NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
मध्य प्रदेश: मंत्रिमंडल गठन में शिवराज पर भारी पड़ा सिंधिया का प्रभाव
मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के 100 दिन बाद मंत्रिमंडल का प्रतिक्षित विस्तार गुरुवार को हो गया। इसमें कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए नेताओं का दबदबा है। कैबिनेट विस्तार में सिंधिया समर्थकों से किए गए वायदों को निभाने के कारण कई भाजपा नेताओं को जगह नहीं मिल पाई।
राजु कुमार
02 Jul 2020
मंत्रिमंडल
साभार : जनसंपर्क विभाग, मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार को गिराकर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा ने गुरुवार को 100 दिन बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया। लगातार मशक्कत और लंबा समय लेने के बाद भी मंत्रिमंडल विस्तार में न तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने मन मुताबिक विधायकों को मंत्री बना पाए और न ही भाजपा इसमें संतुलन साधने में कामयाब हो पाई।

राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों की बदौलत सत्ता में आई भाजपा के लिए मंत्रिमंडल का गठन एक चुनौती भरा काम रहा। जब मंत्रिमंडल का गठन हुआ, तो इसमें 40 फीसदी पूर्व कांग्रेसी मंत्री के रूप में शामिल हुए। 33 फीसदी सिंधिया समर्थकों और 3 पूर्व कांग्रेसियों को मंत्रिमंडल में जगह देने के बाद ग्वालियर-चंबल संभाग का इसमें दबदबा हो गया है। 2018 के चुनाव में विंध्य से कांग्रेस का सफाया करने वाले भाजपा नेताओं को मंत्रिमंडल विस्तार में जगह नहीं मिल पाई।

अपने नेताओं की नाराजगी, क्षेत्रीय असंतुलन, अपनी पसंद का अभाव और विभिन्न नेताओं के दबावों के बीच सरकार चलाने और आगामी विधानसभा उप चुनावों में भाजपा को जीत दिलाकर स्थिर सरकार बनाने का भार शिवराज सिंह चौहान के ऊपर आ गया है।

दिसंबर 2018 के मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के परिणाम भाजपा के लिए चौंकाने वाला था। राजस्थान, छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश में संपन्न विधानसभा चुनावों में मध्यप्रदेश में चौथी बार सरकार बनाने के प्रति भाजपा आश्वस्त थी, लेकिन चुनाव परिणामों ने कांग्रेस को आगे कर दिया और निर्दलीय एवं बसपा व सपा को साथ लेकर कांग्रेस ने 15 साल की भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया। इस हार के बावजूद भाजपा के वरिष्ठ नेता लगातार बयानबाजी करते रहे कि वे जब चाहे सरकार गिरा देंगे।

आखिरकार मार्च 2020 में भाजपा को इसमें कामयाबी मिली, जब कांग्रेस के तत्कालीन वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में शामिल हो गए और उनके समर्थक 19 विधायकों सहित कांग्रेस के 22 विधायक कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में चले गए। 20 मार्च को कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और 23 मार्च को मुख्यमंत्री के रूप में शिवराज सिंह चौहान चौथी बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए।

मुख्यमंत्री बनने के बाद शिवराज सिंह चौहान को अपनी टीम गठन करने में मुश्किलें आने लगी। लेकिन कोरोना का हवाला देकर मंत्रिमंडल का विस्तार टालना ज्यादा मुश्किल नहीं रहा। लेकिन जब देश भर में यह सवाल उठने लगा कि कोविड-19 से निबटने के लिए मध्यप्रदेश में न तो स्वास्थ्य मंत्री है और न ही गृह मंत्री, तो 29 दिन बाद 21 अप्रैल को 5 मंत्रियों को शपथ दिलाकर छोटा मंत्रिमंडल बनाया गया।

लेकिन इस पर भी विपक्ष सवाल उठाता रहा कि जब 5 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है, तो पूर्ण मंत्रिमंडल गठन के लिए दूसरे मंत्रियों को शपथ दिलाने में क्या दिक्कत है? विपक्ष के इस सवाल का जवाब लगातार कोविड-19 की व्यस्तता का हवाला देकर भाजपा टालती रही। लेकिन विपक्ष से ज्यादा जब अंदरूनी दबाव ज्यादा बढ़ने लगा, तो भाजपा के लिए मंत्रिमंडल का विस्तार टालना भारी पड़ने लगा।

सिंधिया समर्थकों का सिंधिया पर दबाव और उनका भाजपा नेताओं पर दबाव कि उप चुनाव की घोषणा से पहले इस्तीफा दे चुके विधायकों को मंत्री नहीं बनाया गया, तो क्षेत्र में उनकी स्थिति कमजोर हो जाएगी, के कारण आखिरकार 100 दिन बाद 2 जुलाई को मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया।

सिंधिया के प्रभाव वाली इस मंत्रिमंडल को साथ लेकर चलने में शिवराज कितना सहज हो पाते हैं, यह तो अगले दो-तीन महीने में दिखाई देगा, लेकिन मध्यप्रदेश के मंत्रिमंडल विस्तार पर टिप्पणी करते हुए माकपा के राज्य सचिव जसविंदर सिह का कहना है, ‘यह मंत्रिमंडल शिवराज की नहीं, सौदेबाजी की है। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद ही कई कांग्रेसी विधायक, जो मंत्री नहीं बन पाए थे, कहते थे कि जो उन्हें मंत्री बनाएगा, वे उनके साथ होंगे।

आज वैसे लोगों ने सौदेबाजी कर मंत्री पद हासिल कर लिया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी सौदेबाजी की थी कि उन्हें केंद्र में मंत्री और उनके 10 समर्थकों को राज्य में मंत्री बनाया जाए। उन्हें भी मंत्री बनाया गया। एक ओर भाजपा कहती रही कि कांग्रेस की अराजकता से मुक्ति दिलाएगी, तो दूसरी ओर दिखाई दिया कि उनकी अंदरूनी असंतोष के कारण मंत्रिमंडल का विस्तार 100 दिन तक टल गया। इससे पता चलता है कि शिवराज सिंह चौहान को कितने दबावों से गुजरना पड़ा है। भाजपा का असंतोष मुखर भी होने लगा है, जो राज्यसभा चुनाव में मतदान के समय दिखा भी था, जब एक भाजपा विधायक ने क्रॉस वोटिंग की थी। इस सरकार को बाहर से खतरा नहीं है, बल्कि अब अंदर से खतरा है। भाजपा को अब प्रदेश के विकास से मतलब नहीं है, बल्कि उसे सरकार बचाए रखने की चिंता है।’

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट किया है, ‘आज के मंत्रिमंडल के गठन में कई योग्य, अनुभवी, निष्ठावान भाजपा के वरिष्ठ विधायकों का नाम नहीं पाकर मुझे व्यक्तिगत तौर पर बेहद दुःख भी है। लोकतंत्र के इतिहास में मध्यप्रदेश का मंत्रिमंडल ऐसा मंत्रिमंडल है, जिसमें कुल 33 मंत्रियो में से 14 वर्तमान में विधायक ही नहीं है। यह संवैधानिक व्यवस्थाओं के साथ बड़ा खिलवाड़ है। प्रदेश की जनता के साथ मज़ाक है।’

tweet_1.PNG

वरिष्ठ पत्रकार लज्जाशंकर हरदेनिया कहते हैं, ‘देश में पहली बार किसी मंत्रिमंडल में इतने गैर विधायक मंत्री बनाए गए हैं। इससे जाहिर है कि सिंधिया का दबदबा इस मंत्रिमंडल पर है।  इसके साथ ही यह भी पहली बार देखने को मिला है कि जब प्रदेश का मुख्यमंत्री देश के वरिष्ठ नेताओं से मंत्रियों के नाम पर मंत्रणा करने के बाद खाली हाथ अपने प्रदेश आया हो। इससे पता चलता है कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को महत्व देना कम कर दिया है। अब वे उतने सशक्त नहीं दिखाई देते, जितने पहले के कार्यकाल में दिखाई देते थे।’ इस संदर्भ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का यह बयान मायने रखता है, जब उन्होंने मंत्रिमंडल गठन से पहले दिया था कि मंथन के बाद अमृत तो बंट जाता है और विष तो शिव को ही पीना पड़ता है।

हरदेनिया कहते हैं, ‘बाहर से आए नेताओं को भाजपा ज्यादा महत्व नहीं देती है। लेकिन मध्यप्रदेश की वर्तमान सरकार की मजबूरी है कि उसे बाहर से आए नेताओं के आगे अपने नेताओं को उपेक्षित करना पड़ा है। मुख्यमंत्री अपनी पसंद के मंत्रिमंडल तक नहीं बना पाए। प्रदेश में 22 कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे और दो विधायकों की मृत्यु की वजह से 24 सीटों पर उप चुनाव होने हैं। वर्तमान में 14 मंत्रियों को भी विधानसभा चुनावों का सामना करना है। ऐसे में भाजपा के लिए अपने नेताओं की नाराजगी और सरकार में गुटीय उभार के कारण उप चुनावों का सामना करना एक बड़ी चुनौती है और यह प्रदेश में एक बार फिर सरकार में उलट-फेर का कारण बन सकता है।’

Madhya Pradesh
Shivraj Singh Chauhan
Jyotiraditya Scindia
Congress
BJP
kamalnath
Gopal Bhargav
Bisahu Lal Sahu
Imarti Devi

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • प्रियंका शंकर
    रूस के साथ बढ़ते तनाव के बीच, नॉर्वे में नाटो का सैन्य अभ्यास कितना महत्वपूर्ण?
    19 Mar 2022
    हालांकि यूक्रेन में युद्ध जारी है, और नाटो ने नॉर्वे में बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है, जो अभ्यास ठंडे इलाके में नाटो सैनिकों के युद्ध कौशल और नॉर्वे के सैन्य सुदृढीकरण के प्रबंधन की जांच करने के…
  • हर्षवर्धन
    क्रांतिदूत अज़ीमुल्ला जिन्होंने 'मादरे वतन भारत की जय' का नारा बुलंद किया था
    19 Mar 2022
    अज़ीमुल्ला ख़ान की 1857 के विद्रोह में भूमिका मात्र सैन्य और राजनीतिक मामलों तक ही सिमित नहीं थी, वो उस विद्रोह के एक महत्वपूर्ण विचारक भी थे।
  • विजय विनीत
    ग्राउंड रिपोर्ट: महंगाई-बेरोजगारी पर भारी पड़ी ‘नमक पॉलिटिक्स’
    19 Mar 2022
    तारा को महंगाई परेशान कर रही है तो बेरोजगारी का दर्द भी सता रहा है। वह कहती हैं, "सिर्फ मुफ्त में मिलने वाले सरकारी नमक का हक अदा करने के लिए हमने भाजपा को वोट दिया है। सरकार हमें मुफ्त में चावल-दाल…
  • इंदिरा जयसिंह
    नारीवादी वकालत: स्वतंत्रता आंदोलन का दूसरा पहलू
    19 Mar 2022
    हो सकता है कि भारत में वकालत का पेशा एक ऐसी पितृसत्तात्मक संस्कृति में डूबा हुआ हो, जिसमें महिलाओं को बाहर रखा जाता है, लेकिन संवैधानिक अदालतें एक ऐसी जगह होने की गुंज़ाइश बनाती हैं, जहां क़ानून को…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मध्यप्रदेश विधानसभा निर्धारित समय से नौ दिन पहले स्थगित, उठे सवाल!
    19 Mar 2022
    मध्यप्रदेश विधानसभा में बजट सत्र निर्धारित समय से नौ दिन पहले स्थगित कर दिया गया। माकपा ने इसके लिए शिवराज सरकार के साथ ही नेता प्रतिपक्ष को भी जिम्मेदार ठहराया।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License