NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
करोड़ों लोग भुखमरी के क़रीब, WFP की अमीरों से मदद के लिए आगे आने की अपील
WFP प्रमुख ने कहा, ‘‘हम लोगों के संपत्ति बनाने के ख़िलाफ़ नहीं हैं लेकिन मानवता बड़े संकट से गुजर रही है जिसे हम में से किसी ने अपने जीवनकाल में नहीं देखा है। यह समय है जिनके पास सबसे अधिक है वे आगे आएं और विश्व इतिहास के सबसे असधारण वक्त में जिनके पास बहुत कम है उनकी मदद करें।’’
एपी
18 Sep 2020
करोड़ों लोग भुखमरी के क़रीब
Image courtesy: World Economic Forum

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) के प्रमुख डेविड ब्यासले ने चेतावनी दी कि संघर्ष, जलवायु परिवर्तन और कोविड-19 महामारी की प्रणघातक तिकड़ी से करोड़ों लोग भुखमरी के करीब हैं।

उन्होंने दानकर्ता देशों और अरबपतियों से गरीबों के लिए भोजन और उनकी जिंदगी सुनिश्चित करने के लिए मदद की अपील की।

इस बीच, बिजनेस इनसाइडर ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि अमेजॉन संस्थापक जेफ बेजोस, माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ स्टीव वालमर, टेस्ला के सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) एलन मस्क, कैसिनो कारोबारी शेलडन एडेलसन और अन्य की संपत्ति में महामारी के दौरान अरबों डॉलर की वृद्धि हुई है।

ब्यासले ने कहा, ‘‘हम लोगों के संपत्ति बनाने के खिलाफ नहीं हैं लेकिन मानवता बड़े संकट से गुजर रही है जिसे हम में से किसी ने अपने जीवनकाल में नहीं देखा है। यह समय है जिनके पास सबसे अधिक है वे आगे आएं और विश्व इतिहास के सबसे असधारण वक्त में जिनके पास बहुत कम है उनकी मदद करें।’’

ब्यासले ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से कहा कि पांच महीने पहले संभावित ‘भुखमरी महामारी’ की दी गई उनकी चेतावनी के बाद उठाए कदम से अकाल जैसे हालात को टाल दिया गया और लोग जिंदा हैं लेकिन अभी काम पूरा नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएफपी और उसके साझेदार इस साल करीब 13.8 करोड़ लोगों तक पहुंचने जा रहे हैं। यह हमारे इतिहास की सबसे बड़ी संख्या है।

ब्यासले ने कहा कि अभी बहुत मदद करने की जरूरत है क्योंकि 27 करोड़ लोग भुखमरी की ओर बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अभी ही तीन करोड़ लोग पूरी तरह से डब्लयूएफपी पर खाने के लिए निर्भर हैं और मदद नहीं मिलने पर खाना खाए बिना मर जाएंगे।

ब्यासले ने चेतावनी दी कि करीब तीन दर्जन देशों में अकाल पड़ सकता है जिनमें पहले ही संघर्ष से कमजोर पड़ चुके स्थान शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि अफ्रीकी देश कांगो में हिंसा और अस्थिरता बढ़ी है और पहले ही 1.55 करोड़ लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं।

ब्यासले ने कहा कि कोष की कमी की वजह से यमन को भोजन मुहैया कराने के लिए दी जाने वाली मद में कटौती करनी पड़ी है। नाइजीरिया और दक्षिण सूडान में लाखों लोग महामारी की वजह से खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहे हैं।

starvation
Starvation Deaths
Global Hunger
poverty
Hunger Crisis
WHO
WFP
United Nations World Food Program

Related Stories

कोविड मौतों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर मोदी सरकार का रवैया चिंताजनक

कोविड-19 महामारी स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में दुनिया का नज़रिया नहीं बदल पाई

WHO की कोविड-19 मृत्यु दर पर भारत की आपत्तियां, कितनी तार्किक हैं? 

दवाई की क़ीमतों में 5 से लेकर 5 हज़ार रुपये से ज़्यादा का इज़ाफ़ा

हासिल किया जा सकने वाला स्वास्थ्य का सबसे ऊंचा मानक प्रत्येक मनुष्य का मौलिक अधिकार है

क्या बूस्टर खुराक पर चर्चा वैश्विक टीका समता को गंभीर रूप से कमज़ोर कर रही है?

यात्रा प्रतिबंधों के कई चेहरे

ओमीक्रॉन को रोकने के लिए जन स्वास्थ्य सुविधाएं, सामाजिक उपाय तत्काल बढ़ाने की ज़रूरत : डब्ल्यूएचओ

स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को डब्ल्यूटीओ के एजेंडे की परवाह क्यों करनी चाहिए?

दुनिया की 42 फ़ीसदी आबादी पौष्टिक आहार खरीदने में असमर्थ


बाकी खबरें

  • Hijab Verdict
    न्यूज़क्लिक टीम
    मुसलमानों को अलग थलग करता है Hijab Verdict
    17 Mar 2022
  • fb
    न्यूज़क्लिक टीम
    बीजेपी के चुनावी अभियान में नियमों को अनदेखा कर जमकर हुआ फेसबुक का इस्तेमाल
    17 Mar 2022
    गैर लाभकारी मीडिया संगठन टीआरसी के कुमार संभव, श्रीगिरीश जलिहाल और एड.वॉच की नयनतारा रंगनाथन ने यह जांच की है कि फेसबुक ने अपने प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल होने दिया। मामला यह है किसी भी राजनीतिक…
  • Russia-Ukraine war
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्या है रूस-यूक्रेन जंग की असली वजह?
    17 Mar 2022
    रूस का आक्रमण यूक्रेन पर जारी है, मगर हमें इस जंग की एक व्यापक तस्वीर देखने की ज़रूरत है। न्यूज़क्लिक के इस वीडियो में हमने आपको बताया है कि रूस और यूक्रेन का क्या इतिहास रहा है, नाटो और अमेरिका का…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    झारखंड में चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था और मरीज़ों का बढ़ता बोझ : रिपोर्ट
    17 Mar 2022
    कैग की ओर से विधानसभा में पेश हुई रिपोर्ट में राज्य के जिला अस्पतालों में जरूरत के मुकाबले स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी का खुलासा हुआ है।
  • अनिल जैन
    हिटलर से प्रेरित है 'कश्मीर फाइल्स’ की सरकारी मार्केटिंग, प्रधानमंत्री से लेकर कार्यकर्ता तक
    17 Mar 2022
    एक वह समय था जब भारत के प्रधानमंत्री अपने समय के फिल्मकारों को 'हकीकत’, 'प्यासा’, 'नया दौर’ जैसी फिल्में बनाने के लिए प्रोत्साहित किया करते थे और आज वह समय आ गया है जब मौजूदा प्रधानमंत्री एक खास वर्ग…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License