NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
शिक्षा
भारत
राजनीति
मिड डे मील घोटाला: कई सवाल खड़े करती है 'पानी में दूध मिलाने की घटना'
एक जगह गंगा की सफाई के नाम पर दूध पानी की तरह बहाया जा रहा है और दूसरी जगह पर बच्चों को दूध देने के नाम पर पानी में दूध मिलाया जा रहा है। ऐसी घटनाएं हमसे बहुत सारे सवाल पूछती हैं।  
अजय कुमार
30 Nov 2019
mid day meal

उत्तर प्रदेश की दो घटनाएं है। पहली है सोनभद्र की और दूसरी है कानपुर की। एक नई, एक पुरानी। पहली घटना यूँ है कि एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ जिसमें सोनभद्र के प्राथमिक स्कूल में मीड डे मील के लिए दूध देने के लिए स्कूल की रसोइया फूलवंती एक बाल्टी पानी में एक लीटर दूध मिलाकर गर्म कर रही हैं। दूसरी घटना जिसकी तस्वीरें इसी संदर्भ में वायरल हो रही है वो है पिछले साल कानपुर में संत समाज के की ओर से किए गए गंगा शद्धीकरण की, जिसमें 1100 लीटर दूध पानी में बहा दिया। बच्चों को दूध देने के नाम पर संत समाज के लोग भड़क उठे। एक संत ने यहां तक कह दिया कि गंगा मैया के किनारे चालीस लाख बच्चे पलते हैं, उन्हें दूध पिलाने से क्या होगा? वह अपना सारा दूध यूरिन और शौच के तौर पर बाहर निकाल देते हैं। हम लोग गंगा को साफ़ करने को स्वच्छ बना रहे हैं। बच्चों को दूध तो दिया जाते रहेगा लेकिन जरूरत इस बात की है कि गंगा को साफ करने के लिए दूध बहाया जाए।  

ये दोनों घटनाएं एक दूसरे की आलोचना करती हैं। हम गुस्से में कह सकते हैं देखिये एक जगह गंगा की सफाई के नाम पर दूध पानी की तरह बहाया जा रहा है और दूसरी जगह पर बच्चों को दूध देने के नाम पर पानी में दूध मिलाया जा रहा है (हां एक बाल्टी पानी में एक लीटर दूध मिलाने को दूध में पानी मिलाना तो नहीं कहा जा सकता) । हमारा यह गुस्सा जायज़ है। और यह आलोचना भी एक हद तक सही है। लेकिन जिस समाज में हम रह रहे हैं, उसे झकझोरने के लिए यह आलोचना कच्ची है। ऐसी घटनाएं हमसे बहुत सारे सवाल पूछती हैं।  

एक बाल्टी पानी में एक लीटर दूध मिलाकर गर्म करना तो पहली नजर में एक तरह की मिलावट की तरफ इशारा करता है। जब इसके साथ हम यह जोड़ देते हैं कि यह घटना मिड डे मील के लिए बच्चों को दिए जाने वाले दूध से जुड़ी थी तो बात थोड़ी और गहरी जाती है, हम समझ पाते हैं कि यह एक तरह की लूट है जो मिड डे मिल से की जा रही है। और जब इसके साथ यह जुड़ जाता है कि यह घटना प्राथमिक विद्यालय में घटी है तो हमारे समाज की बहुत सारी तहें उभर कर सामने आती है। जिनकी तरफ हम ध्यान नहीं देना चाहते।

सबसे उपेक्षित स्थिति है भारत के किसी भी इलाके में सरकारी प्राथमिक विद्यालयों की स्थिति बहुत बुरी है। यहां या किसी दूसरे मामलें में जब वीडियो सामने आते हैं और वायरल हो जाते हैं तब जाकर यह खबर का हिस्सा बनते हैं। तब हमारा जनमानस सोचता है कि इस देश का क्या होगा? और ज्यादा से ज्यादा हम यह सोचते हैं कि इससे जुड़ी अधिकारियों को सज़ा दे दी जाए। जिनकी इस पर निगरानी की जिम्मेदारी बनती है, उन्हें सज़ा दी जाए।  

लेकिन ज़मीनी हक़ीक़त यह है कि सरकारी प्राथमिक स्कूल के प्रति जिस तरह आम जनता खासतौर पर मिडिल क्लास का रवैया है वह यह साफ़ करता है कि उसे सरकारी स्कूलों से कोई ज़्यादा सरोकार नहीं है।  उसने अब सरकारी स्कूलों का रास्ता छोड़कर निजी स्कूलों का रास्ता पकड़ लिया है। सरकार और सरकारी अफसर अपने बच्चों को इन स्कूलों में पढ़ने के लिए नहीं भेजते हैं। वे स्वीकारते है कि सरकारी स्कूल किसी काम के नहीं है। जब सरकारी स्कूलों के बारे में समाज का ऐसा रवैया हो और उस समय सरकारी स्कूलों की बुरी स्थिति केवल एक वीडियों के जरिये पता चले तो इसका मतलब कि उस समाज को प्रशासित करने वाले पूरे समाज को जागरूक करने की बजाय अँधेरे में ले जा रहे हैं।  

क्या आपने कभी ऐसी खबर सुनी है कि किसी गाँव की पंचायत सरकारी स्कूलों और अस्पतालों पर बहस करे। आम जनता को जागरूक करे या इकट्ठा कर बात करे।ऐसी बहसों से हम नहीं टकराते। हमारे समाज के अनुभवी लोग और संस्थाएं हमें इन बहसों की तरफ नहीं ले जाती।

उनकी चिंताओं को बहुत ही निर्जीव भाषा में गढ़ दिया गया है। उन्हें विकास की पट्टी पढ़ाई जाती है लेकिन यह नहीं बताया जाता कि यह तब तक नहीं हो सकता जब तक उन्हें सही सवाल पूछने का हुनर न सिखाया जाए। उन्हें नहीं बताया जाता कि चमचाती हुई सड़कों और 24 घण्टे बिजली का सपना वाले लोग जब तब उनसे झूठ बोलेंगे तब तक अंधेरा रहेगा।

यह विकास इससे कभी नहीं आने वाला कि हमें मंदिर-मस्जिद और जातियों के नाम पर बांट दिया जाए। हमारी लामबंदी तब तक सफल नहीं सकती जब हम गंगा की सफाई के नाम पर 1100 लीटर दूध तो बहा देते हैं लेकिन 11 बार भी उन संस्थाओं से सवाल नहीं करते, जिन्हें गंगा सफाई की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

कहने का मतलब यह है कि हमारे समाज में वैसे सामाजिक संस्कार पल बढ़ रहे हैं जिनका सही तरह के सवाल पूछने से कोई लेना देना नहीं हो रहा है।  हमारे समाज का लोकतंत्र ऐसी बेकार की बातों से सड़ रहा है। लोगों में नागरिकता का एहसास पैदा नहीं किया जा रहा है। उन्हें नहीं बताया जा रहा है कि वह तभी ठीक ढंग से जी पायेंगे जब वह सरकार और प्रशासन से सही तरह के सवाल पूछेंगे। केवल एक दिन नहीं हर दिन पूछेंगे। तभी गंगा साफ़ हो पाएगी और स्कूलों के मिड डे मील में धाँधली नहीं होगी।  तभी दूध की जगह पानी और रोटी के साथ नमक नहीं मिलेगा।

Mid-day Meals
sonbhadra
Milk Roti-Salt
mirzapur
Primary Schools In Uttar Pradesh
Mid-Day Meal Scam

Related Stories

हिमाचल: मध्याह्न भोजन के लिए रसोइए की भर्ती में सांस्थानिक जातिवाद 

यूपी: रोज़गार के सरकारी दावों से इतर प्राथमिक शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

मिर्जापुर: प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने उत्तर प्रदेश सरकार से रिपोर्ट मांगी

क्या ऐसे होगा स्वस्थ भारत का निर्माण ?


बाकी खबरें

  • J&K
    अनीस ज़रगर
    परिसीमन आयोग के जम्मू क्षेत्र पर ताजा मसौदे पर बढ़ता विवाद
    11 Feb 2022
    जम्मू के सुचेतगढ़ और आरएस पुरा इलाकों में पहले ही विरोध प्रदर्शन आयोजित किये जा चुके हैं, जहाँ दो विधानसभा क्षेत्रों का विलय प्रस्तावित किया गया है।
  • hijab vivad
    भाषा
    हिजाब विवाद: कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेश के ख़िलाफ़ शीर्ष अदालत में याचिका दायर
    11 Feb 2022
    एक छात्र द्वारा दायर याचिका में हिजाब मामले की सुनवाई कर रहे उच्च न्यायालय के निर्देश के साथ ही तीन न्यायाधीशों की पीठ के समक्ष चल रही कार्यवाही पर भी रोक लगाने का अनुरोध किया गया है। अपील में दावा…
  • गोवा ग्राउंड रिपोर्ट: कोरोना लॉकडाउन से संकट में आए टैक्सी चालकों का मुद्दा चुनाव से ग़ायब
    मोहम्मद ताहिर
    गोवा ग्राउंड रिपोर्ट: कोरोना लॉकडाउन से संकट में आए टैक्सी चालकों का मुद्दा चुनाव से ग़ायब
    11 Feb 2022
    "सरकार से कुछ सब्सिडी की मांग की थी। सरकार की तरफ से पांच हज़ार रूपये देने का वादा भी किया गया था लेकिन अभी तक कुछ नहीं मिला।"
  • corona
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 58,077 नए मामले, 657 मरीज़ों की मौत
    11 Feb 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.64 फ़ीसदी यानी 6 लाख 97 हज़ार 802 हो गयी है।
  • MNREGA
    दित्सा भट्टाचार्य
    विशेषज्ञों के हिसाब से मनरेगा के लिए बजट का आवंटन पर्याप्त नहीं
    11 Feb 2022
    पीपल्स एक्शन फ़ॉर एम्प्लॉयमेंट गारंटी (PAEG) के मुताबिक़ वित्तीय साल 2022-23 के बजट में नरेगा के लिए जो राशि आवंटित की गयी है, उससे प्रति परिवार महज़ 21 श्रमदिवस का काम ही सृजित किया जा सकता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License