NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
नज़रिया
भारत
राजनीति
मी महाराष्ट्र बोलतोय…
साथियो, ये घात-प्रतिघात, ये वार-पलटवार सब राजनीतिक दलों के लिए छोड़ दीजिए और आप अपने लोकतंत्र और संविधान की चिंता कीजिए। आप सवाल पूछिए… आप कहिए ये सब तमाशा बंद होना चाहिए। आप कहिए- साडा हक़ इत्थे रख।
मुकुल सरल
25 Nov 2019
maharastra

मी महाराष्ट्र बोलतोय...मैं महाराष्ट्र बोल रहा हूं...मेरी आज की हालत पर आप शायद हँस रहे होंगे, लेकिन ये हँसने का विषय नहीं बल्कि चिंता का विषय है। एक नागरिक बतौर, एक मतदाता के नाते आपको इस सब पर चिंता करनी चाहिए...करनी ही होगी... जो आज आप सरकार बनाने और बचाने के नाम पर होता देख रहे हैं।

लेकिन अफ़सोस आप जो मेरे अपने हैं, आपमें से बहुत लोग...और वो लोग जो लोकतंत्र का चौथे स्तंभ होने का दावा करते हैं मेरी दुर्दशा में भी आनंद खोज रहे हैं, खुश हो रहे हैं कि देखो कैसे किसने किसको पछाड़ा, कैसा सबक सिखाया।

साथियो, ये घात-प्रतिघात, ये वार-पलटवार सब राजनीतिक दलों के लिए छोड़ दीजिए और आप अपने लोकतंत्र और संविधान की चिंता कीजिए। आप सवाल पूछिए…आप पूछिए अपने हुक्मरां से, अपने शासकों से, अपनी सरकार से कि आपको किसने हक़ दिया इस सब तमाशे का। लोकतंत्र से खिलवाड़ का। संविधान की हत्या का।

आप पूछिए बीजेपी, शिवसेना, एनसीपी, कांग्रेस सबसे पूछिए…. फडणवीस, उद्धव, अजीत पवार, शरद पवार सबसे पूछिए, कि ये सब क्या हो रहा है, क्यों हो रहा है। क्या है ये गुणा-गणित, क्या है जोड़-घटा। कहिए बंद कीजिए ये सब दुराचार, भ्रष्टाचार, खेल-तमाशा। असल में धोखा पार्टियों ने एक दूसरे को नहीं, बल्कि आपको दिया है, ठगा आपको गया है। सौदा आपके वोट का हुआ है। अपमान आपके मत का हुआ है। मज़ाक आपके लोकतंत्र और संविधान का उड़ा है।  

वाकई ये हँसने का विषय नहीं है, सोचने का वक्त है कि कैसे रात के अंधेरे में लोकतंत्र का गला घोंट दिया गया, संविधान की धज्जियां उड़ा दी गईं। कैसे बिना बहुमत के एक सरकार बना दी गई। और अब संविधान के सर्वोच्च पदों पर बैठे लोगों के लिए, कानून बनाने वाली विधायिका के लिए न्यायपालिका से निर्देश मांगा जा रहा है।

इसे भी पढ़े: महाराष्ट्र: ठगा तो मतदाता गया, नुकसान तो लोकतंत्र का हुआ!

टीवी स्क्रीन पर आप जो ये सब तमाशा देख रहे हैं कि कैसे नेता-विधायक पाले बदल रहे हैं...कैसे हर पार्टी अपने विधायकों को बचाने-छिपाने के लिए एक होटल से दूसरे होटल घूम रही है, जैसे विधायक न हुए भेड़-बकरी हो गए, जिन्हें खुला छोड़ दिया तो कोई भी हांक ले जाएगा। दुकान में रखा माल हो गए कि कोई भी लूट ले जाएगा। ये बेहद चिंता करने का मामला है...ये वे विधायक हैं जिन्हें आपने चुना है...अपना कीमती वोट देकर। लेकिन या तो इनमें से बहुत ने उसका सौदा कर लिया है या फिर डर या मज़बूरी में सरेंडर कर दिया है। ये दोनों ही स्थितियां बुरी हैं...बेहद ख़तरनाक़। आप समझ रहे हैं कि आपका लोकतंत्र किस तरफ जा रहा है, या ज़बर्दस्ती ले जाया जा रहा है।

आपमें से बहुत लोग...पार्टियों के पाले में बंट गए हैं और उसके नफ़े-नुकसान के हिसाब से ये सब होता देख रहे हैं। इसे ऐसे मत देखिए..मत देखिए उनकी नज़र से, इसे अपनी नज़र से देखिए। क्योंकि ये राष्ट्र, ये महाराष्ट्र किसी दल का नहीं, आपका है, आप 130 करोड़ आम भारतीयों का।  

आपको पूछना होगा कि कौन है आपके वोट का हक़दार। आपको कहना होगा कि आपके वोट का सौदा कोई नहीं कर सकता।

मत कहिए कि मोदी है तो मुमकिन है...मत कहिए कि जीते कोई भी सरकार तो बीजेपी की बनेगी। मत कहिए इस कुनीति को चाणक्य नीति। मत कहिए कि कांग्रेस ने भी तो यही किया है। मत कहिए कि पहले भी ऐसे सरकारें बनाईं और गिराईं गई हैं...मत कहिए कि इससे पहले भी ऐसे ही जनादेश का अपहरण हुआ है। मत कहिए इससे पहले भी लोकतंत्र की इसी तरह धज्जियां उड़ाई जाती रही हैं। पहले कुछ ग़लत हुआ है तो वो आज भी ग़लत है।

दो ग़लत मिलकर एक सही नहीं हो सकते। ये देश बीजेपी या कांग्रेस की बपौती नहीं है...कि एक-दूसरे के पाप गिनाकर ग़लत को सही कर दिया जाएगा। ये धूर्तता, ये मक्कारियां आप इन दलों के लिए छोड़ दीजिए...आप तो यही कहिए कि साडा हक़ इत्थे रख। आप पूछिए कहां है मेरी शिक्षा, मेरा स्वास्थ्य, मेरा रोज़गार। आप कहिए मेरा देश, मेरा संविधान, मेरा लोकतंत्र...मैं इस सबसे खिलवाड़ की इजाज़त किसी को नहीं दूंगा। किसी को भी नहीं…प्रधानसेवक को भी नहीं...महामहिम को भी नहीं।
 
(ये लेखक के निजी विचार हैं।)

इसे भी पढ़े: महाराष्ट्र में हुए इस सियासी ड्रामे को 'लोकतंत्र से विश्वासघात' क्यों कहा जाना चाहिए?

Maharastra
Political Drama
Voter's Choice
Voter's Right
Dirty Politics in Maharastra
Maharastra's Voter
BJP
Amit Shah
Devendra Fednavis
NCP
Ajit Pawar
Indian democracy

Related Stories

ख़बरों के आगे-पीछे: केजरीवाल के ‘गुजरात प्लान’ से लेकर रिजर्व बैंक तक

यूपी में संघ-भाजपा की बदलती रणनीति : लोकतांत्रिक ताकतों की बढ़ती चुनौती

इस आग को किसी भी तरह बुझाना ही होगा - क्योंकि, यह सब की बात है दो चार दस की बात नहीं

ख़बरों के आगे-पीछे: भाजपा में नंबर दो की लड़ाई से लेकर दिल्ली के सरकारी बंगलों की राजनीति

बहस: क्यों यादवों को मुसलमानों के पक्ष में डटा रहना चाहिए!

ख़बरों के आगे-पीछे: गुजरात में मोदी के चुनावी प्रचार से लेकर यूपी में मायावती-भाजपा की दोस्ती पर..

कश्मीर फाइल्स: आपके आंसू सेलेक्टिव हैं संघी महाराज, कभी बहते हैं, और अक्सर नहीं बहते

उत्तर प्रदेशः हम क्यों नहीं देख पा रहे हैं जनमत के अपहरण को!

जनादेश-2022: रोटी बनाम स्वाधीनता या रोटी और स्वाधीनता

त्वरित टिप्पणी: जनता के मुद्दों पर राजनीति करना और जीतना होता जा रहा है मुश्किल


बाकी खबरें

  • protest
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    अर्बन कंपनी की महिला कर्मचारी नई कार्यप्रणाली के ख़िलाफ़ कर रहीं प्रदर्शन
    21 Dec 2021
    अर्बन कंपनी की महिला कर्मचारी सोमवार 20 दिसंबर की देर शाम से अर्बन कंपनी के गुड़गाँव दफ़्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। भीषण ठंड में भी महिलाएं रात भर वहीं रहीं और अभी भी उनका प्रदर्शन जारी है।
  • cartoon
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: विपक्ष कहे 'टेनी' हटाओ, मोदी जी कहें तुम शाह के साथ रैली में आओ
    21 Dec 2021
    विपक्ष गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को हटाने की लगातार मांग कर रहा है लेकिन मोदी जी पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। और फर्क पड़े भी क्यों...अरे भई एक तो उत्तर प्रदेश में चुनाव... दूसरा, टेनी जी "…
  • SSC GD 2018
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: एसएससी जीडी भर्ती 2018 के अभ्यर्थियों की नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन
    21 Dec 2021
    प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का आरोप है कि एसएससी जीडी 2018 भर्ती में 60210 पदों पर भर्ती निकली थी। लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी अभी भी हज़ारों पदों पर नियुक्ति नहीं की गई है। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों…
  • Kuldeep Sengar
    भाषा
    अदालत ने पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर को उन्नाव पीड़िता के दुर्घटना कांड में आरोप मुक्त किया
    21 Dec 2021
    जुलाई, 2019 में एक ट्रक ने एक वाहन को टक्कर मार दी थी जिससे उन्नाव बलात्कार पीड़िता अपने चाचा एवं वकील के साथ रायबरेली जा रही थी। इस दुर्घटना में पीड़िता के चाचा की मौत हो गयी जबकि पीड़िता एवं उनके…
  • omicron
    संदीपन तालुकदार
    ओमिक्रोन : नई बातें सामने आईं, मगर कुछ सवाल अब भी बरक़रार
    21 Dec 2021
    अस्पताल में भर्ती होने की दर, बच्चों में संक्रमण, वैक्सीन सुरक्षा आदि के बारे में निर्णायक समझ बनाने के लिए ओमाइक्रोन संस्करण के बारे में मौजूद जानकारी अभी भी अधूरी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License