NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
मिशिगन : दक्षिणपंथी प्रदर्शनकारियों ने घर पर रहने के आदेश का विरोध किया
अमेरिका के मिशिगन में विभिन्न रूढ़िवादी संगठन, जिसमें से एक संगठन ट्रंप के कैबिनेट के एक सदस्य से सम्बद्ध है, ने 'ऑपरेशन ग्रिडलॉक' नामक एक विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें कई प्रदर्शनकारियों के पास शस्त्र भी थे।
पीपल्स डिस्पैच
17 Apr 2020
Michigan operation gridlock
मिशिगन स्टेट कैपिटल में प्रदर्शनकारी(फ़ोटो- मैट श्मकर/द स्टेट न्यूज़)

अमेरिका के राज्य मिशिगन में बंदूक लिये प्रदर्शनकारियों ने राजधानी लांसिंग में हॉस्पिटल, सड़कों और संसदीय बिल्डिंग को घेर लिया है। यह प्रदर्शन 15 अप्रैल को शुरू हुआ और अभी तक जारी है। रूढ़िवादी प्रदर्शनकारी डेमोक्रेट स्टेट गवर्नर ग्रेचेन व्हिटमर के घर पे रहने के आदेश के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे हैं।

मिशिगन जो अमेरिका का कोरोना वायरस के सबसे ज़्यादा प्रभावित राज्यों में से है, ने हाल ही में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में घर पे रहने के आदेश जारी किए हैं।

मिशिगन कंज़र्वेटिव गठबंधन, एक दक्षिणपंथी संगठन है जो लॉकडाउन और सामाजिक दूरी का लगातार विरोध करता रहा है। इस संगठन ने गवर्नर के ख़िलाफ़ 'ऑपेरशन ग्रिडलॉक' नाम का प्रदर्शन किया है जिसके तहत लोगों से लांसिंग आकर सड़क जाम करने की मांग की गई है। प्रदर्शन का नारा है, 'वो (गवर्नर) हमें बिज़नेस से बाहर कर रही हैं, हम लांसिंग जा रहे हैं'।

व्हिटमर ने प्रदर्शनकारियों पर घर में रहने के आदेशों की अवहेलना करने और यहां तक ​​कि आवश्यक चिकित्सा सेवाओं को बाधित करने के आरोप लगाए हैं।

कई प्रदर्शनकारियों के पास बंदूकें भी देखी गई हैं। कई प्लेकार्ड पर गवर्नर को 'लॉक' करने की बातें भी लिखी गई हैं। कई के पास ऐसे झंडे थे जिन पर ऑल्ट-राइट और नियो-नाज़ी के चिन्ह थे। प्रदर्शनकारियों ने ट्रंप के समर्थन वाले चिन्ह भी इस्तेमाल किये।

मिशिगन अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी से चौथा सबसे ज़्यादा प्रभावित राज्य है। यहाँ अब तक 28000 मामले सामने आ चुके हैं। यह राज्य मौतों में भी तीसरे स्थान पर है, यहाँ अब तक 1900 मौतें हो चुकी हैं।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

Michigan operation gridlock
Right-wing protest
USA
Donand Trump

Related Stories

भारत में धार्मिक असहिष्णुता और पूजा-स्थलों पर हमले को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में फिर उठे सवाल

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शक्ति संतुलन में हो रहा क्रांतिकारी बदलाव

अमेरिकी आधिपत्य का मुकाबला करने के लिए प्रगतिशील नज़रिया देता पीपल्स समिट फ़ॉर डेमोक्रेसी

छात्रों के ऋण को रद्द करना नस्लीय न्याय की दरकार है

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

पश्चिम बनाम रूस मसले पर भारत की दुविधा

पड़ताल दुनिया भर कीः पाक में सत्ता पलट, श्रीलंका में भीषण संकट, अमेरिका और IMF का खेल?

क्यों बाइडेन पश्चिम एशिया को अपनी तरफ़ नहीं कर पा रहे हैं?

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई

सऊदी अरब और चीन: अब सबसे अच्छे नए दोस्त?


बाकी खबरें

  • fact check
    किंजल
    UP का वीडियो दिल्ली के सरकारी स्कूल में मदरसा चलाने के दावे के साथ वायरल
    30 Nov 2021
    वीडियो को गौर से देखने पर ऑल्ट न्यूज़ ने स्कूल के बोर्ड पर ‘प्राथमिक विद्यालय मिर्ज़ापुर’ लिखा हुआ पाया. प्राथमिक विद्यालय मिर्ज़ापुर, गाज़ियाबाद के विजयनगर इलाके में है. यानी, ये घटना उत्तर प्रदेश की है…
  • tripura
    संदीप चक्रवर्ती, शांतनु सरकार
    त्रिपुरा नगर निकाय चुनावों में ‘धांधली’ के चलते विपक्ष का निराशाजनक प्रदर्शन 
    30 Nov 2021
    यह पहली बार नहीं है जब राज्य को चुनाव पूर्व हिंसा और चुनाव के दिन ‘धांधली’ देखने को मिल रही है, ऐसा ही कुछ दो साल पहले पंचायत चुनावों के दौरान भी देखने में आया था।
  •  Pentagon
    सोनाली कोल्हटकर
    पेंटागन का भारी-भरकम बजट मीडिया की सुर्खियां क्यों नहीं बनता?
    30 Nov 2021
    पेंटागन का भारी-भरकम बजट आम अमेरिकियों के कल्याण के लिए मिलने वाले सरकारी लाभों से चुराया जा रहा है। लेकिन कॉरपोरेट मीडिया या नीति-निर्माता इसे मानने के लिए तैयार नहीं हैं, इस मुद्दे पर उनसे बहस की…
  • Rajya Sabha
    भाषा
    राज्यसभा की ऐतिहासिक सबसे बड़ी कार्रवाई में 12 सांसद निलंबित
    30 Nov 2021
    राज्यसभा के 12 सांसदों को वर्तमान शीत सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया है। यह उच्च सदन के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले 2020 में आठ सांसदों को निलंबित किया गया था,…
  • media
    अभिषेक पाठक
    कृषि कानून वापसी पर संसद की मुहर, लेकिन गोदी मीडिया का अनाप-शनाप प्रलाप जारी!
    30 Nov 2021
    आज के दौर में मोदी सरकार शोले फ़िल्म में अमिताभ बच्चन के उस सिक्के जैसी हो गई है जिसके दोनों ओर 'मास्टरस्ट्रोक' लिखा है। गोदी मीडिया के उन एंकरों पर तरस भी आता है जिन्होंने सालभर इस कानून और सरकार का…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License