NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
कई सवालों के जवाब अभी मिलने बाक़ी हैं, गुलाबी गेंद पर बोले शास्त्री
शास्त्री ने कहा,‘‘ गुलाबी गेंद के अनुकूल ढलना चुनौतीपूर्ण है। हमें देखना होगा कि गेंद का बर्ताव कैसा रहता है। टेस्ट क्रिकेट कैसा होगा। यह लाल गेंद से काफी कठोर और भारी है ।’’
भाषा
22 Nov 2019
pink ball test
प्रतीकात्मक फोटो, साभार : इंडिया टुडे

कोलकाता: भारत के पहले दिन रात के टेस्ट की अहमियत का उन्हें बखूबी इल्म है लेकिन मुख्य कोच रवि शास्त्री ने यह भी कहा कि गुलाबी गेंद को लेकर कई सवालों के जवाब अभी मिलने बाकी है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से दिन रात के टेस्ट को मंजूरी मिलने के सात साल बाद भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ गुलाबी गेंद से पहला टेस्ट खेल रही है।

शास्त्री ने पहले दिन का खेल शुरू होने से पहले आधिकारिक प्रसारक से कहा ,‘‘ यह ऐतिहासिक मौका है लेकिन इसमें हमें इंतजार करके देखना होगा कि कैसा रहता है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ कई सवालों के जवाब मिलने बाकी है और वक्त ही बतायेगा ।’’

यह 12वां दिन रात का टेस्ट है जबकि पहला टेस्ट आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच 2015 में खेला गया था।

शास्त्री ने कहा ,‘‘ गुलाबी गेंद के अनुकूल ढलना चुनौतीपूर्ण है। हमें देखना होगा कि गेंद का बर्ताव कैसा रहता है। टेस्ट क्रिकेट कैसा होगा।

यह लाल गेंद से काफी कठोर और भारी है ।’’

दिन रात का टेस्ट देखने कोलकाता पहुंची हसीना

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत के खिलाफ ईडन गार्डन पर दिन रात के पहले क्रिकेट टेस्ट के उद्घाटन के लिये यहां पहुंच गई।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने हवाई अड्डे पर हसीना का स्वागत किया।

हसीना और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मैच से इतर बैठक भी करेंगे।

India-Bangladesh Test
Pink Ball
Test Match
Eden Garden
kolkata
Ravi Sastri
Sourav Ganguly
Sheikh Hasina
mamta banerjee

Related Stories

राज्यपाल की जगह ममता होंगी राज्य संचालित विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति, पश्चिम बंगाल कैबिनेट ने पारित किया प्रस्ताव

प. बंगाल : अब राज्यपाल नहीं मुख्यमंत्री होंगे विश्वविद्यालयों के कुलपति

कोलकाता : वामपंथी दलों ने जहांगीरपुरी में बुलडोज़र चलने और बढ़ती सांप्रदायिकता के ख़िलाफ़ निकाला मार्च

पश्चिम बंगाल: विहिप की रामनवमी रैलियों के उकसावे के बाद हावड़ा और बांकुरा में तनाव

बंगाल हिंसा मामला : न्याय की मांग करते हुए वाम मोर्चा ने निकाली रैली

यूपी चुनावः बनारस के सियासी अखाड़े में दिग्गजों पर भारी पड़ीं ममता, भाजपा को दे गईं गहरी चोट

यूपी का रणः मोदी के खिलाफ बगावत पर उतरे बनारस के अधिवक्ता, किसानों ने भी खोल दिया मोर्चा

छात्र नेता अनीश खान की मौत के मामले की जांच करेगी एसआईटी: ममता बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल में चारों नगर निगमों में भारी जीत हासिल की

सुंदरबन में अवैध रिसॉर्ट के मालिक की पहचान नहीं कर पा रही ममता सरकार


बाकी खबरें

  • अनिल अंशुमन
    झारखंड: केंद्र सरकार की मज़दूर-विरोधी नीतियों और निजीकरण के ख़िलाफ़ मज़दूर-कर्मचारी सड़कों पर उतरे!
    29 Mar 2022
    जगह-जगह हड़ताल के समर्थन में प्रतिवाद सभाएं कर आम जनता से हड़ताल के मुद्दों के पक्ष में खड़े होने की अपील की गयी। हर दिन हो रही मूल्यवृद्धि, बेलगाम महंगाई और बेरोज़गारी के खिलाफ भी काफी आक्रोश प्रदर्शित…
  • मुकुंद झा
    दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को मिला व्यापक जनसमर्थन, मज़दूरों के साथ किसान-छात्र-महिलाओं ने भी किया प्रदर्शन
    29 Mar 2022
    केंद्रीय ट्रेड यूनियन ने इस दो दिवसीय हड़ताल को सफल बताया है। आज हड़ताल के दूसरे दिन 29 मार्च को देश भर में जहां औद्दोगिक क्षेत्रों में मज़दूरों की हड़ताल हुई, वहीं दिल्ली के सरकारी कर्मचारी और रेहड़ी-…
  • इंदिरा जयसिंह
    मैरिटल रेप को आपराधिक बनाना : एक अपवाद कब अपवाद नहीं रह जाता?
    29 Mar 2022
    न्यायिक राज-काज के एक अधिनियम में, कर्नाटक उच्च न्यायालय की व्याख्या है कि सेक्स में क्रूरता की स्थिति में छूट नहीं लागू होती है।
  • समीना खान
    सवाल: आख़िर लड़कियां ख़ुद को क्यों मानती हैं कमतर
    29 Mar 2022
    शोध पत्रिका 'साइंस एडवांस' के नवीनतम अंक में फ्रांसीसी विशेषज्ञों ने 72 देशों में औसतन 15 वर्ष की 500,000 से ज़्यादा लड़कियों के विस्तृत सर्वे के बाद ये नतीजे निकाले हैं। इस अध्ययन में पाया गया है कि…
  • प्रभात पटनायक
    पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में फिर होती बढ़ोतरी से परेशान मेहनतकश वर्ग
    29 Mar 2022
    नवंबर से स्थिर रहे पेट्रोल-डीज़ल के दाम महज़ 5 दिनों में 4 बार बढ़ाये जा चुके हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License