NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
खेल
अंतरराष्ट्रीय
मेस्सी रिकॉर्ड सातवीं बार वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर बने, पुतेलास सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी
मेस्सी ने पुरस्कार जीतने के बाद अनुवादक की मदद से कहा ,‘‘ मैं बहुत खुश हूं । नये खिताबों के लिये लड़ते रहना अच्छा लगता है ।’’
एपी
30 Nov 2021
football players

पेरिस: लियोनेल मेस्सी को रिकॉर्ड सातवीं बार वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर का ‘ बलोन डी ओर ’ पुरस्कार मिला जिन्होंने बार्सीलोना के साथ आखिरी सत्र में शानदार प्रदर्शन किया और अर्जेंटीना के साथ पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब जीता । 

वहीं महिला वर्ग में अलेक्सिया पुतेलास ने बार्सीलोना और स्पेन के लिये अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर पुरस्कार जीता । 

34 वर्ष के मेस्सी के शानदार प्रदर्शन के दम पर अर्जेंटीना ने जुलाई में कोपा अमेरिका खिताब जीता । 

मेस्सी ने पुरस्कार जीतने के बाद अनुवादक की मदद से कहा ,‘‘ मैं बहुत खुश हूं । नये खिताबों के लिये लड़ते रहना अच्छा लगता है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ पता नहीं अभी कितने साल बाकी है लेकिन उम्मीद है कि काफी समय है। मैं बार्सीलोना और अर्जेंटीना में सभी साथी खिलाड़ियों को धन्यवाद देना चाहता हूं ।’’

मेस्सी के 613 अंक रहे जबकि पोलैंड के स्ट्राइकर राबर्ट लेवांडोवस्की 580 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहे ।

मेस्सी ने कहा ,‘‘ मैं रॉबर्ट से यह कहना चाहता हूं कि तुम्हारा प्रतिद्वंद्वी होना सम्मान की बात है । हर कोई यह कहेगा कि तुम पिछले साल इसके हकदार थे ।’’

यह पुरस्कार फ्रांस की फुटबॉल पत्रिका बलोन डीओर द्वारा 1956 से हर साल सर्वश्रेष्ठ पुरूष फुटबॉलर को दिया जाता है । यह 2018 से महिला वर्ग में भी दिया जा रहा है। दोनों पुरस्कार 2020 में कोरोना महामारी के कारण नहीं दिये गए थे । 

लेवांडोवस्की ने एक सत्र में बुंडेस्लीगा में 41 गोल का रिकॉर्ड बनाया जो जर्मनी के दिग्गज गर्ड म्यूलर से एक गोल अधिक है ।उन्होंने फरवरी से सितंबर तक बायर्न म्युनिख के लिये लगातार 19 मैचों में गोल किये । वह इस सत्र में बायर्न के लिये 20 मैचों में 25 गोल कर चुके हैं । 

चेलसी और इटली के मिडफील्डर जोर्गिन्हो तीसरे स्थान पर रहे जबकि रीयाल मैड्रिड और फ्रांस के फॉरवर्ड करीम बेंजीमा चौथे स्थान पर रहे ।

पुतेलास ने इस साल 42 मैचों में 26 गोल किये ।उन्होंने चेलसी के खिलाफ चैम्पियंस लीग फाइनल में भी गोल किया था । वह युएफा की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी भी रही । 

उन्होंने कहा ,‘‘ यह बहुत खास पल है । मैं बहुत भावुक हो गई हूं ।मैं अपने साथी खिलाड़ियों को धन्यवाद देना चाहती हूं ।’’

मेस्सी के नाम क्रिस्टियानो रोनाल्डो से दो अधिक यह पुरस्कार है ।रोनाल्डज्ञे छठे स्थान पर रहे । 

मेस्सी ने बार्सीलोना के लिये कुल 672 गोल किये हैं । अपने आखिरी सत्र में उन्होंने 38 गोल दागे और कोपा डेल रे फाइनल भी जीता । कोपा अमेरिका में उन्होंने चार गोल किये और पांच में मदद की । 

अब वह पेरिस सेंट जर्मेन के लिये खेलते हैं जिसके लिये अब तक नौ मैचों में चार गोल कर चुके हैं ।

Barcelona
Alexia Putellas
Lionel Messi

Related Stories


बाकी खबरें

  • प्रियंका शंकर
    रूस के साथ बढ़ते तनाव के बीच, नॉर्वे में नाटो का सैन्य अभ्यास कितना महत्वपूर्ण?
    19 Mar 2022
    हालांकि यूक्रेन में युद्ध जारी है, और नाटो ने नॉर्वे में बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है, जो अभ्यास ठंडे इलाके में नाटो सैनिकों के युद्ध कौशल और नॉर्वे के सैन्य सुदृढीकरण के प्रबंधन की जांच करने के…
  • हर्षवर्धन
    क्रांतिदूत अज़ीमुल्ला जिन्होंने 'मादरे वतन भारत की जय' का नारा बुलंद किया था
    19 Mar 2022
    अज़ीमुल्ला ख़ान की 1857 के विद्रोह में भूमिका मात्र सैन्य और राजनीतिक मामलों तक ही सिमित नहीं थी, वो उस विद्रोह के एक महत्वपूर्ण विचारक भी थे।
  • विजय विनीत
    ग्राउंड रिपोर्ट: महंगाई-बेरोजगारी पर भारी पड़ी ‘नमक पॉलिटिक्स’
    19 Mar 2022
    तारा को महंगाई परेशान कर रही है तो बेरोजगारी का दर्द भी सता रहा है। वह कहती हैं, "सिर्फ मुफ्त में मिलने वाले सरकारी नमक का हक अदा करने के लिए हमने भाजपा को वोट दिया है। सरकार हमें मुफ्त में चावल-दाल…
  • इंदिरा जयसिंह
    नारीवादी वकालत: स्वतंत्रता आंदोलन का दूसरा पहलू
    19 Mar 2022
    हो सकता है कि भारत में वकालत का पेशा एक ऐसी पितृसत्तात्मक संस्कृति में डूबा हुआ हो, जिसमें महिलाओं को बाहर रखा जाता है, लेकिन संवैधानिक अदालतें एक ऐसी जगह होने की गुंज़ाइश बनाती हैं, जहां क़ानून को…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मध्यप्रदेश विधानसभा निर्धारित समय से नौ दिन पहले स्थगित, उठे सवाल!
    19 Mar 2022
    मध्यप्रदेश विधानसभा में बजट सत्र निर्धारित समय से नौ दिन पहले स्थगित कर दिया गया। माकपा ने इसके लिए शिवराज सरकार के साथ ही नेता प्रतिपक्ष को भी जिम्मेदार ठहराया।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License