NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
मोदी द्वारा रीवा मेगा सोलर प्लांट के उद्घाटन का प्रोपगेंडा, फेक फोटो के जरिये
एक अकेला फोटो प्रभावी ढंग से प्रचार के लिए नाकाफी था। तो दो और पावरफुल फेक और पुराने फोटो की मदद ली गई। इसके बाद आइटी सेल इन फोटो को वायरल करने में जुट गई।
राज कुमार
09 Jul 2020
Modi

शुक्रवार, 10 जुलाई, 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मध्यप्रदेश रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर प्लांट देश को समर्पित करेंगे। माने उद्घाटन करेंगे। आइटी सेल प्रचार में जुट गई है। नए-पुराने, कहीं-कहीं से सोलर प्लांट के फोटो इंटरनेट पर सांझा किए जा रहे हैं।

@ravisinghtiloi रवि सिंह ने कुछ फोटो ट्विट किए हैं। रवि सिंह को नरेंद्र मोदी ट्विटर पर  फोलो करते हैं। उनकी ट्वीट को आप इस लिंक पर देख सकते हैं।

Screen Shot 2020-07-09 at 5.00.11 PM.png

Screen Shot 2020-07-09 at 5.03.24 PM.png

रवि ने तीन फोटो साझा किए हैं। अब जरा सिलसिलेवार इन फोटो की सच्चाई जानते हैं। पहला फोटो, जिसमें खूब सारे सोलर पैनल हैं और दो कर्मचारी काम कर रहे हैं।

Screen Shot 2020-07-09 at 5.05.44 PM.png

ये फोटो रीवा सोलर प्लांट का नहीं है और न ही वर्ष 2020 का है। इस फोटो को न्यूज़ 18 ने भी राजस्थान के सोलर प्लांट के साथ चिपका दिया था। न्यूज़ 18 की वेबसाइट पर 29 जनवरी 2014 को ये फोटो पब्लिश किय गया था। इसी फोटो को इंडिया टीवी ने 16 फरवरी 2015 को मध्यप्रदेश रीवा सोलर प्लांट की खबर के साथ छाप दिया था।

Screen Shot 2020-07-09 at 5.11.54 PM.png

Screen Shot 2020-07-09 at 5.14.02 PM.png

असल में ये फोटो ना तो वर्ष 2020 का है और न ही रीवा सोलर प्लांट का। ये फोटो गुजरात सोलर पार्क का है। जिसे 14 अप्रैल, 2012 को रॉयटर्स के फोटो जर्नलिस्ट अमित दवे ने क्लिक किया था। इस लिंक पर क्लिक करके आप फोटो क्रेडिट देख सकते हैं।

 Screen Shot 2020-07-09 at 5.27.26 PM.png
दूसरा फोटो लगातार कभी राजस्थान तो कभी हरियाणा के सोलर प्लांट के साथ छपता रहा है। इकोनोमिक टाइम्स की 17 जनवरी 2017 की मनोहर ज्योति हरियाणा की खबर के साथ आप इस फोटो को देख सकते हैं। इकोनोमिक टाइम्स इस फोटो को कई सोलर प्लांट की खबरों के साथ इस्तेमाल कर चुका है।

Screen Shot 2020-07-09 at 5.32.44 PM.png

तीसरा फोटो रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर प्लांट का है। जिसे आप रीवा ज़िला की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।

Screen Shot 2020-07-09 at 5.41.57 PM.png

लेकिन शायद ये अकेला फोटो प्रभावी ढंग से प्रचार के लिए नाकाफी था। तो दो और पावरफुल फेक और पुराने फोटो की मदद ली गई। इसके बाद आइटी सेल इन फोटो को वायरल करने में जुट गई। बीजेपी आईटी सेल सोशल मीडिया हेड काशी, बीजेपी आईटी सेल वर्कर अमेठी, बीजेपी सुल्तानपुर, बीजेपी सोशल मीडिया हेड भदोही ने भी इन फोटो को रिट्वीट किया है।

tweet_3.PNG इनमें से कई अकाउंट ऐसे हैं जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फोलो करते हैं। शायद इसीलिये

Screen Shot 2020-07-09 at 5.48.59 PM.png
फोलो करते हैं! गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं है जब आइटी सेल फ़ेक फोटो के जरिये प्रोपगेंडा फैला रही है।

(लेखक राज कुमार स्वतंत्र पत्रकार एवं ट्रेनर हैं। आप सरकारी योजनाओं से संबंधित दावों और वायरल संदेशों की पड़ताल भी करते रहते हैं।)

Narendra modi
Madhya Pradesh
Rewa Mega Solar Plant
MPUVN

Related Stories

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

परिक्रमा वासियों की नज़र से नर्मदा

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

छात्र संसद: "नई शिक्षा नीति आधुनिक युग में एकलव्य बनाने वाला दस्तावेज़"

भाजपा के लिए सिर्फ़ वोट बैंक है मुसलमान?... संसद भेजने से करती है परहेज़


बाकी खबरें

  • डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    'राम का नाम बदनाम ना करो'
    17 Apr 2022
    यह आराधना करने का नया तरीका है जो भक्तों ने, राम भक्तों ने नहीं, सरकार जी के भक्तों ने, योगी जी के भक्तों ने, बीजेपी के भक्तों ने ईजाद किया है।
  • फ़ाइल फ़ोटो- PTI
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे: क्या अब दोबारा आ गया है LIC बेचने का वक्त?
    17 Apr 2022
    हर हफ़्ते की कुछ ज़रूरी ख़बरों को लेकर फिर हाज़िर हैं लेखक अनिल जैन..
  • hate
    न्यूज़क्लिक टीम
    नफ़रत देश, संविधान सब ख़त्म कर देगी- बोला नागरिक समाज
    16 Apr 2022
    देश भर में राम नवमी के मौक़े पर हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद जगह जगह प्रदर्शन हुए. इसी कड़ी में दिल्ली में जंतर मंतर पर नागरिक समाज के कई लोग इकट्ठा हुए. प्रदर्शनकारियों की माँग थी कि सरकार हिंसा और…
  • hafte ki baaat
    न्यूज़क्लिक टीम
    अखिलेश भाजपा से क्यों नहीं लड़ सकते और उप-चुनाव के नतीजे
    16 Apr 2022
    भाजपा उत्तर प्रदेश को लेकर क्यों इस कदर आश्वस्त है? क्या अखिलेश यादव भी मायावती जी की तरह अब भाजपा से निकट भविष्य में कभी लड़ नहींं सकते? किस बात से वह भाजपा से खुलकर भिडना नहीं चाहते?
  • EVM
    रवि शंकर दुबे
    लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों में औंधे मुंह गिरी भाजपा
    16 Apr 2022
    देश में एक लोकसभा और चार विधानसभा चुनावों के नतीजे नए संकेत दे रहे हैं। चार अलग-अलग राज्यों में हुए उपचुनावों में भाजपा एक भी सीट जीतने में सफल नहीं हुई है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License