NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
संस्कृति
समाज
भारत
राजनीति
मथुरा: शाही ईदगाह पर कार्यक्रम का ऐलान करने वाले संगठन पीछे हटे, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
हिन्दू महासभा, नारायणी सेना, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति दल जैसे संगठनों ने 6 दिसंबर को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की थी।
भाषा
01 Dec 2021
Mathura
मथुरा की शाही ईदगाह (फ़ोटो- PTI)

उत्तर प्रदेश के मथुरा में छह दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर स्थित शाही ईदगाह पर बालकृष्ण का जलाभिषेक, संकल्प यात्रा और रामलीला मैदान में सभा आयोजित करने जैसे कार्यक्रमों की घोषणा करने वाले संगठन जिला प्रशासन के रुख के बाद अपने घोषित कार्यक्रमों से पीछे हट गए हैं।

प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीकृष्ण जन्मभूमि के ‘रेड जोन’ की सुरक्षा में अतिरिक्त बल की तैनाती की है, जो छह दिसंबर तक वहां मौजूद रहेंगे। कुछ दिन पहले अखिल भारत हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यश्री चौधरी ने छह दिसंबर को शाही ईदगाह में कथित रूप से पूर्व में स्थित मूल केशवदेव मंदिर के स्थान पर भगवान बालकृष्ण स्वरूप का जलाभिषेक किए जाने की घोषणा की थी।

इसके बाद एक-एक कर कई अन्य संगठन भी अपने नए-नए कार्यक्रमों की घोषणा करने लगे। किसी अप्रिय स्थिति की आशंका के मद्देनजर जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने जिले में 24 नवंबर से 21 जनवरी 2022 तक निषेधाज्ञा लागू कर दी। इसके तहत पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के जमावड़े पर रोक है। हिन्दू महासभा, नारायणी सेना, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति दल जैसे संगठनों ने इस संबंध में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की थी।

अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष देवकीनन्दन शर्मा ने बताया है कि प्रस्तावित लड्डू गोपाल के जलाभिषेक की अनुमति जिला प्रशासन से नहीं मिलने के बाद संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ने महासभा के सदस्यों, समर्थकों से अपील की है कि अब लोग अपने घरों में ही जलाभिषेक करें। जिलाधिकारी चहल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि छह दिसंबर के कार्यक्रमों को लेकर शहर को सुरक्षा की दृष्टि से दो सुपर जोन, चार जोन और आठ सेक्टरों में बांटा गया है।

ये भी पढ़ें: भागवत प्रस्ताव रखते हैं, आदित्यनाथ उस पर पानी फेर देते हैं: आरएसएस में बदलाव की कहानी?

mathura
mathura masjid
Shahi Mosque Eidgah
Mathura Shahi Mosque Eidgah
Hindu Nationalism
Hindutva Agenda
Hindu Right Wing

Related Stories

अब भी संभलिए!, नफ़रत के सौदागर आपसे आपके राम को छीनना चाहते हैं

मुस्लिम जेनोसाइड का ख़तरा और रामनवमी

मथुरा: गौ-रक्षा के नाम पर फिर हमले हुए तेज़, पुलिस पर भी पीड़ितों को ही परेशान करने का आरोप, कई परिवारों ने छोड़े घर

ख़बरों के आगे पीछे: हिंदुत्व की प्रयोगशाला से लेकर देशभक्ति सिलेबस तक

रुक नहीं रही राम के नाम पर हिंसा, इमाम से मारपीट के विरोध में प्रदर्शन  

उन्नाव में ‘जय श्री राम’ न बोलने पर मदरसे के छात्रों की पिटाई

अब लिंचिंग के लिए गाय के बहाने की भी ज़रूरत नहीं रही

चाँदनी चौक : अमनपसंद अवाम ने सांप्रदायिक तत्वों के मंसूबे नाकाम किए

दक्षिणपंथ क्यों नहीं मानता गोड्से को आतंकी?

जलती ट्रेन के फैसले से उठते सुलगते मुद्दे!


बाकी खबरें

  • नीलांजन मुखोपाध्याय
    यूपी: योगी 2.0 में उच्च-जाति के मंत्रियों का दबदबा, दलितों-पिछड़ों और महिलाओं की जगह ख़ानापूर्ति..
    02 Apr 2022
    52 मंत्रियों में से 21 सवर्ण मंत्री हैं, जिनमें से 13 ब्राह्मण या राजपूत हैं।
  • अजय तोमर
    कर्नाटक: मलूर में दो-तरफा पलायन बन रही है मज़दूरों की बेबसी की वजह
    02 Apr 2022
    भारी संख्या में दिहाड़ी मज़दूरों का पलायन देश भर में श्रम के अवसरों की स्थिति को दर्शाता है।
  • प्रेम कुमार
    सीबीआई पर खड़े होते सवालों के लिए कौन ज़िम्मेदार? कैसे बचेगी CBI की साख? 
    02 Apr 2022
    सवाल यह है कि क्या खुद सीबीआई अपनी साख बचा सकती है? क्या सीबीआई की गिरती साख के लिए केवल सीबीआई ही जिम्मेदार है? संवैधानिक संस्था का कवच नहीं होने की वजह से सीबीआई काम नहीं कर पाती।
  • पीपल्स डिस्पैच
    लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया
    02 Apr 2022
    इज़रायल के क़ब्ज़े वाले क्षेत्रों में और विदेशों में रिफ़्यूजियों की तरह रहने वाले फ़िलिस्तीनी लोग लैंड डे मनाते हैं। यह दिन इज़रायली क़ब्ज़े के ख़िलाफ़ साझे संघर्ष और वापसी के अधिकार की ओर प्रतिबद्धता का…
  • मोहम्मद सज्जाद, मोहम्मद ज़ीशान अहमद
    भारत को अपने पहले मुस्लिम न्यायविद को क्यों याद करना चाहिए 
    02 Apr 2022
    औपनिवेशिक काल में एक उच्च न्यायालय के पहले मुस्लिम न्यायाधीश, सैयद महमूद का पेशेवराना सलूक आज की भारतीय न्यायपालिका में गिरते मानकों के लिए एक काउंटरपॉइंट देता है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License