NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
प्रशासन की अनदेखी का खामियाज़ा भुगत रहे मरीज़़ : अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए जूनियर डॉक्टर्स, अब मरीज़ों का क्या होगा?
मध्य प्रदेश के अंचल में NEET, पीजी काउंसलिंग समेत कई मांगों के नहीं माने जाने पर जूनियर डॉक्टर्स ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है, इतना ही नहीं डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवाएं देने से भी मना कर दिया है, जिसके कारण मरीज़ों को दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
20 Dec 2021
junior doctors strike
तस्वीर सौजन्य : दैनिक भास्कर

NEET, पीजी काउंसलिंग को लेकर रार अभी खत्म नहीं हुई है, ऐसे में मध्यप्रदेश के ग्वालियर में जूडा यानी जूनियर डॉक्टर एक बार फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिसमें चिंताजनक बात ये है कि इस बार डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवाएं देने से भी साफ़ मना कर दिया है। हालांकि वरिष्ठ डॉक्टरों ने ओपीडी संभालने की कोशिश की लेकिन मरीज़ों की संख्या बढ़ जाने से परेशानी खड़ी हो गई, ऐसे में ग्वालियर के जेएएच यानी जयारोग्य अस्पताल में आने वाले दूर दराज के मरीज़ों में भागादौड़ी मच गई है।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, झांसी के रहने वाले धर्मेंद्र एक मरीज़़ को लेकर जेएएच पहुंचे थे, जहाँ उन्हें कोई भी डॉक्टर देखने नहीं आया, इसी तरह कई परिजन परेशान हालत में मरीज़ को स्ट्रेचर पर लेटाकर एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग में भागते दिखे लेकिन वहां भी किसी डॉक्टर ने उनकी मदद नहीं की।

मरीज़ों को हो रही परेशानी और तकलीफ को लेकर जूडा अध्यक्ष डॉ. श्रीकांत ने दुख ज़ाहिर किया, उन्होंने कहा, "इस हड़ताल की जानकारी डीन जीआर मेडिकल कॉलेज को पहले ही दे दी गई थी। कि वो जूनियर डॉक्टर फेडरेशन ऑफ रेज़िडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के समर्थन में हड़ताल कर रहे हैं।"

दरअसल साल 2021 की NEET पीजी काउंसलिंग नहीं होने को लेकर जूनियर डॉक्टरों इसे करवाने की मांग कर रहे थे, ताकि नया बैच आ सके और अस्पताल के कामों को आसान किया जाए। लेकिन मामला कोर्ट में जाने के कारण अटक गया, जिसके बाद से ही जूनियर डॉक्टरों में गुस्सा देखा जा रहा है।

इससे पहले भी इन डॉक्टरों ने दिसंबर के ही महीने में 3तारीख को हड़ताल की थी, लेकिन चिकित्सा मंत्री के हस्तक्षेप के बाद 10 दिसंबर को हड़ताल खत्म कर दी थी, जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि मंत्री जी ने काउंसलिंग के लिए तारीख दी थी, लेकिन तय समय के बाद भी कोई काम नहीं हुआ है, यही कारण है कि फिर से हड़ताल करने की नौबत आ गई और इस बार अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही है।

दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश के चिकित्सा आयुक्त निशांत वरवड़े से जूडा अध्यक्ष ने नॉन मेडिकल रेजिडेंट या MBBS के बाद आने वाले डॉक्टरों की मांग की थी, क्योंकि इस तरह कि सुविधा अन्य प्रदेशों जैसे, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश को दी गई है, लेकिन मांग पर भी किसी तरह का कोई विचार नहीं किया गया, न ही अभी तक कोई जवाब दिया गया यही कारण है कि इस बार जूडा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर हैं।

मध्यप्रदेश में JAH अंचल का सबसे बड़ा अस्पताल है, यहां पड़ोसी राज्यों से भी मरीज़ भारी संख्या में आते हैं, ऐसे में जूडा की हड़ताल से ओपीडी ठप्प पड़ी है, साथ ही इमरजेंसी सेवाएं बंद होने से भी मरीज़ों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है, इसके अलावा कई बडे़ ऑपरेशन भी टाल दिए गए हैं। जिसके कारण अब हजारों मरीज़ दर-दर भटक रहे हैं, दूसरी ओर प्रशासन भी कान में रूई भरे\ बैठा है, क्योंकि न तो उसे डॉक्टरों की समस्या दिखाई दे रही है और न ही मरीज़ों की गुहार।

JOODA
JOODA strike
junior doctors strike
NEET
medical college
MP
Madhya Pradesh

Related Stories

परिक्रमा वासियों की नज़र से नर्मदा

कड़ी मेहनत से तेंदूपत्ता तोड़ने के बावजूद नहीं मिलता वाजिब दाम!  

मनासा में "जागे हिन्दू" ने एक जैन हमेशा के लिए सुलाया

‘’तेरा नाम मोहम्मद है’’?... फिर पीट-पीटकर मार डाला!

मध्य प्रदेश : खरगोन हिंसा के एक महीने बाद नीमच में दो समुदायों के बीच टकराव

कॉर्पोरेटी मुनाफ़े के यज्ञ कुंड में आहुति देते 'मनु' के हाथों स्वाहा होते आदिवासी

एमपी ग़ज़ब है: अब दहेज ग़ैर क़ानूनी और वर्जित शब्द नहीं रह गया

मध्यप्रदेशः सागर की एग्रो प्रोडक्ट कंपनी से कई गांव प्रभावित, बीमारी और ज़मीन बंजर होने की शिकायत

सिवनी मॉब लिंचिंग के खिलाफ सड़कों पर उतरे आदिवासी, गरमाई राजनीति, दाहोद में गरजे राहुल

मध्यप्रदेश: गौकशी के नाम पर आदिवासियों की हत्या का विरोध, पूरी तरह बंद रहा सिवनी


बाकी खबरें

  • sc
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    त्रिपुरा हिंसा:सुप्रीम कोर्ट वकीलों, पत्रकार के खिलाफ यूएपीए के तहत दर्ज प्राथमिकी रद्द करने के अनुरोध पर करेगी सुनवाई
    11 Nov 2021
    प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और हिमा कोहली की पीठ को अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने सूचित किया कि तथ्य खोज समिति का हिस्सा रहे दो वकील और एक पत्रकार के खिलाफ उनकी सोशल मीडिया…
  • Varun Gandhi said on Kangana Ranaut's remarks about independence - call it madness or sedition
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    आजादी को लेकर कंगना रनौत की टिप्पणी पर बोले वरूण गांधी - इसे पागलपन कहूं या देशद्रोह
    11 Nov 2021
    कंगना रनौत की आलोचना करते हुए गांधी ने ट्वीट कर कहा, ''कभी महात्मा गांधी जी के त्याग और तपस्या का अपमान, कभी उनके हत्यारे का सम्मान, और अब शहीद मंगल पाण्डेय से लेकर रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह,…
  •  PM's parliamentary constituency Banaras breathing poisonous air
    विजय विनीत
    स्पेशल रिपोर्टः ज़हरीली हवा में सांस ले रहे पीएम के संसदीय क्षेत्र बनारस के लोग
    11 Nov 2021
    दिवाली के बाद से ही पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में स्थिति दमघोंटू बनी हुई है। इस शहर की एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 300 से नीचे उतरने का नाम नहीं ले रही है। यह स्थिति उन लोगों के…
  • maharastra
    भाषा
    महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों की हड़ताल जारी, मंत्री ने यूनियन से बात की
    11 Nov 2021
    एमएसआरटीसी के एक अधिकारी ने कहा, "आज राज्य भर में सभी 250 डिपो बंद हैं। कल, कम से कम तीन डिपो चालू थे, लेकिन आज वे भी बंद हैं।" एमएसआरटीसी के कर्मचारी, घाटे में चल रहे निगम के राज्य सरकार में विलय की…
  • Kasganj
    श्याम मीरा सिंह
    ग्राउंड रिपोर्ट: अल्ताफ़ मामले पर मां का बयान, कहा शरीर पर चोट के निशान, उसकी हत्या की गई
    11 Nov 2021
    अल्ताफ़ की माँ की हालत सही नहीं है। फिर भी पूछने पर वे बयान देने के लिए तैयार हो गईं। उन्होंने न्यूज़क्लिक से कहा, "मेरा बच्चा मार दिया गया। मेरे बेटे ने आत्महत्या नहीं की। इन लोगों ने मार दिया। मेरे…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License