NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
महाराष्ट्र: कोरोना रक्षकों पर कहर जारी, अब तक 22 हज़ार से अधिक पुलिसकर्मी संक्रमित, 40 डॉक्टरों की मौत
महाराष्ट्र में बीती 23 मार्च से अब तक करीब 14 लाख व्यक्ति कोरोना संक्रमित हुए हैं। इनमें 35 हजार से अधिक मरीज दम तोड़ चुके हैं। मरने वाले कुल मरीजों में आठ हजार से अधिक अकेले राजधानी मुंबई के हैं। इसके बाद पुणे और ठाणे सर्वाधिक प्रभावित हैं।
शिरीष खरे
30 Sep 2020
महाराष्ट्र
प्रतीकात्मक तस्वीर। साभार : सोशल मीडिया

पुणे: महाराष्ट्र में कोरोना रक्षकों पर संक्रमण का कहर इस हद तक टूटा है कि यहां अब तक बाइस हजार से अधिक पुलिसकर्मी बीमार हुए हैं और करीब चालीस डॉक्टरों की मौत हो चुकी है। वहीं, राज्य में कोरोना से मरने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या ढाई सौ के करीब पहुंच चुकी है। यह खुलासा राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों में हुआ है।

इसके साथ ही यह आशंका भी जाहिर की जा रही है कि वर्ष 2020 के अंत तक राज्य में कोरोना से होने वाली मौतों की तादाद एक लाख के पार हो जाएगी। बता दें कि महाराष्ट्र में बीती 23 मार्च से अब तक करीब 14 लाख व्यक्ति कोरोना संक्रमित हुए हैं। इनमें 35 हजार से अधिक मरीज दम तोड़ चुके हैं। मरने वाले कुल मरीजों में आठ हजार से अधिक अकेले राजधानी मुंबई के हैं। इसके बाद पांच हजार से अधिक मरीजों की मौत के साथ पुणे दूसरे और चार हजार से अधिक मरीजों की मौत के साथ ठाणे तीसरे स्थान पर है।

दूसरी तरफ, एक चिंताजनक तथ्य यह है कि राज्य के पुलिसकर्मियों में कोरोना संक्रमण की दर बहुत तीव्र होती जा रही है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों की मानें तो यहां 23 मार्च के बाद से अब तक पुलिस बल की बड़ी संख्या कोरोना-ग्रस्त हो चुकी है और यही सिलसिला चलता रहा तो आने वाले एक से दो महीनों में पुलिस बल की कुल संख्या का दस से पंद्रह प्रतिशत हिस्सा कोरोना से संक्रमित हो सकता है।

पुलिस 003.jpg

गौर करने वाली बात यह भी है कि अब तक कुल 25 प्रतिशत से अधिक पुलिसकर्मी अकेले सितंबर महीने में संक्रमित हुए हैं। बता दें कि इस एक महीने में साढ़े पांच हजार से अधिक पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। यह आंकड़ा पिछले छह महीनों के औसत से बहुत अधिक है।

वहीं, पुलिसकर्मियों में कोरोना के प्रसार के पीछे मुख्य वजह नागरिकों के साथ अधिकतम संपर्क में रहना बताई जा रही है। यह भी कहा जा रहा है कि पुलिसकर्मियों की एक बड़ी संख्या प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने में मदद के दौरान संक्रमित हुई है। यही वजह है कि जिन शहरों में आबादी की सघनता अधिक है उन शहरों में पुलिसकर्मी कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। राज्य सरकार द्वारा जारी आंकड़े भी इस बात की पुष्टि कर रहे हैं।

महाराष्ट्र में कुल कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों में करीब बारह हजार यानी आधे से अधिक मुंबई से हैं। इसी तरह, मुंबई सहित ठाणे, पुणे, नवी मुंबई और नागपुर में पुलिसकर्मियों की बड़ी संख्या कोरोना की गिरफ्त में आती जा रही है।

हालांकि, महाराष्ट्र सरकार ने राजधानी मुंबई सहित राज्य के सभी प्रमुख शहरों में कोरोना से संक्रमित होने पर पुलिसकर्मियों के लिए चिकित्सा की विशेष व्यवस्था तैयार की है। इसके अंतर्गत पुलिस बल के लिए अलग से कोविड उपचार केंद्र और एम्बुलेंस इत्यादि की व्यवस्था की गई है। इसी तरह, कोरोना के इलाज के लिए निजी अस्पतालों तक में पुलिसकर्मियों के लिए बेड आरक्षित किए गए हैं। हालांकि, इस तरह के कई प्रयासों के कारण राज्य सरकार को संक्रमित पुलिसकर्मियों में कोरोना से होने वाले हृदय रोग प्रकरण नियंत्रित करने में कुछ हद तक सफलता मिली है। लेकिन, इस सितंबर साढ़े पांच हजार से अधिक पुलिसकर्मी जिस संख्या में कोरोना संक्रमित हुए हैं उससे स्वास्थ्य के साथ-साथ अब राज्य की कानून व्यवस्था के सामने चुनौती खड़ी हो गई है।

दरअसल, यदि मुंबई की ही बात करें तो पुलिस बल में संयुक्त आयुक्त, अतिरिक्त आयुक्त, उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जैसे प्रमुख पदों पर आसीन कई अधिकारी भी कोरोना संक्रमण से बच नहीं सके हैं। इस तरह, कहा जा सकता है कि ऊपर से लेकर नीचे तक महाराष्ट्र का पूरा पुलिस महकमा कोरोना से जूझ रहा है।

देश भर में 382 डॉक्टरों की मृत्यु

वहीं, कोरोना के मरीजों का इलाज करते हुए संक्रमण के कारण अब तक महाराष्ट्र में 40 डॉक्टरों की मौत हो चुकी है। इनमें से 33 डॉक्टर मुंबई के हैं।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के मुताबिक मुंबई में राज्य में कोरोना से मरने वाले डॉक्टरों में 85 प्रतिशत की उम्र पचास वर्ष से अधिक हैं। बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण देश भर में अब तक 382 डॉक्टर दम तोड़ चुके हैं। इनमें तमिलनाडु में सबसे ज्यादा 63 डॉक्टरों की मौत को चुकी है। इसके बाद, आंध्र प्रदेश में 43, उत्तर प्रदेश 42 और गुजरात 39 डॉक्टर कोरोना संक्रमण के कारण मारे जा चुके हैं।

देश भर में कोरोना संक्रमण के विरुद्ध लड़ाई लड़ रहे एक लाख से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। इनमें से लगभग सात सौ स्वास्थ्यकर्मी मारे जा चुके हैं। इनमें करीब साढ़े तीन सौ स्वास्थ्यकर्मी महाराष्ट्र से हैं। इसके बाद तमिलनाडु और कर्नाटक में 50-50 स्वास्थ्यकर्मियों की मृत्यु हो चुकी है।

इस बारे में कई चिकित्सकों ने चिंता जाहिर करते हुए बताया है कि इससे कोरोना के विरुद्ध लड़ाई कमजोर हो सकती है। वहीं, इस संख्या में स्वास्थ्यकर्मियों का संक्रमित होना यह बताता है कि अस्पतालों में विशेषकर स्वास्थ्यकर्मियों के लिए भी कोरोना वायरस से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। दूसरी तरफ, सरकार द्वारा स्वास्थ्यकर्मियों के लिए पचास रुपए बीमा योजना के अंतर्गत अब तक देश भर से डेढ़ सौ से अधिक आवेदन आ चुके हैं।

लेखक महाराष्ट्र में स्वतंत्र पत्रकार हैं।

Maharastra
COVID-19
Coronavirus
Fight Against CoronaVirus
Corona warriors
Police and Doctors

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • putin
    अब्दुल रहमान
    मिन्स्क समझौते और रूस-यूक्रेन संकट में उनकी भूमिका 
    24 Feb 2022
    अति-राष्ट्रवादियों और रूसोफोब्स के दबाव में, यूक्रेन में एक के बाद एक आने वाली सरकारें डोनबास क्षेत्र में रूसी बोलने वाली बड़ी आबादी की शिकायतों को दूर करने में विफल रही हैं। इसके साथ ही, वह इस…
  • russia ukrain
    अजय कुमार
    यूक्रेन की बर्बादी का कारण रूस नहीं अमेरिका है!
    24 Feb 2022
    तमाम आशंकाओं के बाद रूस ने यूक्रेन पर हमला करते हुए युद्ध की शुरुआत कर दी है। इस युद्ध के लिए कौन ज़िम्मेदार है? कौन से कारण इसके पीछे हैं? आइए इसे समझते हैं। 
  • up elections
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    उत्तर प्रदेश चुनाव: ज़मीन का मालिकाना हक़ पाने के लिए जूझ रहे वनटांगिया मतदाता अब भी मुख्यधारा से कोसों दूर
    24 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान इस इलाक़े में होना है। ज़मीन के मालिकाना हक़, बेरोज़गारी और महंगाई इस क्षेत्र के कुछ अहम चुनावी मुद्दे हैं।
  • ayodhya
    अरुण कुमार त्रिपाठी
    यूपी चुनाव: अयोध्यावादियों के विरुद्ध फिर खड़े हैं अयोध्यावासी
    24 Feb 2022
    अयोध्या में पांचवे दौर में 27 फरवरी को मतदान होना है। लंबे समय बाद यहां अयोध्यावादी और अयोध्यावासी का विभाजन साफ तौर पर दिख रहा है और धर्म केंद्रित विकास की जगह आजीविका केंद्रित विकास की मांग हो रही…
  • mali
    पवन कुलकर्णी
    माली से फ़्रांसीसी सैनिकों की वापसी साम्राज्यवाद के ख़िलाफ़ ऐतिहासिक जीत है
    24 Feb 2022
    माली से फ़्रांसीसी सैनिकों को हटाने की मांग करने वाले बड़े पैमाने के जन-आंदोलनों का उभार 2020 से जारी है। इन आंदोलनों की पृष्ठभूमि में, माली की संक्रमणकालीन सरकार ने फ़्रांस के खिलाफ़ लगातार विद्रोही…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License