NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
मिनियापोलिस सिटी काउंसिल ने पुलिस व्यवस्था ख़त्म करने का संकेत दिया
सिटी काउंसिल के तेरह सदस्यों में से नौ सदस्यों ने पुलिस व्यवस्था को समाप्त करने और इसे पब्लिक सेफ्टी के एक समुदाय-आधारित मॉडल के साथ बदलने का प्रस्ताव पेश किया।
पीपल्स डिस्पैच
08 Jun 2020
Minneapolis

संयुक्त राज्य में मिनियापोलिस सिटी काउंसिल के सदस्यों ने रविवार 7 जून को शहर के पुलिस विभाग को ख़त्म करने और फंड में कटौती करने के अपने इरादे को ज़ाहिर किया। ये घोषणा मिनियापोलिस में प्रदर्शनकारियों के समक्ष 13 में से 9 सदस्यों द्वारा की गई। इन पार्षदों ने यह भी कहा कि वे इस समुदाय के साथ काम करते हुए पुलिस की जगह पर "पब्लिक सेफ्टी का एक नया मॉडल" बनाने की दिशा में काम करेंगे।

काउंसिल के अध्यक्ष लिसा बेंडर ने सीएनएन को बताया कि उन्होंने "पुलिस व्यवस्था को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है क्योंकि हम इसे मिनियापोलिस शहर में जानते हैं और अपने समुदाय के साथ पब्लिक सेफ्टी का एक नया मॉडल तैयार करेंगे जो वास्तव में हमारे समुदाय को सुरक्षित रखे।"

इस तरह का ख़्याल एक अन्य काउंसेलर अलोंद्रा कैनो द्वारा पेश किया गया। उन्होंने ट्वीट किया कि मिनियापोलिस पुलिस विभाग या एमपीडी "सुधार योग्य नहीं है और हम वर्तमान पुलिस व्यवस्था को समाप्त करने जा रहे हैं।" कैनो ने यह भी कहा कि इस निर्णय के पक्ष में काउंसिल में "वीटो-प्रूफ" बहुमत है।

सिटी काउंसिल द्वारा दो तिहाई बहुमत या 13 में से 9 वोटों के साथ लिए गए कोई भी निर्णय को महापौर द्वारा वीटो नहीं किया जा सकता है।

चार पुलिस अधिकारियों द्वारा जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या को लेकर विरोध प्रदर्शन पूरे अमेरिका में लगभग दो सप्ताह से उग्र होता रहा है। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में से एक है मौजूदा पुलिस व्यवस्था को समाप्त करना और फंड को रोकाना और इसे किसी न किसी रूप में नेताओं का व्यापक समर्थन मिल रहा है।

लॉस एंजलेस के मेयर एरिक गार्सेटी ने पिछले हफ्ते शहर के वार्षिक बजट में पुलिस विभाग को दी जाने वाली प्रस्तावित कटौती की घोषणा की थी। ला सिटी काउंसिल के अध्यक्ष नूरी मार्टिनेज ने प्रस्ताव दिया कि फंड की कटौती कर शहर के नस्लीय अल्पसंख्यकों को दिए जाएं। न्यूयॉर्क के मेयर बिल डी ब्लासियो ने इसी तरह की घोषणा की है।

Minneapolis
Minneapolis Minneapolis City
Minneapolis Police
United nations

Related Stories

जलवायु परिवर्तन : हम मुनाफ़े के लिए ज़िंदगी कुर्बान कर रहे हैं

क्या यूक्रेन मामले में CSTO की एंट्री कराएगा रूस? क्या हैं संभावनाएँ?

पुतिन को ‘दुष्ट' ठहराने के पश्चिमी दुराग्रह से किसी का भला नहीं होगा

रूस-यूक्रेन युद्ध अपडेट: संयुक्त राष्ट्र ने द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद इसे यूरोप का सबसे बड़ा शरणार्थी संकट बताया 

यह वक्त रूसी सैन्य गठबंधन को गंभीरता से लेने का क्यों है?

141 दिनों की भूख हड़ताल के बाद हिशाम अबू हव्वाश की रिहाई के लिए इज़रायली अधिकारी तैयार

मानवाधिकार संगठनों ने कश्मीरी एक्टिविस्ट ख़ुर्रम परवेज़ की तत्काल रिहाई की मांग की

वे उन्हें मार रहे हैं : असांज की 'स्लो डेथ' खसोगी की याद दिलाती है

अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार और हमारे बुनियादी सरोकार

महिलाओं के ख़िलाफ़ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2021 का महत्व


बाकी खबरें

  • रवि कौशल
    डीयूः नियमित प्राचार्य न होने की स्थिति में भर्ती पर रोक; स्टाफ, शिक्षकों में नाराज़गी
    24 May 2022
    दिल्ली विश्वविद्यालय के इस फैसले की शिक्षक समूहों ने तीखी आलोचना करते हुए आरोप लगाया है कि इससे विश्वविद्यालय में भर्ती का संकट और गहरा जाएगा।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पश्चिम बंगालः वेतन वृद्धि की मांग को लेकर चाय बागान के कर्मचारी-श्रमिक तीन दिन करेंगे हड़ताल
    24 May 2022
    उत्तर बंगाल के ब्रू बेल्ट में लगभग 10,000 स्टाफ और सब-स्टाफ हैं। हड़ताल के निर्णय से बागान मालिकों में अफरा तफरी मच गयी है। मांग न मानने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल का संकेत दिया है।
  • कलिका मेहता
    खेल जगत की गंभीर समस्या है 'सेक्सटॉर्शन'
    24 May 2022
    एक भ्रष्टाचार रोधी अंतरराष्ट्रीय संस्थान के मुताबिक़, "संगठित खेल की प्रवृत्ति सेक्सटॉर्शन की समस्या को बढ़ावा दे सकती है।" खेल जगत में यौन दुर्व्यवहार के चर्चित मामलों ने दुनिया का ध्यान अपनी तरफ़…
  • आज का कार्टून
    राम मंदिर के बाद, मथुरा-काशी पहुँचा राष्ट्रवादी सिलेबस 
    24 May 2022
    2019 में सुप्रीम कोर्ट ने जब राम मंदिर पर फ़ैसला दिया तो लगा कि देश में अब हिंदू मुस्लिम मामलों में कुछ कमी आएगी। लेकिन राम मंदिर बहस की रेलगाड़ी अब मथुरा और काशी के टूर पर पहुँच गई है।
  • ज़ाहिद खान
    "रक़्स करना है तो फिर पांव की ज़ंजीर न देख..." : मजरूह सुल्तानपुरी पुण्यतिथि विशेष
    24 May 2022
    मजरूह सुल्तानपुरी की शायरी का शुरूआती दौर, आज़ादी के आंदोलन का दौर था। उनकी पुण्यतिथि पर पढ़िये उनके जीवन से जुड़े और शायरी से जुड़ी कुछ अहम बातें।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License