NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
पढ़ाई, दवाई, सिंचाई, कमाई के मुद्दों पर काम करेगा महागठबंधन : तेजस्वी
बिहार चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार ज़ोरों पर है। महागठबंधन और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आज समस्तीपुर के विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र में सीपीआई (एम) उम्मीदवार के पक्ष में जनसभा की।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
30 Oct 2020
तेजस्वी

बिहार में दूसरे चरण के चुनाव के लिए चुनाव प्रचार ज़ोरों पर है। दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर को होना है। सभी पार्टियों के नेताओं ने इस चरण के लिए पूरी ताकत लगा दी है। महागठबंधन और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आज समस्तीपुर के विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र में सीपीआई (एम) उम्मीदवार अजय कुमार के पक्ष में चुनाव प्रचार किया।

एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए कि तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन अगर सत्ता में आया तो पढ़ाई, दवाई, सिंचाई, कमाई के मुद्दों पर काम करेगा। बिहार में चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा बेरोज़गारी है। नीतीश कुमार की सरकार ने 15 वर्षों में इसपर ध्यान नहीं दिया है।

उन्होंने कहा हमारी सरकार आएगी तो पढ़ाई, दवाई, सिंचाई, कमाई, सुनवाई और कार्रवाई वाली सरकार होगी। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार ने इस सबको चौपट कर दिया है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई, दवाई और कमाई के लिए लोग बाहर जा रहे हैं, उन्होंने बिहार को एक भी कारखाना नहीं दिया और रोज़गार नहीं दिया। तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर तंज करते हुए कहा कि जो व्यक्ति पंद्रह साल से काम नहीं कर पाया वह आगे पांच साल भी काम करने वाला नहीं है।

सभा को संबोधित करते हुए यादव ने नौजवानों को लाख नौकरियां देने का फिर अपना वादा दोहराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समान काम के लिए समान वेतन मिलेगा। इस दौरान उन्होंने प्याज़ के बढ़े क़ीमत को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्याज़ की क़ीमत अब सौ रुपये तक पहुंचने वाली है। उन्होंने बीजेपी के नेताओं आडे हाथों लेते हुए कहा कि जब वह सत्ता में नहीं थी तो वे लोग प्याज़ का माला पहनकर घूमते थे लेकिन आज कहां है, वे लोग गीत गाते थे 'महंगाई डायन खाय जात है', तब महंगाई डायन लगती थी।

आरजेडी नेता ने विभूतिपुर विधानसभा से सीपीआई (एम) उम्मीदवार अजय कुमार के पक्ष में अपील करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव हर वर्ग हर समाज के लोगों को साथ लेकर चलने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि वृद्धा पेंशन को चार सौ रुपये से एक हज़ार रुपये कर दिया जाएगा और कृषि ऋण को माफ किया जाएगा। तेजस्वी ने कहा कि आंगनबाड़ी समेत जितने भी स्वयं सहायता समूह हैं सबके मानदेय को दोगुना किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी रोज़गार निविदा पर नहीं होगा, सब की पक्की नौकरी होगी।

ज्ञात हो कि इस विधान सभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक जेडीयू के राम बालक सिंह हैं। साल 2015 के विधान सभा चुनावों में इस क्षेत्र से सीपीआई (एम) उम्मीदवार रामदेव वर्मा लगभग 17 हज़ार वोट से हार गए थे। वर्मा को उस चुनाव में 40,647 वोट मिले थे जबकि राम बालक सिंह को 57, 882 वोट मिले थे। इस बार सीपीआई (एम) ने इस विधान सभा क्षेत्र से अजय कुमार को मौक़ा दिया है। और आरजेडी का भी साथ है। एलजेपी उम्मीदवार रमेश कुमार राय को इस चुनाव में 32,261 वोट मिले थे। इस बार एलजेपी से चंदन बलि ठाकुर मैदान में हैं।

बता दें कि चुनावों के इस दूसरे चरण में पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, बेगूसराय, शिवहर, मधुबनी, सारण, दरभंगा, सिवान, सीतामढ़ी, खगड़िया, भागलपुर, गोपालगंज, नालंदा और पटना ज़िले की विधानसभा सीटें शामिल हैं।

Bihar Elections 2020
Bihar Polls
mahagathbandhan
Grand Alliance
Tejashwi Yadav
RJD
CPIM

Related Stories

त्रिपुरा: सीपीआई(एम) उपचुनाव की तैयारियों में लगी, भाजपा को विश्वास सीएम बदलने से नहीं होगा नुकसान

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

श्रृंगार गौरी के दर्शन-पूजन मामले को सुनियोजित रूप से ज्ञानवापी मस्जिद-मंदिर के विवाद में बदला गयाः सीपीएम

झारखंड : हेमंत सरकार को गिराने की कोशिशों के ख़िलाफ़ वाम दलों ने BJP को दी चेतावनी

मुंडका अग्निकांड: लापता लोगों के परिजन अनिश्चतता से व्याकुल, अपनों की तलाश में भटक रहे हैं दर-बदर

शाहीन बाग़ : देखने हम भी गए थे प तमाशा न हुआ!

शाहीन बाग़ ग्राउंड रिपोर्ट : जनता के पुरज़ोर विरोध के आगे झुकी एमसीडी, नहीं कर पाई 'बुलडोज़र हमला'

सवर्णों के साथ मिलकर मलाई खाने की चाहत बहुजनों की राजनीति को खत्म कर देगी

LIC के कर्मचारी 4 मई को एलआईसी-आईपीओ के ख़िलाफ़ करेंगे विरोध प्रदर्शन, बंद रखेंगे 2 घंटे काम

तेजप्रताप यादव की “स्टाइल ऑफ पॉलिटिक्स” महज मज़ाक नहीं...


बाकी खबरें

  • up elections
    असद शेख़
    यूपी चुनाव: क्या हैं जनता के असली मुद्दे, जिन पर राजनीतिक पार्टियां हैं चुप! 
    01 Feb 2022
    सपा, बसपा, भाजपा और कांग्रेस की जीत और हार के बीच की इस बहस में कई ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब नहीं मिल पा रहा है। सवाल ये हैं कि जनता के मुद्दा क्या है? जनता की समस्या क्या है? पश्चिमी यूपी, अवध,…
  • Controversy over Hijab
    भाषा
    हिजाब को लेकर विवाद: छात्रा ने कर्नाटक उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया
    01 Feb 2022
    याचिका में कहा गया है कि कॉलेज ने इस्लाम धर्म का पालन करने वाली आठ छात्राओं को प्रवेश नहीं करने दिया। इसमें कहा गया है कि ये छात्राएं हिजाब पहने थीं, इसलिए उन्हें शिक्षा के उनके मौलिक अधिकार से वंचित…
  • UP Health Sector
    एम.ओबैद
    योगी कार्यकाल में चरमराती रही स्वास्थ्य व्यवस्था, नहीं हुआ कोई सुधार
    01 Feb 2022
    "सरकार का दृष्टिकोण ही मंदिर-मस्जिद और हिंदू धार्मिक उत्सवों पर बजट खर्च करना है और राजनीति में इसी के आधार पर सत्ता में आने का मौका तलाशना रहा है। इनके एजेंडे में आम आदमी व बुनियादी सुविधा और…
  • Alwar girl's father's allegation
    भाषा
    अलवर की लड़की के पिता का आरोप: घटना को हादसा मानने के लिए दबाव डाल रही है पुलिस
    01 Feb 2022
    पीड़िता के पिता ने कहा कि वह पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं हैं और उन्हें न्याय चाहिए।
  • covid
    भाषा
    कोरोना अपडेट: देश में 1.67 लाख से अधिक नए मामले,1192 लोगों की मौत
    01 Feb 2022
    आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में संक्रमण से 1,192 और लोगों के जान गंवाने से मृतक संख्या बढ़कर 4,96,242 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License