NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
क्या है मोल्नुपिरवीर? जिसे कोविड-19 के ख़िलाफ़ लड़ाई में माना जा रहा है ‘गेमचेंजर‘
दवा निर्माता मर्क एंड कंपनी ने COVID-19 के ख़िलाफ़ एक नई एंटीवायरल दवा 'मोल्नुपिरवीर' को लेकर एक अध्ययन के परिणाम को प्रकाशित किया है। इसके परिणाम बताते हैं कि ये दवा अस्पताल में भर्ती होने की संभावना को 50% तक कम कर देती है।
संदीपन तालुकदार
05 Oct 2021
Molnupiravir
Image Courtesy: AP

क्या है मोल्नुपिरवीर?

मोल्नुपिरवीर (Molnupiravir) COVID-19 के खिलाफ एक अनुसंधात्मक एंटीवायरल दवा है। जाहिर है, यह COVID-19 रोगियों के इलाज में अब तक का पहला मुंह के जरिए दिया जाने वाला एंटीवायरल है। इस दवा के तीसरे चरण के परीक्षण के परिणाम हाल ही में इसके निर्माता मर्क एंड कंपनी द्वारा घोषित किए गए हैं। ये परिणाम बताते हैं कि ये दवा मामूली लक्षणों वाले रोगियों में रोग की वृद्धि को कम करके अस्पताल में भर्ती होने की संभावना को 50% तक कम कर देती है। 

प्रेस को दिए एक बयान में, मर्क ने कहा कि ये कंपनी जल्द ही अमेरिकी नियामक एजेंसी एफडीए(फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) से आपातकालीन उपयोग के अधिकार की मांग करेगी।

जर्मन ट्रायस आई पुजोल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के ओरिओल मित्जा ने साइंस मैगज़ीन को बताया, “एक शोधकर्ता के रूप में, मेरे लिए मर्क की घोषणा वर्ष 2021 के शीर्ष सबसे बड़े समाचारों में से एक है। मोल्नुपिरवीर निस्संदेह एक गेम-चेंजर है!”

ये भी पढ़ें: दिल्ली में कोविड के कारण 2029 बच्चों ने माता-पिता दोनों या किसी एक को खो दिया: सर्वेक्षण

दुनिया भर में व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले अन्य दो एंटीवायरल विकल्प रेमडिसविर और मोनोक्लोनल एंटीबॉडी हैं। हालांकि, मोल्नुपिरवीर के विपरीत इन दोनों एंटीवायरल को अंतःशिरा के द्वारा लगाया जाता है।

क्लीनिकल ट्रायल कैसे किए गए?

ये नए परिणाम उन 775 मरीजों से आए हैं जो अस्पताल में भर्ती नहीं किए गए, जो लक्षणों की शुरुआत से 5 दिनों की अवधि के लिए इस अध्ययन में शामिल थें। अध्ययन के लिए शामिल किए गए रोगियों को 5 दिनों के लिए इस दवा का एक कोर्स मिला। दवा देने की इस अवधि को प्रयोगशाला अध्ययनों में SARS-CoV-2 वायरस के जीनोम को दोहराने की क्षमता को बाधित करने के लिए दिखाया गया था। SARS-CoV-2 वह कोरोनावायरस है जो COVID-19 का कारण बनता है।

कथित तौर पर, मर्क ने मूल रूप से 1550 रोगियों को शामिल करने की योजना बनाई थी जिसे एक स्वतंत्र डेटा निगरानी समिति द्वारा रोक दिया गया था क्योंकि यह स्पष्ट हो गया था कि यह दवा प्रभावी थी।

अमेरिकी मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, संघीय प्रशासन ने पहले ही मोल्नुपिरवीर की 1.7 मिलियन खुराक का एडवांस ऑर्डर दे दिया है जिसकी कीमत 700 डॉलर प्रति मरीज है। विशेषज्ञों के अनुसार, नई दवा की लागत, हालांकि मोनोक्लोनल एंटीबॉडी से कम है, एक जीवन रक्षक दवा के लिए स्वीकार्य नहीं है।

मोल्नुपिरवीर कैसे काम करता है?

एक एंटीवायरल ड्रग फंक्शन का प्राथमिक तरीका उस प्रक्रिया को रोकना है जिसके द्वारा कोई वायरस होस्ट बॉडी में प्रतिकृति बनाता है। प्रयोगशाला के अध्ययनों में, मोल्नुपिरवीर का संवर्धित कोशिकाओं पर परीक्षण किया गया और यह पाया गया कि दवा उन महत्वपूर्ण एंजाइमों को बदल देती है जो मानव कोशिकाओं के भीतर इसकी प्रतिकृति (गुणन) शुरू करने के लिए आवश्यक हैं।

कई अन्य एंटीवायरल दवाएं जो मोल्नुपिरवीर के समान कार्यों को करती हैं, उन्हें मौखिक गोलियों के रूप में देना मुश्किल था। इस प्रकार की मौखिक रूप से प्रयोग की जाने वाली दवाओं को उनकी क्रिया में कम प्रभावी पाया गया। मर्क एंड कंपनी ने एंटीवायरल दवाओं के मौखिक प्रयोग की बाधा को दूर करने का दावा किया है और जारी महामारी के बीच मोल्नुपिरवीर को गेम-चेंजर करार दिया है।

मर्क के अनुसंधान और विकास प्रमुख डीन एलआई ने एक बयान में कहा कि ये दवा SARS-CoV-2 के खिलाफ एक 'हथौड़ा' जैसा होगी, चाहे वे किसी भी वैरिएंट के हों।

हालांकि, कुछ विशेषज्ञ आगाह करते हैं कि यह अभी शुरुआती चरण है और दुनिया को किसी भी निर्णायक परिणाम की प्रतीक्षा करने की जरूरत है।

बोस्टन विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर इमर्जिंग इंफेक्शियस डिजीज पॉलिसी एंड रिसर्च के निदेशक नाहिद भदेलिया ने साइंस पत्रिका को बताया, "मौखिक एंटीवायरल का "बहुत प्रभाव" हो सकता है, लेकिन ऐसा होने के लिए, तेजी से परीक्षण उपलब्ध होने चाहिए ताकि बीमारी के क्रम में जल्दी से इलाज शुरू किया जा सके। ये एंटीवायरल टीके की जगह नहीं ले सकते हैं क्योंकि यह हमेशा बेहतर होता है कि पहले संक्रमित ही न हों।"

अंग्रेजी में मूल रूप से प्रकाशित लेख को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

Explainer: Molnupiravir, The New Antiviral Against COVID-19

Molnupiravir
remdesivir
Monoclonal Antibodies
SARS-CoV-2
AntiViral Against COVID-19
New COVID-19 Drug

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना मामलों में 17 फ़ीसदी की वृद्धि

Molnupiravir की क्षमता पर हुई खोज में देरी क्यों?

कोविड-19 महामारी प्राकृतिक या षडयंत्र?

कोरोना के दौर में कालाबाजारी का धंधा

सीपीएम ने बंगाल के कोविड संकट के बीच जवाबदेही की मांग की, ट्रेड यूनियनों ने  उठाया पूर्ण टीकाकरण का मुद्दा

उच्च न्यायालय ने पूछा, भाजपा सांसद ने 'चुपके' से रेमडेसिविर कैसे खरीदी?

कोविड-19 : "ऐसा लगता है केंद्र चाहता है लोग मरते रहें"

कोविड-19: पहुँच से बाहर रेमडेसिवीर और महाराष्ट्र में होती दुर्गति

महाराष्ट्र रेमडेसिवीर मामला : भाजपा पर उठे गंभीर सवाल?

कोविड: मोदी सरकार के दो पर्याय—आपराधिक लापरवाही और बदइंतज़ामी


बाकी खबरें

  • modi
    अनिल जैन
    खरी-खरी: मोदी बोलते वक्त भूल जाते हैं कि वे प्रधानमंत्री भी हैं!
    22 Feb 2022
    दरअसल प्रधानमंत्री के ये निम्न स्तरीय बयान एक तरह से उनकी बौखलाहट की झलक दिखा रहे हैं। उन्हें एहसास हो गया है कि पांचों राज्यों में जनता उनकी पार्टी को बुरी तरह नकार रही है।
  • Rajasthan
    सोनिया यादव
    राजस्थान: अलग कृषि बजट किसानों के संघर्ष की जीत है या फिर चुनावी हथियार?
    22 Feb 2022
    किसानों पर कर्ज़ का बढ़ता बोझ और उसकी वसूली के लिए बैंकों का नोटिस, जमीनों की नीलामी इस वक्त राज्य में एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। ऐसे में गहलोत सरकार 2023 केे विधानसभा चुनावों को देखते हुए कोई जोखिम…
  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव, चौथा चरण: केंद्रीय मंत्री समेत दांव पर कई नेताओं की प्रतिष्ठा
    22 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश चुनाव के चौथे चरण में 624 प्रत्याशियों का भाग्य तय होगा, साथ ही भारतीय जनता पार्टी समेत समाजवादी पार्टी की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। एक ओर जहां भाजपा अपना पुराना प्रदर्शन दोहराना चाहेगी,…
  • uttar pradesh
    एम.ओबैद
    यूपी चुनाव : योगी काल में नहीं थमा 'इलाज के अभाव में मौत' का सिलसिला
    22 Feb 2022
    पिछले साल इलाहाबाद हाईकोर्ट ने योगी सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि "वर्तमान में प्रदेश में चिकित्सा सुविधा बेहद नाज़ुक और कमज़ोर है। यह आम दिनों में भी जनता की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त…
  • covid
    टी ललिता
    महामारी के मद्देनजर कामगार वर्ग की ज़रूरतों के अनुरूप शहरों की योजना में बदलाव की आवश्यकता  
    22 Feb 2022
    दूसरे कोविड-19 लहर के दौरान सरकार के कुप्रबंधन ने शहरी नियोजन की खामियों को उजागर करके रख दिया है, जिसने हमेशा ही श्रमिकों की जरूरतों की अनदेखी की है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License