NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
मध्यप्रदेश पुलिस ने उत्तर प्रदेश के विधायक विजय मिश्रा को हिरासत में लिया
विधायक के एक रिश्तेदार ने विजय मिश्रा, उनकी पत्नी रामलली, उनके बेटे विष्णु पर कथित तौर पर धमका कर संपत्ति हड़पने का मामला दर्ज कराया था। मिश्रा की पत्नी रामलली भी समाजवादी पार्टी से विधान परिषद की सदस्य हैं।
भाषा
14 Aug 2020
विधायक विजय मिश्रा

भदोही (उत्तरप्रदेश): उत्तर प्रदेश में ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र से निषाद पार्टी के विधायक विजय मिश्रा को मध्य प्रदेश पुलिस ने शुक्रवार को आगर-मालवा जिले में हिरासत में लिया।

पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बताया कि मिश्रा के मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन किये जाने की लोकेशन मिलने पर आगर-मालवा जिले की पुलिस को उन्हें रोकने को कहा गया था।

विधायक के एक रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी ने विजय मिश्रा, उनकी पत्नी रामलली मिश्रा, उनके बेटे विष्णु पर कथित तौर पर धमका कर संपत्ति हड़पने का मामला दर्ज कराया था। मिश्रा की पत्नी रामलली मिश्रा समाजवादी पार्टी से विधान परिषद की सदस्य हैं ।

पुलिस अधीक्षक सिंह के मुताबिक विजय मिश्रा को मध्य प्रदेश के आगर पुलिस कंट्रोल में पुलिस ने हिरासत में रखा गया है और यहाँ से भदोही पुलिस की एक टीम वहां से उन्हें लाने के लिए भेजी गई है।

विजय मिश्रा पर कुल 73 मुक़दमे दर्ज है। मिश्रा भदोही की ज्ञानपुर विधानसभा सीट से 2017 में विधानसभा चुनाव जीते थे ।

एक दिन पहले विजय मिश्रा ने एक वीडियो जारी कर खुद के ब्राह्मण होने का हवाला देते हुए विरोधियों द्वारा साज़िश कर उन्हें फंसाने का आरोप लगाया था और भूमिगत हो गए थे।

राम बदन सिंह ने बताया कि मिश्रा, उनकी पत्नी रामलली और पुत्र विष्णु मिश्रा के खिलाफ गोपीगंज थाने में कृष्ण मोहन तिवारी की शिकायत पर चार अगस्त को मुकदमा दर्ज कराया गया था।

पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया इसी मामले में वांछित उनकी पत्नी राम लली मिश्रा और बेटा विष्णु मिश्रा को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की एक टीम लगा दी गई है। मिश्रा पर हाल ही में गुंडा एक्ट भी लगाया गया था।

इस बीच, विधायक विजय मिश्रा की पत्नी राम लली मिश्रा की अग्रिम ज़मानत अर्ज़ी भदोही की एक जिला अदालत ने शुक्रवार को ख़ारिज कर दी।

मिर्ज़ापुर-सोनभद्र से समाजवादी पार्टी से मार्च 2016 में विधान परिषद सदस्य का चुनाव जीती राम लली मिश्रा पर भी इसी मामले में मुकदमा दर्ज है। उन्होंने शुक्रवार को अपर जिला जज (प्रथम) पी.एन.श्रीवास्तव की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया।

अदालत ने उन्हें प्रयागराज जिले में विशेष एमपी-एमएलए अदालत का रूख करने को कहा।

उच्च न्यायालय में वकालत करने वाली विधायक विजय मिश्रा की छोटी बेटी और वकील रीमा मिश्रा ने अपनी माँ और भाई विष्णु मिश्रा की तरफ से पेश होकर अग्रिम ज़मानत के लिए अर्ज़ी दाखिल की। अपर जिला जज ने राम लली मिश्रा की अर्ज़ी ख़ारिज कर दी।

जिला शासकीय अधिवक्ता दिनेश पांडेय ने बताया विधायक पुत्र विष्णु मिश्रा की अर्ज़ी पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश पी.एन.श्रीवास्तव ने अग्रिम ज़मानत की सुनवाई पूरी होने तक विष्णु मिश्रा की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

अभियोजन पक्ष के अनुसार विष्णु मिश्रा की ज़मानत की अर्ज़ी पर अगली सुनवाई बीस अगस्त को होगी।

UttarPradesh
Vijay Mishra
MLA Uttar Pradesh
Madhya Pradesh
MP police
BJP

Related Stories

बदायूं : मुस्लिम युवक के टॉर्चर को लेकर यूपी पुलिस पर फिर उठे सवाल

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !


बाकी खबरें

  • Uttarakhand
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तराखंड चुनाव : क्या है युवाओं के मुद्दे
    10 Feb 2022
    उत्तराखंड चुनाव के बीच हमने गढ़वाल के सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दौरा किया और नौजवानों से उनके मुद्दे जानने चाहे ?गढ़वाल के सेंट्रल यूनिवर्सिटी एक तरह से इस राज्य का शिक्षा का केन्द्र है यहां राज्य के…
  • up elections
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपी चुनाव का पहला चरण संपन्न, 58 सीटों पर 60.17% मतदान; शामली, खतौली, कैराना में रिकॉर्ड वोटिंग
    10 Feb 2022
    खतौली, शामली और कैराना में इस बार सर्वाधिक मतदान हुआ। कैराना में 76% वोटिंग हुई, तो खतौली में 70 प्रतिशत और शामली में 67.50%  मतदान हुआ। सबसे निचले पायदान पर 52.43% के साथ गाज़ियाबाद रहा।
  • Hijab
    एम.ओबैद
    कर्नाटक के बाद अब यूपी पहुंचा हिजाब-विवाद, चुनाव से पहले ध्रुवीकरण की कोशिश?
    10 Feb 2022
    यूपी के जौनपुर स्थित तिलकधारी सिंह डिग्री कॉलेज की एक मुस्लिम छात्रा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि राजनीति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर ने उसे हिजाब पहनने को लेकर फटकार लगाई है। 
  • Vijayan and yogi
    भाषा
    विजयन ने केरल के ‘खिलाफ’ टिप्पणी करने पर योगी आदित्यनाथ को आड़े हाथ लिया
    10 Feb 2022
    योगी आदित्यानाथ पर हमला करते हुए माकपा के वरिष्ठ नेता विजयन ने कहा कि अगर उत्तर भारत का राज्य उत्तर प्रदेश केरल की तरह विकास करता तो अधिक शांति और बेहतर जीवन के हालात होते।
  • Madhya Pradesh
    सतीश भारतीय
    मध्य प्रदेश के एक गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक किसी को नहीं मिला आवास
    10 Feb 2022
    आवास योजना को लेकर बिहारीखेड़ा गांव के लोगाें को सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। लेकिन 2011 से पीएम आवास का एक भी व्यक्ति को लाभ नहीं मिला है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License