक ऑपरेटर- लंदन यूनाइटेड, लंदन सॉवरेन और क्वालिटी लाइन ने अगले सप्ताह काम रोकने की भी योजना बनाई है। इस हड़ताल का आह्वान यूनाइट यूनियन ने किया था।

यूनाइट ने फ्रांस के स्वामित्व वाली आरएटीपी पर आरोप लगाया है कि वह भुगतान में कटौती करने के प्रयास में इस महामारी का इस्तेमाल कर रही है जिससे इसके कुछ ड्राइवर को एक साल में 2,500 पाउंड (3039.57 डॉलर) तक का नुकसान हो सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण और पश्चिम लंदन में सेवाएं देने वाले लंदन यूनाइटेड के कर्मचारी 22 से 24 फरवरी तक हड़ताल पर रहे। सुर्रे के इप्सम के डिपो स्थित क्वालिटी लाइन के कर्मचारियों ने 22 और 23 फरवरी को हड़ताल किया। उत्तर पश्चिम लंदन में संचालित लंदन सॉवरेन के ड्राइवरों ने 22 फरवरी को हड़ताल किया और वे 3 मार्च को भी हड़ताल करेंगे।

आरएटीपी के यूनाइट रीजनल ऑफिसर मिशेल ब्रेवबॉय ने कहा कि “आरएटीपी में हड़ताल से दक्षिण, पश्चिम और उत्तरी लंदन में सेवाओं पर गंभीर असर पड़ेगा। आरएटीपी मुख्य कर्मचारियों के नियमों और शर्तों पर हमला करने के लिए एक सुविधानुसार इस महामारी का इस्तेमाल हर कीमत पर करती रही है। यदि यह लागू हो जाता है तो लंदन में ड्राइवरों को एक साल में 2,500 पाउंड खोना होगा वह भी ऐसे समय में जब राजधानी में रहने सहने का खर्च बढ़ रहा है।”

मिशेल ब्रेवबॉय ने आगे कहा, “ये अस्थायी परिवर्तन नहीं हैं, लेकिन स्थायी है जिससे सदस्यों को काफी वित्तीय नुकसान होगा। जीरो कन्ट्रैक्ट आवर्स के विवाद को भी हल नहीं किया गया है।”

भुगतान में कटौती लंदन में बस ड्राइवरों के लिए दोहरा झटका है क्योंकि वे पहले से ही महामारी के कारण संकट में हैं। पिछले साल अप्रैल में यूनाइट सहित कई यूनियनों ने विशेषकर लंदन में बस ड्राइवरों में COVID-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर परिवहन कर्मचारियों के लिए सुरक्षा उपायों को बढ़ाने की मांग की थी।

London
Bus Driver Strike
COVID-19
Salary Cut

Related Stories

दिल्लीः एलएचएमसी अस्पताल पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया का ‘कोविड योद्धाओं’ ने किया विरोध

दिल्ली : नौकरी से निकाले गए कोरोना योद्धाओं ने किया प्रदर्शन, सरकार से कहा अपने बरसाये फूल वापस ले और उनकी नौकरी वापस दे

दिल्ली: कोविड वॉरियर्स कर्मचारियों को लेडी हार्डिंग अस्पताल ने निकाला, विरोध किया तो पुलिस ने किया गिरफ़्तार

किसान आंदोलन@378 : कब, क्या और कैसे… पूरे 13 महीने का ब्योरा

नीट-पीजी 2021 की काउंसलिंग की मांग को लेकर रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल को देश भर से मिल रहा समर्थन

यूपी: शाहजहांपुर में प्रदर्शनकारी आशा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पीटा, यूनियन ने दी टीकाकरण अभियान के बहिष्कार की धमकी

दिल्ली: महंगाई के ख़िलाफ़ मज़दूरों, महिलाओं, छात्र-नौजवानों व कलाकारों ने एक साथ खोला मोर्चा

दिल्ली: बढ़ती महंगाई के ख़िलाफ़ मज़दूर, महिला, छात्र, नौजवान, शिक्षक, रंगकर्मी एंव प्रोफेशनल ने निकाली साईकिल रैली

पश्चिम बंगाल: ईंट-भट्ठा उद्योग के बंद होने से संकट का सामना कर रहे एक लाख से ज़्यादा श्रमिक

देशभर में एसएफआई का प्रदर्शन, शिक्षण संस्थानों को दोबारा से चालू करने की मांग 


बाकी खबरें

  • अनिल अंशुमन
    झारखंड: हेमंत सरकार की वादाख़िलाफ़ी के विरोध में, भूख हड़ताल पर पोषण सखी
    04 Mar 2022
    विगत 23 फ़रवरी से झारखंड राज्य एकीकृत पोषण सखी संघ के आह्वान पर प्रदेश की पोषण सखी कार्यकर्ताएं विधान सभा के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठी हुई हैं।
  • health sector in up
    राज कुमार
    यूपी चुनाव : माताओं-बच्चों के स्वास्थ्य की हर तरह से अनदेखी
    04 Mar 2022
    देश में डिलीवरी के दौरान मातृ मृत्यु दर 113 है। जबकि उत्तर प्रदेश में यही आंकड़ा देश की औसत दर से कहीं ज़्यादा 197 है। मातृ मृत्यु दर के मामले में उत्तर प्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है।
  • Mirzapur
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    यूपी चुनाव : मिर्ज़ापुर के ग़रीबों में है किडनी स्टोन की बड़ी समस्या
    04 Mar 2022
    जिले में किडनी स्टोन यानी गुर्दे की पथरी के मामले बहुत अधिक हैं, और सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव के चलते पहले से ही दुखी लोगों की आर्थिक स्थिति ओर ख़राब हो रही है।
  • workers
    अजय कुमार
    सरकार की रणनीति है कि बेरोज़गारी का हल डॉक्टर बनाकर नहीं बल्कि मज़दूर बनाकर निकाला जाए!
    04 Mar 2022
    मंदिर मस्जिद के झगड़े में उलझी जनता की बेरोज़गारी डॉक्टर बनाकर नहीं, बल्कि मनरेगा जैसी योजनाएं बनाकर हल की जाती हैं।
  • manipur election
    न्यूज़क्लिक टीम
    मणिपुर चुनाव: भाजपा के धनबल-भ्रष्ट दावों की काट है जनता का घोषणापत्र
    03 Mar 2022
    ख़ास इंटरव्यू में वरिष्ठ पत्रकारा भाषा सिंह ने बातचीत की ह्यूमन राइट्स अलर्ट के बबलू लोइतोंगबन से। आप भी सुनिए मणिपुर के राजनीतिक माहौल में मानवाधिकारों पर छाए ख़ौफ़ के साये के बारे में बेबाक बातचीत।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License