NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
महाराष्ट्र चुनाव: बीजेपी-शिवसेना गठबंधन की बन सकती है सरकार
महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन वापसी करता दिख रहा है। शुरुआती रुझानों में गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है। दूसरी तरफ एनसीपी कांग्रेस से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाती दिख रही है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
24 Oct 2019
bjp shiv sena alliance
Image courtesy: Navbharat Times

महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों के रुझान आ चुके हैं। यहां भाजपा और शिव सेना गठबंधन को 162 सीटों पर बढ़त है। भाजपा 103 सीटों पर आगे है तो उसकी सहयोगी शिव सेना 59 सीटों पर। कांग्रेस-एनसीपी और अन्य के लिए यह आंकड़ा 89 है।

यानी विपक्षी गठबंधन को इस बार भी निराशा मिलती दिख रही है। दिलचस्प बात यह है कि एनसीपी 50 सीटों पर आगे है तो कांग्रेस 37 पर। यानी कांग्रेस महाराष्ट्र में चौथे स्थान पर खिसकती नजर आ रही है।

शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे वर्ली विधानसभा सीट से अपने प्रतिद्वंद्वी राकांपा के सुरेश माने पर 11,893 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।

विधान परिषद में विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे पर्ली विधानसभा सीट पर अपनी प्रतिद्वंद्वी और भाजपा नेता पंकजा मुंडे से 6,870 मतों से आगे चल रहे हैं।

भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल पुणे की कोठरुड विधानसभा सीट पर अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी मनसे के किशोर शिंदे से 6,000 मतों से आगे चल रहे हैं।

पुणे की बारामती सीट से अजीत पवार भाजपा के उम्मीदवार गोपीनाथ पढालकर से 18,000 मतों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के हर्षवर्धन पाटिल पुणे की इन्दापुर सीट से अपने प्रतिद्वंद्वी राकांपा के दत्तात्रय भरणे से 900 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

maharastra election
BJP
Shiv sena
BJP-Shiv Sena alliance
NCP
Aditya Thackeray

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • रवि शंकर दुबे
    ‘’मुसलमानों के लिए 1857 और 1947 से भी मुश्किल आज के हालात’’
    05 Apr 2022
    ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव रहमानी ने आज के दौर को 1857 और 1947 के दौर से ज़्यादा घातक बताया है।
  • भाषा
    ईडी ने शिवसेना सांसद संजय राउत से संबंधित संपत्ति कुर्क की
    05 Apr 2022
    यह कुर्की मुंबई में एक 'चॉल' के पुनर्विकास से संबंधित 1,034 करोड़ रुपये के कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन की जांच से संबंधित है। 
  • सोनया एंजेलिका डिएन
    क्या वैश्वीकरण अपने चरम को पार कर चुका है?
    05 Apr 2022
    पहले कोरोना वायरस ने एक-दूसरे पर हमारी आर्थिक निर्भरता में मौजूद खामियों को उधेड़कर सामने रखा। अब यूक्रेन में जारी युद्ध ने वस्तु बाज़ार को छिन्न-भिन्न कर दिया है। यह भूमंडलीकरण/वैश्वीकरण के खात्मे…
  • भाषा
    श्रीलंका के नए वित्त मंत्री ने नियुक्ति के एक दिन बाद इस्तीफ़ा दिया
    05 Apr 2022
    श्रीलंका के नए वित्त मंत्री अली साबरी ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। एक दिन पहले राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने अपने भाई बेसिल राजपक्षे को बर्खास्त करने के बाद उन्हें नियुक्त किया था।
  • भाषा
    हरियाणा के मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ मामले पर विधानसभा में पेश किया प्रस्ताव
    05 Apr 2022
    हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान मनोहर लाल द्वारा पेश प्रस्ताव के अनुसार, ‘‘यह सदन पंजाब विधानसभा में एक अप्रैल 2022 को पारित प्रस्ताव पर चिंता व्यक्त करता है, जिसमें सिफारिश की गई है कि…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License