NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
लुधियाना: PRTC के संविदा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
पीआरटीसी के संविदा कर्मचारी अप्रैल का बकाया वेतन जारी करने और नियमित नौकरी की मांग को लेकर लुधियाना में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
19 May 2022
workers strike
Image courtesy : Hindustan Times

लुधियाना में पंजाब रोडवेज के संविदाकर्मियों ने वेतन तथा अन्य मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया है। राज्यव्यापी विरोध के मद्देनजर इन कर्मचारियों ने बुधवार दोपहर शहीद सुखदेव थापर अंतरराज्यीय बस टर्मिनल पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी, जिससे इस दौरान करीब 100 बसों का परिचालन प्रभावित रहा। वे परिवहन विभाग द्वारा संविदा कर्मचारियों का अप्रैल माह का वेतन जारी नहीं करने तथा नियमित नौकरी की मांग को लेकर विरोध कर रहे हैं।

पंजाब रोडवेज/पीआरटीसी संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले विरोध प्रदर्शन करते हुए संगठन ने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों को पूरा करने में विफल रहती है तो वे गुरुवार से परिचालन पूरी तरह से ठप कर देंगे।

संघ के प्रदेश महासचिव शमशेर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश की नीतियों के कारण विभाग की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि इसके चलते करीब चार हजार संविदा कर्मचारियों को अप्रैल का वेतन नहीं मिला है।

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए शमशेर सिंह ने कहा कि, “आम आदमी पार्टी (आप) ने संविदा कर्मचारियों को नियमित करने और यूनियन की अन्य मांगों को पूरा करने के बड़े-बड़े वादे किए लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ नहीं किया गया। यूनियन के सदस्यों ने 11 मई को परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर से मुलाकात भी की थी लेकिन कोई हल नहीं निकला।”

सिंह ने आगे कहा कि, “हमने राज्य सरकार को बुधवार दोपहर तक अपनी मांगों को पूरा करने का अल्टीमेटम दिया था और कुछ भी हल न निकलने के बाद ये हड़ताल शुरू की गई। दोपहर से पहले निकली बसों को हड़ताल शुरू होने के बाद नजदीकी डिपो में रुकने को कहा गया।”

संघ के जिलाध्यक्ष सतनाम सिंह ने आरोप लगाया कि विभाग और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वालों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, “लुधियाना में लगभग 100 बसों का संचालन रुक गया और हड़ताल से राज्य भर में लगभग 1,700 बसों की आवाजाही प्रभावित हुई है। जब तक सरकार हमारी मांगें पूरी नहीं करती तब तक हड़ताल जारी रहेगी।”

हालांकि निजी और पीआरटीसी बसों का संचालन जारी था। रोडवेज की बसों की हड़ताल के चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा और शेड्यूल में गड़बड़ी के कारण लंबे समय तक उन्हें इंतजार करने को मजबूर होना पड़ा।

ज्ञात हो कि अपनी मांगों को लेकर पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने 30 अप्रैल को लुधियाना में बस स्टैंड पर राज्य स्तरीय बैठक की थी। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रेशम सिंह गिल की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर्मचारियों ने अपना आंदोलन तेज करने का फैसला किया था क्योंकि उनका आरोप था कि राज्य सरकार उनकी मांगों को पूरा करने में विफल रही है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा था कि राज्य में नई सरकार भी पिछली सरकारों के नक्शेकदम पर चल रही है और पीआरटीसी और पनबस के संविदा कर्मचारियों का शोषण कर रही है। उन्होंने तब कहा था कि वे सरकार से उनकी नौकरियों को नियमित करने, निष्कासित कर्मचारियों की नौकरी पर बहाल करने और सरकारी बस सेवा में 10,000 नई बसें जोड़ने आदि की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि वे अपनी मांगों को लेकर परिवहन मंत्री से मिले थे लेकिन कोई हल नहीं निकला।

अपने आंदोलन को तेज करने को लेकर चर्चा करते हुए यूनियन के सदस्यों ने कहा था कि मांग न माने जाने पर राज्य भर में बस स्टैंड 24 मई को दो घंटे के लिए बंद रहेंगे। उन्होंने कहा था कि 28 और 29 मई को सभी विधायकों और मंत्रियों को मांग पत्र दिए जाएंगे जबकि 6 जून को फिर से गेट रैलियां आयोजित की जाएगी। संविदा कर्मचारी 8 से 10 जून तक हड़ताल पर रहेंगे और 'चक्का जाम' करेंगे। वे तीन दिनों के दौरान बसें नहीं चलाएंगे। उन्होंने पंजाब के परिवहन मंत्री के आवास का घेराव करने का भी फैसला किया है।

ये भी पढ़ें: मनरेगा मज़दूरों के मेहनताने पर आख़िर कौन डाल रहा

punjab
Ludhiana
PRTC
PRTC Protest
Workers Strike

Related Stories

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

दिल्ली: बर्ख़ास्त किए गए आंगनवाड़ी कर्मियों की बहाली के लिए सीटू की यूनियन ने किया प्रदर्शन

देशव्यापी हड़ताल को मिला कलाकारों का समर्थन, इप्टा ने दिखाया सरकारी 'मकड़जाल'

ट्रेड यूनियनों की 28-29 मार्च को देशव्यापी हड़ताल, पंजाब, यूपी, बिहार-झारखंड में प्रचार-प्रसार 

स्कीम वर्कर्स संसद मार्च: लड़ाई मूलभूत अधिकारों के लिए है

केंद्र सरकार को अपना वायदा याद दिलाने के लिए देशभर में सड़कों पर उतरे किसान

प्रधानमंत्री मोदी की फिरोज़पुर रैली रद्द होने पर राजनीति तेज़, वार और पलटवार

ख़बर भी-नज़र भी: किसानों ने कहा- गो बैक मोदी!

पंजाब : किसानों को सीएम चन्नी ने दिया आश्वासन, आंदोलन पर 24 दिसंबर को फ़ैसला

अर्बन कंपनी से जुड़ी महिला कर्मचारियों ने किया अपना धरना ख़त्म, कर्मचारियों ने कहा- संघर्ष रहेगा जारी!


बाकी खबरें

  • law
    विक्रम हेगडे
    भारतीय अंग्रेज़ी, क़ानूनी अंग्रेज़ी और क़ानूनी भारतीय अंग्रेज़ी
    19 Nov 2021
    न्यायिक फ़ैसलों और दूसरे क़ानूनी दस्तावेज़ों में साहित्यिक श्रेष्ठता का होना ज़रूरी नहीं है।
  • education
    प्रियंका ईश्वरी
    बिहार के बाद बंगाल के स्कूली बच्चों में सबसे ज़्यादा डिजिटल विभाजन : एएसईआर सर्वे
    19 Nov 2021
    एनुअल स्टेटस ऑफ़ एजुकेशन रिपोर्ट 2021 की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, स्कूली बच्चों के घरों में कम से कम एक स्मार्टफ़ोन होने के मामले में केरल(97.5%), हिमाचल प्रदेश(95.6%) और मणिपुर(92.9%) सबसे आगे हैं।
  • sc
    सोनिया यादव
    "पॉक्सो मामले में सबसे ज़रूरी यौन अपराध की मंशा, न कि ‘स्किन टू स्किन’ टच!"
    19 Nov 2021
    शीर्ष अदालत ने अपने फैसले में कहा कि सेक्शुअल मंशा से छूना भी अपराध है। धारा 7 के तहत टच और फिजिकल कॉन्टैक्ट को “स्किन टू स्किन टच” तक सीमित करना न केवल संकीर्ण होगा, बल्कि प्रावधान की बेतुकी…
  • Farmer wins, hate is defeated
    न्यूज़क्लिक टीम
    जीत गया किसान, नफरत हार गई!
    19 Nov 2021
    पिछले एक साल से जिन 3 कृषि कानूनों को लेकर किसान आंदोलन कर रहा है आज मोदी सरकार ने उसको ख़ारिज करने का फ़ैसला लिया है, लेकिन संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि जब तक मोदी सरकार…
  • doctor
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार : गया ज़िले में 15 लाख से ज़्यादा की महिला आबादी पर केवल 24 महिला डॉक्टर
    19 Nov 2021
    बिहार में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ़ की भारी कमी है साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर का भी अभाव है। ग्रामीण क्षेत्रों की हालत तो बद से बदतर है। नीति आयोग की 2019 के हेल्थ इंडेक्स में 21 राज्यों की सूची में…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License