NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
महाराष्ट्र: रासायनियक संयंत्र में विस्फोट में दो मज़दूरों की मौत
जिला आपदा नियंत्रण प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि बोइसर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित गैलेक्सी सर्फेक्टेंट्स के परिसर में दोपहर 12 बजे के आसपास यह हादसा हुआ।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
13 Apr 2020
रासायनियक संयंत्र में विस्फोट

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक रासायनिक संयंत्र में विस्फोट के बाद आग लगने से दो श्रमिकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिला आपदा नियंत्रण प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि बोइसर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित गैलेक्सी सर्फेक्टेंट्स के परिसर में दोपहर 12 बजे के आसपास यह हादसा हुआ।

कदम ने कहा, "हादसे में दो श्रमिकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।"

कुछ स्थानीय लोगों के अनुसार उन्होंने दोपहर में संयंत्र से तेज आवाज सुनी। घायल कर्मचारी को अस्पताल ले जाया गया है।

हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग की लपटों पर काबू पाने का प्रयास जारी है। कदम ने कहा कि विस्फोट के कारण का पता नहीं चल पाया है।

आपको बता दें कि अभी मध्यप्रदेश के सिंगरौली में रिलायंस कंपनी के कोयला बिजली संयंत्र का राखड़ बांध टूटने से छह लोग बह गए थे। और फसलों को नुकसान हुआ था। जिला कलेक्टर के वी एस चौधरी ने राखड़ बांध टूटने का कारण पूछे जाने पर कहा था कि यह पूरी तरह से रिलायंस कंपनी (पॉवर संयत्र की मालिक कंपनी) की लापरवाही का परिणाम है।

(इनपुट भाषा)

Maharashtra
Chemical plant
Blast in chemical plant

Related Stories

अहमदनगर के सरकारी अस्पताल में आग लगने से कोविड के 10 मरीज़ों की मौत

पुणे रासायनिक संयंत्र अग्निकांड : कंपनी के मालिक के ख़िलाफ़ ग़ैर-इरादतन हत्या का मुक़दमा दर्ज

नासिक के अस्पताल में आंखों में आंसू लिए जवाब मांग रहे हैं परिजन, मामले में प्राथमिकी दर्ज

महाराष्ट्र: इमारत ढहने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हुई

फैक्ट्री में विस्फोट और आग लगने से एक कर्मचारी की मौत, दो घायल

महाराष्ट्र में 13 वर्षीय किशोर की मौत के बाद सरकारी सहायता प्राप्त छात्रावास बंद

महाराष्ट्र के रत्नागिरि जिले में बांध में दरार से छह की मौत, 19 लापता

मुंबई में बारिश बनी आफ़त, 16 लोगों की मौत

15 मज़दूरों की मौत के बाद भी मंत्री जी कह रहे हैं- लोग शौक से करते हैं पलायन

गढ़चिरौली नक्सली हमला : एसपीओ का पालन नहीं करने पर पुलिस अधिकारी निलंबित


बाकी खबरें

  • राजेंद्र शर्मा
    मुस्कुराहट वाला नफ़रती बोल, नफ़रती नहीं होता
    28 Mar 2022
    कटाक्ष: जरा सोचिए, नये इंडिया को ऐेसे किसी भी कदम की कितनी ज़रूरत थी, जो देश में खुशी बढ़ाए, देश के खुशी सूचकांक को ऊपर उठाए। जब से विश्व खुशी सूचकांक में भारत खिसक कर 136वें नंबर पर पहुंचा है।
  • लाल बहादुर सिंह
    "जनता और देश को बचाने" के संकल्प के साथ मज़दूर-वर्ग का यह लड़ाकू तेवर हमारे लोकतंत्र के लिए शुभ है
    28 Mar 2022
    इस ऐतिहासिक हड़ताल से यह भरोसा पैदा होता है कि लड़ाकू मज़दूर, किसानों तथा छात्र-नौजवानों के साथ मिलकर जनता के सच्चे प्रतिपक्ष का निर्माण करेंगे तथा कारपोरेट हिंदुत्व के राष्ट्रीय विनाश के अभियान पर…
  • शोला लवाल
    अफ़्रीकी देश अपनी मुद्रायें यूरोप से क्यों छपवाते हैं
    28 Mar 2022
    आज़ादी के दशकों बाद भी कम से कम 40 अफ़्रीकी देश यूके, फ़्रांस और जर्मनी में अपनी मुद्रा छपवाते हैं,यह स्थिति दरअस्ल उनकी आत्मनिर्भरता पर सवाल उठाती है। इस लेख में डीडब्ल्यू ने इसी बात की पड़ताल किया…
  • न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 1,270 नए मामले, 31 मरीज़ों की मौत
    28 Mar 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.04 फ़ीसदी यानी 15 हज़ार 859 हो गयी है।
  • भाषा
    ऑस्कर में ‘ड्राइव माय कार’ को मिला सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म का पुरस्कार
    28 Mar 2022
    फिल्म को इससे पहले ‘गोल्डन ग्लोब’ और ‘बाफ्टा’ पुरस्कार में भी सम्मानित किया गया था।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License