NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
महाराष्ट्र : चुनाव से पहले बीजेपी की टी-शर्ट पहने किसान ने की आत्महत्या
यह घटना ऐसे समय में घटी है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदर्भ में एक चुनावी रैली को संबोधित किया, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पश्चिमी महाराष्ट्र में चुनावी दौरे पर थे।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
14 Oct 2019
farmer suicide
Image courtesy:BusinessLIVE

महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। देश की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी इस समय अपने चुनाव प्रचार के चरम पर है और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणविस लगातार रैलियां कर रहे हैं। इसी बीच राज्य के बुलढाणा से एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें बीजेपी की टी-शर्ट पहना एक किसान पेड़ से लटका हुआ है। किसान ने 13 अक्टूबर को ख़ुदकुशी की है।

बीजेपी ने कार्यकर्ताओं को बांटी थी टी-शर्ट 

ख़ुदकुशी करने वाले किसान की पहचान 38 साल के राजू तलवड़े के रूप में हुई है। उसे ज़िले के खटखेड गांव में सुबह लगभग 8.30 बजे एक पेड़ की डाली से लटका हुआ पाया गया। वह बीजेपी की टी-शर्ट पहना हुआ था, जिसपर पार्टी का चुनाव चिन्ह कमल छपा था। टी शर्ट पर चुनावी नारा लिखा हुआ था- "पुन्हा आनुया आपले सरकार" यानी "फिर से हमारी सरकार बनाएं!" यह टी-शर्ट पार्टी ने कार्यकर्ताओं को बांटी थी।

farmer suicide.PNG

यह घटना ऐसे समय में घटी है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदर्भ में एक चुनावी रैली को संबोधित किया, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पश्चिमी महाराष्ट्र में चुनावी दौरे पर थे और विपक्षी कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी मराठवाड़ा और मुंबई में थे। संयोगवश मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस विदर्भ क्षेत्र के नागपुर से आते हैं।

शिवसेना के किसान नेता किशोर तिवारी ने कहा है कि यह घटना अत्यंत गंभीर है और उन्होंने सभी दलों से आग्रह किया है कि वे राज्य में किसानों की समस्या को गंभीरता से लें। तिवारी ने कहा, "इस तरह की आत्महत्या खेती के सामने खड़े एक बहुत ही गंभीर संकट का संकेत करती है. यदि अगली सरकार ने ठोस क़दम नहीं उठाए तो यह समस्या नियंत्रण से बाहर हो जाएगी।"

आपको बता दें, कि महाराष्ट्र के साथ-साथ देश भर में किसानों की हालत बेहद ख़राब है और लगातार होती किसानों की आत्महत्याओं से ये बात साफ़ है कि सरकारों की नीतियों से किसानों का भला नहीं हो पा रहा है।

पुलिस के मुताबिक़, तलवड़े के ऊपर भारी क़र्ज़ था, जिसे वह चुकता करने में अक्षम था। इसी के कारण संभवत: उसने आत्महत्या करने का यह क़दम उठाया होगा।

(भाषा से इनपुट के साथ)

Maharastra
farmer suicide
maharastra election
BJP
Narendera Modi
Amit Shah
Shiv sena

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • rakeh tikait
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव: किसान-आंदोलन के गढ़ से चली परिवर्तन की पछुआ बयार
    11 Feb 2022
    पहले चरण के मतदान की रपटों से साफ़ है कि साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण वोटिंग पैटर्न का निर्धारक तत्व नहीं रहा, बल्कि किसान-आंदोलन और मोदी-योगी का दमन, कुशासन, बेरोजगारी, महंगाई ही गेम-चेंजर रहे।
  • BJP
    वर्षा सिंह
    उत्तराखंड चुनाव: भाजपा के घोषणा पत्र में लव-लैंड जिहाद का मुद्दा तो कांग्रेस में सत्ता से दूर रहने की टीस
    11 Feb 2022
    “बीजेपी के घोषणा पत्र का मुख्य आकर्षण कथित लव जिहाद और लैंड जिहाद है। इसी पर उन्हें वोटों का ध्रुवीकरण करना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी घोषणा पत्र पर अपनी प्रतिक्रिया में लव-लैड जिहाद को…
  • LIC
    वी. श्रीधर
    LIC आईपीओ: सोने की मुर्गी कौड़ी के भाव लगाना
    11 Feb 2022
    जैसा कि मोदी सरकार एलआईसी के आईपीओ को लांच करने की तैयारी में लगी है, जो कि भारत में निजीकरण की अब तक की सबसे बड़ी कवायद है। ऐसे में आशंका है कि इस बेशक़ीमती संस्थान की कीमत को इसके वास्तविक मूल्य से…
  • china olampic
    चार्ल्स जू
    कैसे चीन पश्चिम के लिए ओलंपिक दैत्य बना
    11 Feb 2022
    ओलंपिक का इतिहास, चीन और वैश्विक दक्षिण के संघर्ष को बताता है। यह संघर्ष अमेरिका और दूसरे साम्राज्यवादी देशों द्वारा उन्हें और उनके तंत्र को वैक्लपिक तंत्र की मान्यता देने के बारे में था। 
  • Uttarakhand
    मुकुंद झा
    उत्तराखंड चुनाव : जंगली जानवरों से मुश्किल में किसान, सरकार से भारी नाराज़गी
    11 Feb 2022
    पूरे राज्य के किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य, मंडी, बढ़ती खेती लागत के साथ ही पहाड़ों में जंगली जानवरों का प्रकोप और लगातार बंजर होती खेती की ज़मीन जैसे तमाम मुद्दे लिए अहम हैं, जिन्हें इस सरकार ने…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License