NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
महाराष्ट्र महापौर चुनाव: शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी की तिकड़ी के आगे भाजपा परास्त
भाजपा को लातूर और उल्हासनगर महापौर चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा। भाजपा को इन दोनों ही नगर निकायों में बहुमत हासिल होने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा है।
भाषा
22 Nov 2019
latur municipal corporation

मुंबई: महाराष्ट्र में शिवसेना-कांग्रेस-राकांपा के उभरते हुए राजनीतिक गठजोड़ के सामने शुक्रवार को भाजपा को लातूर और उल्हासनगर महापौर चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा। भाजपा को इन दोनों ही नगर निकायों में बहुमत हासिल होने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा है।

शिवसेना, मुंबई और पड़ोसी ठाणे शहर में महापौर और उपमहापौर पदों पर जीत हासिल करने में कामयाब रही।
हालांकि भाजपा ने महाराष्ट्र नव-निर्माण सेना के समर्थन से नासिक के महापौर और उपमहापौर पदों पर जीत हासिल की।

वहीं कांग्रेस के विक्रांत गोजामगुंडे लातूर से महापौर बनने में कामयाब रहे। इसे भाजपा के पूर्व मंत्री संभाजी नीलागेंकर के लिये झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

भाजपा को उल्हासनगर नगर निगम में बहुमत होने के बावजूद शिवसेना के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा, जिसने राकांपा, कांग्रेस और एक स्थानीय संगठन टीम ओमी कलानी (टीओके) के समर्थन से महापौर के पद पर जीत हासिल की।

मुंबई में शिवेसना उम्मीदवारों किशोरी पेडनेकर और सुहास वाडकर ने क्रमश: महापौर और उपमहापौर पदों पर निर्विरोध जीत दर्ज की क्योंकि भाजपा ने इन दोनों पदों के लिये उम्मीदवार नहीं उतारे थे।

शिवसेना उम्मीदवारों नरेश म्हास्के और पल्लवी कदम ने ठाणे नगर निगम के क्रमश: महापौर और उपमहापौर पदों पर जीत हासिल की।

परभणी नगर निकाय में सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस की उम्मीदवार अनीता सोनकांबले महापौर और भगवान वाघमारे उपमहापौर चुने गए। नासिक में भाजपा के सतीश कुलकर्णी महापौर चुने गए।

नासिक महानगर पालिका में मनसे के पांच पार्षदों ने भी बीजेपी उम्मीदवारों के लिए मतदान किया जिससे भाजपा उम्मीदवार भिकूबाई बागुल (82) निर्विरोध उपमहापौर चुने गए।

70 सदस्यीय लातूर नगर निकाय में भाजपा के 36, कांग्रेस के 33 जबकि राकांपा का एक पार्षद है। भाजपा के एक पार्षद की मौत हो गई थी जबकि राकांपा का एकमात्र पार्षद वंचित बहुजन अघाड़ी में शामिल हो गया था।

Maharastra
Mayor Election
BMC
Shiv sena
BJP
महाराष्ट्र
महापौर चुनाव
शिवसेना
भाजपा राजनीति

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • ganga
    सबरंग इंडिया
    गंगा मिशन चीफ ने माना- कोरोना की दूसरी लहर में लाशों से ‘पट’ गई थी गंगा, योगी सरकार करती रही इनकार
    27 Dec 2021
    कोरोना की विनाशकारी दूसरी लहर के दौरान उत्तर प्रदेश में गंगा नदी ‘लाशों को फेंकने की आसान जगह’ बन गई थी। ये दावा एक नई किताब में किया गया है जिसके लेखक नेशनल मिशन टू क्लीन गंगा के महानिदेशक और नमामि…
  • Adityanath and Yogi
    सुबोध वर्मा
    कितना प्रभावी है यूपी का 'डबल इंजन'? 
    27 Dec 2021
    उत्तर प्रदेश के कुछ प्रमुख आर्थिक संकेतक इस दावे को झूठा साबित करते हैं कि मोदी-योगी का 'डबल इंजन' शासन का मॉडल लोगों के लिए अच्छा है।
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 6,531 नए मामले, ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर 500 के पार पहुंचे 
    27 Dec 2021
    देश में ओमीक्रॉन का ख़तरा लगातार बढ़ता ही जा रहे है। ओमीक्रॉन देश के अब तक 19 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश में फ़ैल चुका है, और कुल मामलों की संख्या बढ़कर 578 हो गयी है |
  • Narendra Singh Tomar
    अफ़ज़ल इमाम
    तोमर का बयान- एक तीर से दो निशाने !
    27 Dec 2021
    सूत्रों का मानना है कि किसानों की नई नवेली पार्टियों को मुद्दा थमाने के लिए तोमर ने यह बयान दिया है, ताकि इन दोनों राज्यों में उन्हें सक्रिय होने और जन समर्थन हासिल करने का मौका मिल सके।
  • Jammu and Kashmir
    द लीफलेट
    मुद्दा: जम्मू-कश्मीर परिसीमन आयोग का प्रस्ताव आख़िर क्यों है विवादास्पद
    27 Dec 2021
    जहां जम्मू को छह नयी विधानसभा सीटें मिलेंगी,वहीं कश्मीर को महज़ एक और अतिरिक्त सीट से संतोष करना होगा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License