NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
हरियाणा के पंचकूला की गौशाला में 70 से ज्यादा गायों की मौत, 30 बीमार
अधिकारी ने कहा कि उन्होंने पानी और चारा के नमूने एकत्र किए हैं और जांच के परिणाम मिलने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंच पाएंगे..लेकिन पहली नज़र में फूड पॉइजनिंग का मामला लगता है।
भाषा
28 Oct 2020
गाय

चंडीगढ़: हरियाणा के पंचकूला में एक मंदिर से संबद्ध गौशाला में खाद्य विषाक्तता (Food poisoning) के कारण 70 से ज्यादा गायों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी।

हरियाणा के पशुपालन और डेयरी विभाग के एक अधिकारी ने पंचकूला में संवाददाताओं को बताया कि माता मनसा देवी गौधाम में इसके अलावा 30 गायें बीमार अवस्था में मिली।

उन्होंने बताया, ‘‘हमने पानी और चारा के नमूने एकत्र किए हैं और जांच के परिणाम मिलने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंच पाएंगे..लेकिन प्रारिंभक नजर में खाद्य विषाक्तता का मामला लगता है।’’

गौशाला के महाप्रबंधक (मानद) रवींद्र चिहगल ने बताया कि कुछ गायों के बीमार होने का पता चलने पर मंगलवार को पशु चिकित्सक को बुलाया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे जो रिपोर्ट मिली उसमें कहा गया कि खाद्य विषाक्तता के कारण गायों की मौत हुई। लेकिन एक चीज स्पष्ट है कि यह गायों को दिए गए चारा के कारण खाद्य विषाक्तता का मामला नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें आशंका है कि मंदिर आने वाले कुछ श्रद्धालु खाना लाए होंगे जिसे उन्होंने गायों को दिया होगा ।’’

फिलहाल शहर से बाहर चिहगल ने बताया कि दो अलग शेड में गायों की मौत हुई।

उन्होंने कहा,‘‘हमारे यहां करीब सात शेड हैं जिनमें करीब 1400 गायें हैं। केवल दो शेड में गायों की मौत हुई है।’’

हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष और पंचकूला से भाजपा विधायक ज्ञान चंद गुप्ता ने गौशाला का दौरा किया और कहा कि घटना से वह काफी दुखी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम इसकी जांच कराएंगे कि कहां पर चूक हुई जिस कारण से यह घटना हुई। इस घटना से सबक लेकर हम सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं हो।’’

Haryana
Panchkula
cows died in Panchkula
Food poisoning

Related Stories

हिसारः फसल के नुक़सान के मुआवज़े को लेकर किसानों का धरना

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ मामले पर विधानसभा में पेश किया प्रस्ताव

विभाजनकारी चंडीगढ़ मुद्दे का सच और केंद्र की विनाशकारी मंशा

हड़ताल के कारण हरियाणा में सार्वजनिक बस सेवा ठप, पंजाब में बैंक सेवाएं प्रभावित

उत्तर प्रदेश: विषाक्त टॉफी खाने से चार बच्चों की मौत

हरियाणा के बजट पर लोगों की प्रतिक्रिया 

हरियाणा: हड़ताली आंगनवाड़ी कार्यकार्ताओं के आंदोलन में अब किसान और छात्र भी जुड़ेंगे 

हरियाणा: आंगनबाड़ी कर्मियों का विधानसभा मार्च, पुलिस ने किया बलप्रयोग, कई जगह पुलिस और कार्यकर्ता हुए आमने-सामने

मोदी सरकार द्वारा केंद्र शासित प्रदेशों के बिजली निगमों का निजीकरण "अलोकतांत्रिक" और "संघीय ढांचे के ख़िलाफ़"

हरियाणा : आंगनवाड़ी कर्मचारियों की हड़ताल 3 महीने से जारी, संगठनों ने सरकार से की बातचीत शुरू करने की मांग


बाकी खबरें

  • संसद में नस्लवादी फ़िलिस्तीन-विरोधी इज़रायली क़ानून बहुमत हासिल करने में विफल
    पीपल्स डिस्पैच
    संसद में नस्लवादी फ़िलिस्तीन-विरोधी इज़रायली क़ानून बहुमत हासिल करने में विफल
    06 Jul 2021
    इज़रायल का अस्थायी सिटीजनशिप एंड इंट्री लॉ इज़रायल के फ़िलिस्तीनी नागरिकों को अपने जीवनसाथी को इज़रायल लाने से रोकता है यदि वे क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों और अरब देशों से हैं।
  • स्वाज़ीलैंड में लोकतंत्र-समर्थक शक्तियों पर कार्रवाई जारी
    पीपल्स डिस्पैच
    स्वाज़ीलैंड में लोकतंत्र-समर्थक शक्तियों पर कार्रवाई जारी
    06 Jul 2021
    स्वाज़ीलैंड में लोकतंत्र-समर्थक दलों ने राजा मस्वाती की सेना द्वारा किए गए अत्याचारों को नज़रअंदाज़ करने के लिए साउदर्न अफ़्रीका डेवलपमेंट कम्युनिटी के प्रतिनिधिमंडल की आलोचना की है।
  • सरकार ने नहीं, सामाजिक संस्थाओं ने दिया संबल
    विजय विनीत
    शिवदासपुर का दर्दः कोरोना में कौन सुनेगा सेक्स वर्कर्स की कहानी, कौन पूछेगा क्या तुम्हे भी भूख लगती है!
    06 Jul 2021
    बनारस से स्पेशल रिपोर्ट: “शिवदासपुर रेड लाइट एरिया में करीब दो सौ घरों में रहने वाली औरतों का कोई सपना नहीं। कोई अपना नहीं है। चुनाव के समय वोट के लिए सभी ने हाथ जोड़े थे। काम कोई नहीं आया। पिछली…
  • कार्टून क्लिक : फिर आया कुर्ते बदलने का मौसम
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कार्टून क्लिक : फिर आया कुर्ते बदलने का मौसम
    06 Jul 2021
    कैबिनेट में फेरबदल और विस्तार की चर्चा के बीच कुर्ते ख़रीदने और बदलने का मौसम आ गया है। कुछ सूत्रों ने बताया कि यह शपथ ग्रहण बुधवार तक हो सकता है।
  • चीन के स्पेस स्टेशन से एस्ट्रोनॉट पहली बार अंतरिक्ष में पैदल चले
    संदीपन तालुकदार
    चीन के स्पेस स्टेशन से एस्ट्रोनॉट पहली बार अंतरिक्ष में पैदल चले
    06 Jul 2021
    जून में 3 अंतरिक्ष यात्रियों को शेंझू-12 स्पेसक्रॉफ्ट से चीन ने अपने स्पेस स्टेशन भेजा था। सात घंटे की यात्रा के बाद यह यात्री वहां पहुंचने में कामयाब रहे थे।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License