NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
ऑनलाइन रमी पर रास में जताई गई चिंता, उठी प्रतिबंध की मांग
उच्च सदन के सभापति एम वेंकैया नायडू ने इसे गंभीर चिंता का विषय बताते हुए कहा कि कानून मंत्री को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
भाषा
15 Sep 2020
वेंकैया नायडू

नयी दिल्ली: ऑनलाइन रमी खेल पर चिंता जाहिर करते हुए राज्यसभा में मंगलवार को सदस्यों ने मांग की कि इस पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए क्योंकि 'आसानी से धन कमाने का यह तरीका' बड़ी संख्या में युवाओं को अपने जाल में फंसा रहा है।

उच्च सदन के सभापति एम वेंकैया नायडू ने इसे गंभीर चिंता का विषय बताते हुए कहा कि कानून मंत्री को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

भाजपा सदस्य के सी राममूर्ति ने विशेष उल्लेख के जरिये यह मुद्दा उठाते हुए कहा 'ऑनलाइन रमी का चलन बढ़ रहा है और बडी संख्या में युवा इसके शिकार हो रहे हैं। इसके बेहद लुभावने विज्ञापन दिए जाते हैं और लोगों को जाल में फंसाया जाता है।'

उन्होंने कहा 'अपराधी गिरोह ऑनलाइन रमी से जुड़े हैं और एक अनुमान के अनुसार, 200 करोड रुपये से अधिक का धंधा चल रहा है। आसानी से धन कमाने का सपना दिखा कर लोगों की खून-पसीने की कमाई छीन ली जाती है।'

राममूर्ति ने कहा 'इन दिनों कोविड—19 महामारी के कारण उत्पन्न हालात में यह खतरा भी अपना आकार बढा रहा है। युवाओं के भविष्य को देखते हुए इस पर रोक लगाना जरूरी है।'

सभापति नायडू ने इसे गंभीर चिंता का विषय बताते हुए कहा 'वैसे तो यह राज्य सरकार का विषय है लेकिन इसकी गंभीरता को देखते हुए कानून मंत्री को इस ओर ध्यान देना चाहिए।'

उच्च सदन में बीजद के प्रसन्न आचार्य ने सिकलसेल बीमारी का मुद्दा विशेष उल्लेख के जरिए उठाया। उन्होंने कहा कि यह वंशानुगत बीमारी पूरे परिवार को तबाह कर देती है और सरकार को इस संबंध में उचित कदम उठाना चाहिए।

इसी पार्टी के सस्मित पात्रा ने विशेष उल्लेख के जरिये राष्ट्रीय राजधानी में ओडिया संस्कृति के प्रचार प्रसार के उद्देश्य से ग्रंथालय स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार से जमीन दिए जाने की मांग की।

शिवेसना के अनिल देसाई ने प्लेटफार्म टिकट के दाम बढ़ाए जाने का मुद्दा विशेष उल्लेख के जरिये उठाया।

M Venkaiah Naidu
Rummy Game
Rummy Games Online

Related Stories

पेट्रोलियम उत्पादों की क़ीमतों में वृद्धि पर राज्यसभा में हंगामा, कांग्रेस ने दिया कार्य स्थगन प्रस्ताव


बाकी खबरें

  • Hijab controversy
    भाषा
    हिजाब विवाद: बेंगलुरु के कॉलेज ने सिख लड़की को पगड़ी हटाने को कहा
    24 Feb 2022
    सूत्रों के अनुसार, लड़की के परिवार का कहना है कि उनकी बेटी पगड़ी नहीं हटायेगी और वे कानूनी राय ले रहे हैं, क्योंकि उच्च न्यायालय और सरकार के आदेश में सिख पगड़ी का उल्लेख नहीं है।
  • up elections
    असद रिज़वी
    लखनऊ में रोज़गार, महंगाई, सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन रहे मतदाताओं के लिए बड़े मुद्दे
    24 Feb 2022
    लखनऊ में मतदाओं ने अलग-अलग मुद्दों को लेकर वोट डाले। सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन की बहाली बड़ा मुद्दा था। वहीं कोविड-19 प्रबंधन, कोविड-19 मुफ्त टीका,  मुफ्त अनाज वितरण पर लोगों की अलग-अलग…
  • M.G. Devasahayam
    सतीश भारतीय
    लोकतांत्रिक व्यवस्था में व्याप्त खामियों को उजाकर करती एम.जी देवसहायम की किताब ‘‘चुनावी लोकतंत्र‘‘
    24 Feb 2022
    ‘‘चुनावी लोकतंत्र?‘‘ किताब बताती है कि कैसे चुनावी प्रक्रियाओं की सत्यता को नष्ट करने के व्यवस्थित प्रयासों में तेजी आयी है और कैसे इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
  • Salempur
    विजय विनीत
    यूपी इलेक्शनः सलेमपुर में इस बार नहीं है मोदी लहर, मुकाबला मंडल-कमंडल के बीच होगा 
    24 Feb 2022
    देवरिया जिले की सलेमपुर सीट पर शहर और गावों के वोटर बंटे हुए नजर आ रहे हैं। कोविड के दौर में योगी सरकार के दावे अपनी जगह है, लेकिन लोगों को याद है कि ऑक्सीजन की कमी और इलाज के अभाव में न जाने कितनों…
  • Inequality
    प्रभात पटनायक
    आर्थिक असमानता: पूंजीवाद बनाम समाजवाद
    24 Feb 2022
    पूंजीवादी उत्पादन पद्धति के चलते पैदा हुई असमानता मानव इतिहास में अब तक पैदा हुई किसी भी असमानता के मुकाबले सबसे अधिक गहरी असमानता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License