NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका
काबुल पर अमेरिकी ड्रोन हमले में बच्चों समेत कई नागरिकों की मौत
स्थानीय लोग अमेरिका के उस दावे को ख़ारिज करते हैं जिसमें उसने कहा कि उसने काबुल हवाई अड्डे पर फिर से हमला करने के लिए एक कार में विस्फोटक लोड करने की कोशिश कर रहे दो कथित आतंकवादियों पर हमला किया था।
पीपल्स डिस्पैच
30 Aug 2021
काबुल पर अमेरिकी ड्रोन हमले में बच्चों समेत कई नागरिकों की मौत

रविवार 29 अगस्त को अमेरिकी मिसाइल हमले में काबुल में मारे गए कई नागरिकों में कम से कम छह बच्चे शामिल हैं। ये नागरिक तब मारे गए जब एक अमेरिकी ड्रोन ने एक कार पर हेलफायर मिसाइल दागा था। इस कार को लेकर अमेरिका का दावा है कि यह एक आवासीय क्षेत्र में खड़ी थी और काबुल हवाईअड्डे पर हमले को अंजाम देने के लिए इस पर विस्फोटक लोड किए जा रहे थे।

एपी ने नाम लिए बगैर अमेरिकी अधिकारी के हवाले से लिखा कि एक कार पर ड्रोन हमले ने दो इस्लामिक स्टेट ऑफ खुरासान प्रोविंस (आईएसकेपी) के आतंकवादियों को निशाना बनाया, जो हमले में मारे गए।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार इस हमले में छह बच्चों सहित एक परिवार के कम से कम नौ सदस्य मारे गए। इसने चश्मदीदों के हवाले से लिखा कि अमेरिकी ड्रोन हमले ने एक आवासीय इमारत में खड़ी दो कारों पर हमला किया।

सेंटकॉम ने बाद में जारी एक बयान में कहा कि वह घटना और नागरिकों के हताहत होने के आरोपों की जांच कर रहा है और "निर्दोष लोगों के जीवन के किसी संभावित नुकसान" के लिए खेद व्यक्त करता है। इसने यह भी दावा किया कि नागरिकों की मौत कमजोर विस्फोटों के कारण हुई होगी जो हवाई अड्डे पर हमला करने के उद्देश्य से कार में लोड किए गए विस्फोटकों के कारण हुई होगी। हालांकि, सीएनएन ने नागरिकों के हवाले से लिखा कि उन्होंने केवल एक विस्फोट सुना।

रविवार का हमला गुरुवार को हुए हमलों के बाद अमेरिका द्वारा किया गया दूसरा हमला था। शनिवार को नंगरहार प्रांत में अमेरिकी हवाई हमले में एक कथित आतंकवादी मारा गया।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार के काबुल हवाईअड्डे पर हुए विस्फोटों के दोषियों को न छोड़ने का संकल्प लिया था, जिसमें 13 अमेरिकी सैनिकों सहित कम से कम 175 लोग मारे गए थे। गुरुवार के हमले की जिम्मेदारी आईएसकेपी या आईएसआईएस-के ने ली जो अफगानिस्तान में आईएसआईएस से संबद्ध है।

इस बीच, तालिबान के राजनीतिक कार्यालय के एक सदस्य अब्दुलहक वासिक ने रविवार को कहा कि अमेरिका को अफगानिस्तान में हमले करने का कोई अधिकार नहीं है और इस तरह के हमले दोहा में अमेरिका और तालिबान के बीच हुए समझौते के खिलाफ हैं।

अमेरिका अफगानिस्तान से अपनी निकासी प्रक्रिया को समाप्त करने वाला है क्योंकि इसके लिए समय सीमा मंगलवार 31 अगस्त अब नजदीक है। उम्मीद है कि कल तक कर्मचारियों के सदस्यों के साथ अपने सभी सैनिकों को देश से वापस ले लेगा, जिन्होंने इसके मिशन के साथ काम किया था।

Afghanistan
TALIBAN
kabul
Attack on Kabul
America

Related Stories

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

भोजन की भारी क़िल्लत का सामना कर रहे दो करोड़ अफ़ग़ानी : आईपीसी

क्या दुनिया डॉलर की ग़ुलाम है?

तालिबान को सत्ता संभाले 200 से ज़्यादा दिन लेकिन लड़कियों को नहीं मिल पा रही शिक्षा

यूक्रेन में छिड़े युद्ध और रूस पर लगे प्रतिबंध का मूल्यांकन

रूस पर बाइडेन के युद्ध की एशियाई दोष रेखाएं

पड़ताल दुनिया भर कीः पाक में सत्ता पलट, श्रीलंका में भीषण संकट, अमेरिका और IMF का खेल?

काबुल में आगे बढ़ने को लेकर चीन की कूटनीति

लखनऊ में नागरिक प्रदर्शन: रूस युद्ध रोके और नेटो-अमेरिका अपनी दख़लअंदाज़ी बंद करें

यूक्रेन पर रूस के हमले से जुड़ा अहम घटनाक्रम


बाकी खबरें

  • yogi
    एम.ओबैद
    सीएम योगी अपने कार्यकाल में हुई हिंसा की घटनाओं को भूल गए!
    05 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में एक बार फिर कहा कि पिछली सरकारों ने राज्य में दंगा और पलायन कराया है। लेकिन वे अपने कार्यकाल में हुए हिंसा को भूल जाते हैं।
  • Goa election
    न्यूज़क्लिक टीम
    गोवा चुनाव: राज्य में क्या है खनन का मुद्दा और ये क्यों महत्वपूर्ण है?
    05 Feb 2022
    गोवा में खनन एक प्रमुख मुद्दा है। सभी पार्टियां कह रही हैं कि अगर वो सत्ता में आती हैं तो माइनिंग शुरु कराएंगे। लेकिन कैसे कराएंगे, इसका ब्लू प्रिंट किसी के पास नहीं है। क्योंकि, खनन सुप्रीम कोर्ट के…
  • ajay mishra teni
    भाषा
    लखीमपुर घटना में मारे गए किसान के बेटे ने टेनी के ख़िलाफ़ लोकसभा चुनाव लड़ने का इरादा जताया
    05 Feb 2022
    जगदीप सिंह ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने उन्हें लखीमपुर खीरी की धौरहरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया कि वे 2024 के लोकसभा…
  • up elections
    भाषा
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पहला चरण: 15 निरक्षर, 125 उम्मीदवार आठवीं तक पढ़े
    05 Feb 2022
    239 उम्मीदवारों (39 प्रतिशत) ने अपनी शैक्षणिक योग्यता कक्षा पांच और 12वीं के बीच घोषित की है, जबकि 304 उम्मीदवारों (49 प्रतिशत) ने स्नातक या उससे ऊपर की शैक्षणिक योग्यता घोषित की है।
  • election
    न्यूज़क्लिक टीम
    "चुनाव से पहले की अंदरूनी लड़ाई से कांग्रेस को नुकसान" - राजनीतिक विशेषज्ञ जगरूप सिंह
    05 Feb 2022
    पंजाब में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद के दावेदार की घोषणा करना राहुल गाँधी का गलत राजनीतिक निर्णय था। न्यूज़क्लिक के साथ एक खास बातचीत में राजनीतिक विशेषज्ञ जगरूप सिंह ने कहा कि अब तक जो मुकाबला…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License